Thursday, April 23खबर जो असर करे |
Shadow

राज्य

भगवान श्रीकृष्ण की स्मृतियों को संजोने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भगवान श्रीकृष्ण की स्मृतियों को संजोने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्य प्रदेश, राज्य
मुख्यमंत्री डॉ. यादव मथुरा से आरंभ श्रीकृष्ण गुरूकुल शिक्षा यात्रा के समापन कार्यक्रम में वर्चुअली हुए शामिल भोपाल, 9 अक्टूबर । मध्‍य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने श्रीकृष्ण गुरूकुल शिक्षा यात्रा में शामिल सभी संतों, तीर्थ पुरोहित महासंघ, धर्म यात्रा महासंघ और विश्व हिंदू परिषद का अभिनंदन करते हुए कहा कि आज उज्जैन एक अद्भुत क्षण का साक्षी बन रहा है। यात्रा में सम्मिलित सभी सहभागी उस मार्ग पर चलकर आए हैं, जिस पर हमारे आराध्य श्रीकृष्ण शिक्षा ग्रहण करने के लिए मथुरा से उज्जैन स्थित आचार्य सांदीपनी के आश्रम पधारे थे। संतगण को उस पावन मार्ग से गुजरने का अवसर मिला, जहां श्रीकृष्ण की चरणरज पड़ी थी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव गुरुवार को मथुरा से आरंभ श्रीकृष्ण गुरूकुल शिक्षा यात्रा के उज्जैन में आयोजित समापन समारोह को राजधानी भोपाल स्थित मुख्यमंत्री निवास से वर्चुअली संबोधित कर रहे थे...
इंदौरः आरटीओ की कार्रवाई जारी, ट्रैफिक बाधित कर रही दो बसें जब्त

इंदौरः आरटीओ की कार्रवाई जारी, ट्रैफिक बाधित कर रही दो बसें जब्त

मध्य प्रदेश, राज्य
दुकानदारों को दी गई चेतावनी इंदौर, 09 अक्टूबर । मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) की टीम ने गुरुवार को विजय नगर इलाके में कार्रवाई करते हुए ट्रैफिक बाधित कर रही दो बसों को जब्त किया। टीम ने दुकानदारों को भी चेतावनी दी कि वे अपने वाहनों के कारण यातायात बाधित न करें। आरटीओ प्रदीप कुमार शर्मा ने बताया कि लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि विजय नगर से भमोरी होकर एमआर-9 लिंक रोड पर बसें खड़ी रहने से ट्रैफिक जाम की स्थिति बनती है। इस मार्ग पर बस बॉडी निर्माण का काम होता है, और बॉडी निर्माता अक्सर बसों को सड़क किनारे तक खड़ा कर देते हैं। गुरुवार को एआरटीओ अर्चना मिश्रा के नेतृत्व में उड़नदस्ते की टीम ने मौके पर पहुंचकर दो बसों को जब्त किया। जिन्हें विजय नगर आरटीओ में खड़ा किया गया है। शर्मा ने बताया कि आरटीओ की टीम द्वारा ट्रैवल्स और लोक परिवहन बसों पर ल...
राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान 12 अक्टूबर को, बच्‍चों को पिलाई जाएगी पोलियो खुराक

राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान 12 अक्टूबर को, बच्‍चों को पिलाई जाएगी पोलियो खुराक

मध्य प्रदेश, राज्य
कलेक्टर ने ली टास्क फोर्स की बैठक भोपाल, 9 अक्टूबर (हि.स.) । राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान 12 अक्टूबर को आयोजित होगा, जिसमें 5 साल तक की उम्र के बच्चों को पोलियो दवा का सेवन कराया जाएगा। कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह की अध्यक्षता में गुरुवार को कलेक्टर कार्यालय में टास्क फोर्स बैठक आयोजित की गई। जिसमें पल्स पोलियो अभियान पर चर्चा कर शत - प्रतिशत टीकाकरण के निर्देश दिए गए। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत इला तिवारी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भोपाल डॉ. मनीष शर्मा, महिला एवं बाल विकास अधिकारी, सभी स्वास्थ्य कार्यक्रमों के नोडल अधिकारियों सहित शासकीय एवं निजी मेडिकल कॉलेज, शिक्षा विभाग, रेलवे अस्पताल, सीआरपीएफ, रोटरी क्लब, विश्व स्वास्थ्य संगठन, इंडियन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। अभियान के तहत भोपाल के साढ़े तीन लाख बच्चों को दवा पिलाई जा...
अभा कालिदास समारोह में सभी प्रमुख साहित्यकारों, कलाकारों और संस्कृत विद्वानों को करें आमंत्रित : राज्य मंत्री लोधी

अभा कालिदास समारोह में सभी प्रमुख साहित्यकारों, कलाकारों और संस्कृत विद्वानों को करें आमंत्रित : राज्य मंत्री लोधी

मध्य प्रदेश, राज्य
भोपाल, 9 अक्टूबर । मध्‍य प्रदेश के संस्कृति, पर्यटन और धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्य मंत्री धर्मेन्द्र भाव सिंह लोधी ने मंत्रालय में आगामी 67वें अखिल भारतीय कालिदास समारोह की तैयारियों के संबंध में समीक्षा बैठक ली। यह प्रतिष्ठित सांस्कृतिक आयोजन आगामी 01 से 07 नवम्बर 2025 तक उज्जैन में आयोजित किया जाएगा। राज्य मंत्री लोधी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस वर्ष के समारोह में देशभर के साथ-साथ प्रदेश के प्रमुख साहित्यकारों, कलाकारों एवं संस्कृत विद्वानों को विशेष रूप से आमंत्रित किया जाए। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि विदेशों में हिन्दी और संस्कृत साहित्य के क्षेत्र में कार्य कर रहे पाश्चात्य विद्वानों को भी समारोह में आमंत्रित किया जाए, जिससे कार्यक्रम का स्तर और अधिक व्यापक और अंतरराष्ट्रीय हो। राज्य मंत्री लोधी ने कार्यक्रम के प्रभावी प्रचार-प्रसार पर विशेष जोर देते...
मप्रः पीडब्ल्यूडी के पूर्व चीफ इंजीनियर के ठिकानों पर लोकायुक्त का छापा, बुलानी पड़ी नोट गिनने की मशीनें

मप्रः पीडब्ल्यूडी के पूर्व चीफ इंजीनियर के ठिकानों पर लोकायुक्त का छापा, बुलानी पड़ी नोट गिनने की मशीनें

मध्य प्रदेश, राज्य
भोपाल, 09 अक्टूबर । मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में लोकायुक्त पुलिस की टीम ने गुरुवार सुबह लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के पूर्व चीफ इंजीनियर गोविंद प्रसाद मेहरा के आवास समेत चार ठिकानों पर छापा मार कार्रवाई की। देर शाम तक चली इस कार्रवाई के दौरान टीम को लाखों रुपये की नगदी, करोड़ों रुपये कीमती सोना-चांदी के गहने और अन्य कीमती सामान के दस्तावेज मिले हैं। भारी मात्रा में नकदी मिलने के कारण नोट गिनने की मशीनें बुलानी पड़ीं। जानकारी के मुताबिक, लोकायुक्त की टीम गुरुवार सुबह 6 बजे पीडब्ल्यूडी के पूर्व चीफ इंजीनियर जीपी मेहरा के मणिपुरम स्थित आवास पर पहुंची और जांच शुरू की। इसके अलावा तीन अलग-अलग टीमों ने बावड़िया कला स्थित बंगला, गोविंदपुरा स्थित के.टी. इंडस्ट्रीज फैक्ट्री और नर्मदापुरम जिले के सोहागपुर तहसील के ग्राम सैनी में फार्महाउस पर दबिश दी। जेपी मेहरा पर अपने कार्यकाल के दौरान व...
भोपालः पल्स पोलियो अभियान 12 अक्टूबर को, कलेक्टर ने ली टास्क फोर्स बैठक

भोपालः पल्स पोलियो अभियान 12 अक्टूबर को, कलेक्टर ने ली टास्क फोर्स बैठक

मध्य प्रदेश, राज्य
भोपाल, 09 अक्टूबर (हि.स.)। राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान आगामी 12 अक्टूबर को आयोजित होगा, जिसमें 5 साल तक की उम्र के बच्चों को पोलियो दवा का सेवन कराया जाएगा। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह की अध्यक्षता में गुरुवार को टास्क फोर्स बैठक आयोजित की गई। जिसमें पल्स पोलियो अभियान पर चर्चा कर शत - प्रतिशत टीकाकरण के निर्देश दिए गए। बैठक में जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी इला तिवारी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनीष शर्मा, महिला एवं बाल विकास अधिकारी, सभी स्वास्थ्य कार्यक्रमों के नोडल अधिकारियों सहित शासकीय एवं निजी मेडिकल कॉलेज, शिक्षा विभाग, रेलवे अस्पताल, सीआरपीएफ, रोटरी क्लब, विश्व स्वास्थ्य संगठन, इंडियन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। अभियान के तहत भोपाल के साढ़े तीन लाख बच्चों को दवा पिलाई जाएगी। बैठक में कलेक्टर द्...
छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले को राष्ट्रीय स्तर पर नीति आयोग से मिला प्रशंसा पुरस्कार

छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले को राष्ट्रीय स्तर पर नीति आयोग से मिला प्रशंसा पुरस्कार

राज्य
छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के लिए यह गर्व का क्षण है कि जिले को ’’राज्य उपयोग मामले की चुनौती’’ के अंतर्गत नीति आयोग द्वारा ‘स्वास्थ्य और पोषण- आकांक्षात्मक ब्लॉक कार्यक्रम’ श्रेणी में कोरिया जिले को प्रशंसा पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान बैकुंठपुर ब्लॉक में कुपोषण स्तर में कमी विषय पर जिले द्वारा प्रस्तुत अभिनव उपयोग प्रकरण के लिए प्रदान किया गया। इस उल्लेखनीय उपलब्धि का श्रेय कलेक्टर चन्दन त्रिपाठी के दूरदर्शी नेतृत्व, दृढ़ प्रतिबद्धता एवं प्रेरणादायी मार्गदर्शन को दिया जा रहा है। उनके नेतृत्व में जिले की टीम ने स्वास्थ्य एवं पोषण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करते हुए ठोस परिणाम प्राप्त किए हैं। जिले में कुपोषण उन्मूलन के लिए किए गए बहुआयामी प्रयासों जैसे आंगनबाड़ी केन्द्रों की सक्रियता, जनजागरूकता अभियान, पोषण पखवाड़ा तथा सामुदायिक सहभागिता को नीति आयोग द्वारा राष्ट्रीय...
रायपुर IIIT के स्टूडेंट का AI की मदद से 36 छात्राओं की बनाई अश्लील तस्वीरें

रायपुर IIIT के स्टूडेंट का AI की मदद से 36 छात्राओं की बनाई अश्लील तस्वीरें

ब्रेकिंग न्यूज़, राज्य
रायपुर। छत्तीसगढ़ में रायपुर स्थित इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (IIIT) से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। संस्थान के इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग के थर्ड ईयर के एक छात्र ने AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से संस्थान की 36 छात्राओं की अश्लील तस्वीरें और वीडियो बना लिए। जैसे ही इस घटना का खुलासा हुआ हड़कंप मच गया। आरोपी के लैपटॉप और मोबाइल की जांच में करीब 1000 से ज्यादा फेक तस्वीरें और वीडियो बरामद हुए हैं।ऐसे खुली पोल प्राप्त जानकारी के मुताबिक, छात्र कई महीनों से इस काम को अंजाम दे रहा था। वह सोशल मीडिया इंस्टाग्राम, फेसबुक और लिंक्डइन से छात्राओं की प्रोफाइल फोटो डाउनलोड कर उन्हें एआई टूल्स से मॉर्फ करता था। इन तस्वीरों को अश्लील रूप देने के बाद वह उन्हें अपने निजी लैपटॉप और क्लाउड सर्वर पर सेव कर रखता था। जब कुछ छात्राओं को इसकी भनक लगी तो उन...
UP: कानपुर में दो स्कूटी में हुआ अचानक विस्फोट, 6 आरोपी पकड़े गए

UP: कानपुर में दो स्कूटी में हुआ अचानक विस्फोट, 6 आरोपी पकड़े गए

राज्य
कानपुर। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के कानपुर (Kanpur) के मेस्टन रोड (Meston Road) पर बुधवार को सड़क किनारे खड़ी दो स्कूटी (Two Scooters) में अचानक धमाका हुआ, जिसमें आठ से अधिक लोग घायल हो गए. मामले के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. कानपुर के पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल ने बताया कि अवैध रूप से रखे गए पटाखों के कारण धमाका हुआ है. इस मामले की जांच के बाद यह खुलासा हुआ है। घटना वाली जगह पर यूपी एटीएस और कानपुर पुलिस समन्वय से सर्च ऑपरेशन शुरू कर रहे हैं. जांच में पता चला है कि धमाका अवैध पटाखों के कारण हुआ, न कि किसी बड़े बम के कारण. इस मामले में अब तक 6 लोग हिरासत में लिए गए हैं, और ज्यादा लोगों को पूछताछ के लिए लाया जाएगा। पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल ने बताया कि सबसे पहले लोगों में अफवाह फैलाई गई थी कि बहुत लोग मर गए. उन्होंने कहा कि इसकी वजह से जब घायलों को अस्पताल ले गए, तो वहां लोगों ने ए...
CG: एंटी नक्सल अभियान से दहशत… 7 महिला समेत 70 लाख के इनामी 16 नक्सलियों ने किया सरेंडर

CG: एंटी नक्सल अभियान से दहशत… 7 महिला समेत 70 लाख के इनामी 16 नक्सलियों ने किया सरेंडर

राज्य, राष्ट्रीय
रायपुर। छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में एंटी नक्सल अभियानों (Anti Naxal campaigns) में सुरक्षा बलों को लगातार कामयाबी मिल रही है। सुरक्षा बल नक्सलियों (Naxalites) पर दबाव बनाए हुए हैं। एंटी नक्सल ऑपरेशनों (Anti-Naxal operations) का सिलसिला जारी है। इससे नक्सलियों में दहशत का माहौल है। फोर्स के दबाव और मुठभेड़ में मारे जाने के डर से 70 लाख रुपये के इनामी नक्सलियों ने सरेंडर कर दिया है। सरेंडर करने वालों में 7 महिला नक्सली और 9 पुरुष नक्सली शामिल हैं। बड़ी कामयाबीसरेंडर करने वाले नक्सलियों में पीएलजीए मिलिट्री कंपनी नंबर-1 का डिप्टी कमाण्डर, पीएलजीए मिलिट्री कंपनी नंबर-1 सदस्य, उत्तर ब्यूरो टेक्निकल टीम (डीवीसीएम), माड़ डिवीजन टीम, पार्टी सदस्य, कुतुल एलजीएस सदस्य, जनताना सरकार सदस्य और मिलिशिया सदस्य शामिल हैं। इन नक्सलियों के सरेंडर को नक्सलवाद के खात्मे की दिशा में बड़ी कामयाबी माना जा रह...