(अपडेट) झाबुआ: एलपीजी टैंकर पलटने से टली संभावित आपदा
झाबुआ, 31 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। मध्य प्रदेश के झाबुआ जिला मुख्यालय से 5 किलोमीटर दूर फूलमाल में एलपीजी से भरे टैंकर के पलटने पर कलेक्टर एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण अध्यक्ष के निर्देशन में जिला आपदा प्रबंधन योजना के अंतर्गत तत्परता, सुरक्षा और नियंत्रण उपायों की शुरुआत की गई, जिसके फलस्वरूप संभावित आपदा बिना किसी जनहानि के सफलतापूर्वक टल गई।
यह महत्वपूर्ण है कि इस ऑपरेशन में पुलिस, एसडीआरएफ, सिविल डिफेंस, गेल इंडिया लिमिटेड, और नगर पालिका की फायर टीम के समन्वित प्रयासों से कार्य सुरक्षित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
आपदा की गंभीरता को देखते हुए राजस्व विभाग, एसडीआरएफ, सिविल डिफेंस, पुलिस, गेल इंडिया लिमिटेड, और नगर पालिका की फायर टीम सहित अन्य संबंधित विभागों की टीमें तुर्कित रूप से घटनास्थल पर पहुंची। घटना के बाद एहतियातन फूलमाल चौराहे के आस-पास 800 मीटर की परिधि को संव...

