Thursday, September 10खबर जो असर करे |
Shadow

लाइफस्टाइल

फिल्म अस्सी की समीक्षा: जब हर 20 मिनट पर झकझोरती है स्क्रीन और आईना बन जाता है सिनेमा

फिल्म अस्सी की समीक्षा: जब हर 20 मिनट पर झकझोरती है स्क्रीन और आईना बन जाता है सिनेमा

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
हम अक्सर खबरों को स्क्रोल करके आगे बढ़ जाते हैं। एक और अपराध, एक और हेडलाइन, एक और बहस। लेकिन क्या होता है उस एक 'हेडलाइन' के बाद? अस्सी उसी अनकहे हिस्से को सामने लाती है, जहां आंकड़े इंसान बनते हैं और इंसान जख्म। भारत में यौन अपराधों के आंकड़े सिर्फ सरकारी फाइलों में दर्ज संख्या नहीं हैं, वे उन घरों की चुप्पी हैं जहां हंसी अचानक गायब हो जाती है। निर्देशक अनुभव सिन्हा एक बार फिर वही करते हैं, जिसके लिए वे जाने जाते हैं, सुविधाजनक सिनेमा नहीं, असुविधाजनक सच। 'मुल्क' और 'थप्पड़' के बाद इस बार उनके साथ हैं तापसी पन्नू, और नतीजा है एक ऐसी फिल्म जो आपको देखती भी है और परखती भी। टी-सीरीज द्वारा निर्मित 'अस्सी' 20 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। लेकिन सवाल रिलीज डेट का नहीं है। सवाल यह है कि क्या हम उस सच्चाई का सामना करने के लिए तैयार हैं, जिसे यह फिल्म हमारे सामने रखती है? कहानी परि...
तमिलनाडु में टाटा मोटर्स के नए प्लांट में ‘रेंज रोवर इवोक’ बनी यहाँ पहली गाड़ी

तमिलनाडु में टाटा मोटर्स के नए प्लांट में ‘रेंज रोवर इवोक’ बनी यहाँ पहली गाड़ी

आर्थिक, लाइफस्टाइल
पनापक्कम !  भारत की अग्रणी कार और एसयूवी निर्माता, टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड (TMPV) और उसकी सहयोगी कंपनी जगुआर लैंड रोवर ऑटोमोटिव पीएलसी (जेएलआर/JLR), ने आज तमिलनाडु के रानीपेट जिले के पनापक्कम में अपनी नई मैन्युफैक्चरिंग यूनिट के संचालन की घोषणा की। यह सुविधा टाटामोटर्सपैसेंजरव्हीकल्सलिमिटेड(टीएमपीवी)और जेएलआर दोनों ब्रांडों के लिए अगली पीढ़ी के वाहनों (इलेक्ट्रिक वाहनों सहित) के उत्पादन हेतु विकसित किए जा रहे एक 'ग्रीनफील्ड प्लांट' के पहले चरण को दर्शाती है। इस प्लांट से बाहर निकलने वाला पहला वाहन जेएलआर की स्थानीय स्तर पर निर्मित 'रेंज रोवर इवोक' है, जो अपनी आधुनिक लग्जरी और बेहतरीन कारीगरी के लिए दुनिया भर में मशहूर है। इस प्लांट का औपचारिक उद्घाटन तमिलनाडु के माननीय मुख्यमंत्री थिरू एम.के. स्टालिन और टाटा संस व टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स के चेयरमैन श्री एन...
गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा बालाजी मोशन पिक्चर्स के साथ करेंगी बॉलीवुड डेब्यू

गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा बालाजी मोशन पिक्चर्स के साथ करेंगी बॉलीवुड डेब्यू

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा अपने बेबाक अंदाज और हाजिरजवाबी के लिए अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। अब वह आधिकारिक तौर पर अभिनय की दुनिया में कदम रखने जा रही हैं। लंबे समय तक परिवार और निजी जीवन को प्राथमिकता देने के बाद सुनीता ने एकता कपूर के प्रोडक्शन हाउस बालाजी मोशन पिक्चर्स के साथ अपनी पहली हिंदी फिल्म साइन कर ली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक वह इस फिल्म में एक अहम भूमिका निभाती नजर आएंगी। सूत्रों के अनुसार, 58 वर्षीय सुनीता इस अनटाइटल्ड फिल्म की करीब 20 दिनों तक शूटिंग करेंगी। हालांकि वह पहले भी टीवी शोज़, इवेंट्स और इंटरव्यू में दिखाई देती रही हैं, लेकिन यह प्रोजेक्ट उनके करियर की आधिकारिक बॉलीवुड शुरुआत माना जा रहा है। खास बात यह है कि सुनीता ने अब तक ग्लैमर इंडस्ट्री की चकाचौंध से दूरी बनाए रखी थी और कभी भी अपने पति की लोकप्रियता का सहारा लेकर फिल्मी करियर शुरू करने की कोशिश नहीं की। ...
फिल्म ‘वाराणसी’ साइन करने से पहले प्रियंका चोपड़ा ने रखी थी खास शर्त

फिल्म ‘वाराणसी’ साइन करने से पहले प्रियंका चोपड़ा ने रखी थी खास शर्त

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
एसएस राजामौली के निर्देशन में बन रही बहुप्रतीक्षित फिल्म 'वाराणसी' को लेकर नई दिलचस्प जानकारी सामने आई है। इस मेगा प्रोजेक्ट में प्रियंका चोपड़ा, महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म 7 अप्रैल 2027 को दुनियाभर में रिलीज होने वाली है। प्रियंका इस फिल्म में 'मंदाकिनी' नाम का किरदार निभा रही हैं, लेकिन इस प्रोजेक्ट से जुड़ने से पहले उन्होंने निर्माताओं के सामने एक अनोखी शर्त रखी थी। हाल ही में एक बातचीत के दौरान प्रियंका ने खुलासा किया कि वह पिछले करीब छह सालों से भारतीय फिल्मों से दूर थीं। जब राजामौली ने उन्हें फिल्म ऑफर की और किरदार के बारे में बताया, तो उन्होंने तुरंत हामी भर दी, लेकिन साथ ही एक खास अनुरोध भी किया। प्रियंका ने कहा कि वह फिल्म में एक डांस नंबर करना चाहती हैं, क्योंकि उन्होंने लंबे समय से स्क्रीन पर डांस नहीं किया था। उनकी इस इच्छा को मेकर्स ने...
अभिषेक पाठक की हाई-वोल्टेज ड्रामा फिल्म ‘हाउसवाइफ’ में दिखेंगी आलिया भट्ट

अभिषेक पाठक की हाई-वोल्टेज ड्रामा फिल्म ‘हाउसवाइफ’ में दिखेंगी आलिया भट्ट

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
अभिनेत्री आलिया भट्ट इन दिनों अपनी फिल्म 'एल्फा' को लेकर चर्चा में हैं, जो इसी साल रिलीज होने वाली है। इसी बीच खबर है कि उन्होंने एक और बड़े प्रोजेक्ट के लिए हामी भर दी है। बताया जा रहा है कि आलिया निर्देशक अभिषेक पाठक के साथ हाई-वोल्टेज ड्रामा फिल्म 'हाउसवाइफ' में नजर आएंगी। अभिषेक पाठक इससे पहले अजय देवगन अभिनीत सुपरहिट फिल्म 'दृश्यम-2' का निर्देशन कर चुके हैं। इस नई फिल्म में आलिया एक विवाहित महिला की भूमिका निभाती दिखाई देंगी। रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म की कहानी एक शादीशुदा जोड़े के इर्द-गिर्द घूमेगी और इसमें रिश्तों की जटिलताओं को भावनात्मक अंदाज़ में दिखाया जाएगा। मुख्य पुरुष किरदार के लिए अभिनेता राजकुमार राव से बातचीत जारी है। सूत्रों का कहना है कि उन्होंने इस प्रोजेक्ट में रुचि दिखाई है, हालांकि अभी आधिकारिक अनुबंध नहीं हुआ है। अगर बात बनती है, तो यह पहली बार होगा जब आलिया भ...
एथर एनर्जी का राजस्व Q3FY26 में बढ़कर 995.7 करोड़ रुपये तक पहुँचा

एथर एनर्जी का राजस्व Q3FY26 में बढ़कर 995.7 करोड़ रुपये तक पहुँचा

आर्थिक, लाइफस्टाइल
नेशनल । भारत के प्रमुख इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर निर्माताओं में से एक, एथर एनर्जी ने अभी तक की सबसे मजबूत त्रैमासिक वृद्धि दर्ज की है। कंपनी के बाजार अंश और राजस्व में तेज वृद्धि हुई है तथा ई.बी.आई.टी.डी.ए नुकसान में काफी कमी आई है। नई जगहों पर विस्तार, मजबूत पोर्टफोलियो और सॉफ्टवेयर की पेशकशों द्वारा अन्य स्रोतों से भी राजस्व मिलने से कंपनी की स्थिति मजबूत हुई है। इस तिमाही में कंपनी ने 67,851 इलेक्ट्रिक स्कूटर बेचकर देश के बाजार में 18.8 प्रतिशत की हिस्सेदारी हासिल की। ई.बी.आई.टी.डी.ए मार्जिन साल-दर-साल 1600 बेसिस पॉईंट्स (बी.पी.एस) सुधरकर माईनस 3 प्रतिशत तक पहुँच गया, जिससे कंपनी का मजबूत ऑपरेटिंग लेवरेज, अनुशासित लागत प्रबंधन और शोध एवं विकास (आरएंडडी) में लगातार निवेश प्रदर्शित होता है। मुख्य वित्तीय नतीजे दिसंबर, 2025 को समाप्त हुई तिमाही में एथर ने 53 प्रतिशत साल-दर-साल वृद्धि करते...
सैमसंग ने पेश किया गैलेक्सी A07 5G: फोटोग्राफी और दमदार बैटरी का पावरहाउस

सैमसंग ने पेश किया गैलेक्सी A07 5G: फोटोग्राफी और दमदार बैटरी का पावरहाउस

आर्थिक, लाइफस्टाइल
गुरुग्राम!भारत का अग्रणी कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड,सैमसंग,फरवरी के पहले सप्ताह में अपना नया स्मार्टफोनगैलेक्सी A07 5G लॉन्च करने जा रहा है। ए-सीरीज का यह नया फोन खास तौर पर भारत कीडिजिटल पीढ़ी के लिए बनाया गया है। यह उन यूजर्स के लिए बेस्ट है जो किफायती दाम में ऑनलाइन एंटरटेनमेंट,सोशल मीडिया स्टोरीटेलिंग और पूरे दिन चलने वाली बैटरी चाहते हैं। गैलेक्सी A07 5G में 'आइकॉनिक ट्रैक कैमरा डेको' के साथ हाई-रिजॉल्यूशन ड्यूल कैमरा सेटअप है। इसमें शानदार तस्वीरों के लिए 50MP का ऑटोफोकस मुख्य कैमरा और बेहतरीन डेप्थ के लिए 2MP का कैमरा दिया गया है। मुख्य कैमरे का F1.8 अपर्चर, डेप्थ कैमरे के साथ मिलकर बेहतरीन बोके इफेक्ट देता है। इससे बैकग्राउंड खूबसूरती से ब्लर हो जाता है और सब्जेक्ट साफ नजर आता है। इसका वाइड-एंगल सेटअप सनसेट और स्ट्रीट फोटोग्राफी के लिए बेहतरीन है। साथ ही, 8MP का फ्रंट कैम...
‘तुमसे तुम तक’ के लिए ज़ी टीवी ने कश्मीर में शूट किया खास सीक्वेंस

‘तुमसे तुम तक’ के लिए ज़ी टीवी ने कश्मीर में शूट किया खास सीक्वेंस

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
मुंबई। टेलीविजन की कहानी कहने के तरीके को आगे बढ़ाता रहा है। चैनल हमेशा से ऐसी कहानियां लेकर आता रहा है, जो दिल से जुड़ती हैं, देखने में शानदार लगती हैं और अपनेपन के साथ सामने आती हैं। इसी कड़ी में अब ज़ी टीवी अपने पॉपुलर शो ‘तुम से तुम तक’ का एक बड़ा टर्निंग पॉइंट असल लोकेशन पर लेकर आया है। शरद केलकर (आर्या) और निहारिका चौकसे (अनु) स्टारर इस शो का एक अहम रोमांटिक सीक्वेंस कश्मीर की खूबसूरत वादियों&nbs...
सोशल मीडिया पर लिया वजन घटाने का उपाय, खाते ही तड़प-तड़प कर हो गई छात्रा की मौत

सोशल मीडिया पर लिया वजन घटाने का उपाय, खाते ही तड़प-तड़प कर हो गई छात्रा की मौत

लाइफस्टाइल
मदुरै । लोग इंटरनेट या सोशल मीडिया पर अक्सर वजन घटाने के लिए उपायों की तलाश करते रहते हैं। हाल ही में यह एक छात्रा की दर्दनाक मौत का कारण बन गया। जानकारी के मुताबिक वजन घटाने के लिए सोशल मीडिया पर एक वीडियो में बताए गए तरीके के अनुसार ‘वेंकारम’ यानी बोरेक्स का सेवन करने के बाद स्नातक की प्रथम वर्ष की एक कॉलेज छात्रा की मौत हो गई है। पुलिस ने मंगलवार बताया कि 19 वर्षीय कलैयारसी दिहाड़ी मजदूर वेल मुरुगन (51) और विजयलक्ष्मी की पुत्री थी और नरिमेडु स्थित एक निजी महिला कॉलेज में पढ़ाई कर रही थी। वह सेलूर के मीनाम्बलपुरम इलाके की कामराज क्रॉस स्ट्रीट में रहती थी। पुलिस ने बताया कि वजन कुछ ज्यादा होने के कारण कलैयारसी अक्सर वजन घटाने से जुड़े उपाय तलाशती रहती थी। पिछले सप्ताह उसने ‘वजन घटाने और छरहरी काया के लिए वेंकारम’ शीर्षक वाला एक यूट्यूब वीडियो देखा था और 16 जनवरी को कीझामासी स्ट्रीट ...
फिर पापा बनने जा रहे एटली, पत्नी प्रिया के साथ शेयर की गुड न्यूज़

फिर पापा बनने जा रहे एटली, पत्नी प्रिया के साथ शेयर की गुड न्यूज़

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
मुंबई। शाहरुख खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'जवान' के निर्देशक एटली के घर जल्द ही खुशियों की दस्तक होने वाली है। एटली ने पत्नी प्रिया के साथ सोशल मीडिया पर यह खुशखबरी शेयर की है कि वे अपने दूसरे बच्चे का स्वागत करने के लिए तैयार हैं। इस ऐलान के बाद से ही फिल्म इंडस्ट्री और फैंस की ओर से उन्हें लगातार बधाइयां मिल रही हैं। गौरतलब है कि एटली और प्रिया जनवरी 2023 में पहली बार माता-पिता बने थे, जब उनके बेटे मीर का जन्म हुआ था।प्रिया ने अपनी मैटरनिटी फोटोशूट की कुछ खूबसूरत तस्वीरें भी शेयर की हैं। पहली तस्वीर में वह अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं, जहां उनके साथ पति एटली और बेटा मीर भी दिखाई दे रहे हैं। बाकी तस्वीरों में कपल एक-दूसरे के साथ खुशहाल अंदाज में पोज देता दिख रहा है। तस्वीरों के साथ प्रिया ने कैप्शन में लिखा, “हमारे घर में एक नए सदस्य के आने से और भी खुशनुमा माहौल बनने वाला है। आप ...