छीने जा रहे हैं लोगों के मताधिकार…. SIR के पीछे असली मंशा NRC लागू करने की : ममता बनर्जी
कोलकाता। पश्चिम बंगाल (West Bengal ) की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Chief Minister Mamata Banerjee) ने बुधवार को आरोप लगाया कि मतदाता सूची (Electoral Rolls) के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) (Special Intensive Revision - SIR) के पीछे असली मंशा पिछले दरवाजे से राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) (National Register of Citizens -NRC) लागू करने और आम आदमी में डर पैदा करने की है। संविधान दिवस के अवसर पर रेड रोड स्थित बी. आर. आंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में बनर्जी ने कहा कि मौलिक अधिकारों पर खतरा है। उन्होंने अपने हाथ में संविधान की प्रति लिए हुए कहा, ‘‘मैं दुख के साथ यह देख रही हूं कि लोगों के मताधिकार छीने जा रहे हैं, उनके धार्मिक अधिकार छीने जा रहे हैं। गंदी भाषा का इस्तेमाल करके हमले किए जा रहे हैं, और किसी को भी नहीं बख्शा जा रहा है, यहां तक कि दलितों, अल्पसंख्यकों...








