Friday, September 11खबर जो असर करे |
Shadow

राज्य

MP: उज्जैन में छात्राओं का जोरदार प्रदर्शन…. प्रशासन को बदलना पड़ा स्कूल शिफ्टिंग का फैसला

MP: उज्जैन में छात्राओं का जोरदार प्रदर्शन…. प्रशासन को बदलना पड़ा स्कूल शिफ्टिंग का फैसला

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
उज्जैन। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के उज्जैन (Ujjain) में शासकीय सराफा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (Government Sarafa Higher Secondary School) को दूसरी जगह स्थानांतरित किए जाने के खिलाफ छात्राओं के जोरदार विरोध-प्रदर्शन के बाद राज्य सरकार को अपना फैसला वापस लेना पड़ा है. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (Chief Minister Dr. Mohan Yadav) की संवेदनशीलता और त्वरित निर्देश के बाद अब यह स्पष्ट कर दिया गया है कि वैकल्पिक व्यवस्था होने तक सराफा विद्यालय पूर्व की तरह अपने पुराने भवन में ही संचालित होता रहेगा। दरअसल चार दिन पहले शुक्रवार को Gen-Z और Gen-Alpha की छात्राओं ने स्कूल शिफ्टिंग के प्रस्ताव के खिलाफ बड़ा आंदोलन किया था. छात्राओं ने महाकाल मंदिर के पीछे संचालित इस ऐतिहासिक सराफा स्कूल को दाऊदखेड़ी स्थित सांदीपनि विद्यालय में मर्ज (विलय) किए जाने का विरोध करते हुए कलेक्टर कार्यालय का घेराव किया थ...
MP: बांधवगढ़ रिजर्व में बाघिन ने चरवाहे पर हमला…. भैंसों ने बचाई उसकी जान

MP: बांधवगढ़ रिजर्व में बाघिन ने चरवाहे पर हमला…. भैंसों ने बचाई उसकी जान

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
भोपाल। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व (Bandhavgarh Tiger Reserve) में मवेशियों को तलाशने गए एक चरवाहे (Shepherds) पर बाघिन (Tigress) ने हमला कर दिया. चरवाहे की मदद के लिए की गई पुकार पर भैंसें तत्काल उसके पास पहुंचीं और बाघिन पर हमलावर हो गईं. भैंसों के झुंड से घबरा कर बाघिन चरवाहे को छोड़ कर भाग गई. भैंसों की तत्परता और वफादारी से चरवाहे की जान बच गई. हमले में चरवाहे के हाथ में चोट आई है और उपचार के बाद उसकी स्थिति सामान्य है। जानकारी मिलते ही वन विभाग ने संबंधित क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी है. वन अमले द्वारा क्षेत्र में लगातार गश्त की जा रही है और वन्यजीवों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है. क्षेत्र में वन अमले को सक्रिय किया गया है। टाइगर रिजर्व के पनपथा कोर क्षेत्र अंतर्गत बघडो बीट का यह मामला है. बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के क्षेत्र संचालक अनुपम सहाय ने बताया के ग्रामीणों की सुरक्षा को ध्या...
MP: भोपाल में 1.20 करोड़ के लालच 17 साल के किशोर की हत्या….ऐसे हुआ खुलासा

MP: भोपाल में 1.20 करोड़ के लालच 17 साल के किशोर की हत्या….ऐसे हुआ खुलासा

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की राजधानी भोपाल (Bhopal) में 17 साल के किशोर रेहान की हत्या के मामले की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ी, पुलिस (Police) के सामने एक कथित साजिश की परतें खुलती चली गईं. पुलिस के मुताबिक, किशोर को करीब 1 करोड़ 20 लाख रुपये कमाने के लालच में निशाना बनाया गया था. जांच में एक नाबालिग समेत करीब 13 लोगों से पूछताछ की गई. पुलिस का कहना है कि किशोर के शरीर से उसके प्राइवेट पार्ट्स निकालकर उन्हें बेचने की साजिश रची गई थी. हालांकि, इस पूरे मामले में पुलिस की जांच अभी जारी है। पुलिस के मुताबिक, रेहान इकबाल मैदान (Iqbal Maidan), रेतघाट, कमला पार्क, बस स्टैंड और रॉयल मार्केट इलाके में पेन और चाबी के छल्ले बेचता था. 6 अगस्त को दो नाबालिग उसे इकबाल मैदान में मिले. उन्होंने रेहान से कहा कि खटलापुरा के पास कुछ लड़कों से उनकी लड़ाई हो गई है और वहां जाना है. इसके बदले उसे 100 रु...
MP: सागर में ऑटोवाला निकला करोड़पति, पिस्तौल ढूंढने पहुंची पुलिस को घर मिले 3 करोड़ रुपये कैश

MP: सागर में ऑटोवाला निकला करोड़पति, पिस्तौल ढूंढने पहुंची पुलिस को घर मिले 3 करोड़ रुपये कैश

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
सागर। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के सागर जिले (Sagar district ) में ऑटोवाले (Auto-rickshaw driver) की अलमारी में नोटों का ढेर मिला है। सोशल मीडिया पर पिस्तौल लहराते हुए वीडियो पोस्ट करने वाले दो भाइयों का पता लगाने के दौरान पुलिस ने उनमें से एक के घर की बंद अलमारी से तीन करोड़ रुपये से अधिक की नकदी बरामद की। हालांकि, रविवार को हुई पुलिस जांच में आरोपी के घर से कोई पिस्तौल बरामद नहीं हुई। पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया ने सोमवार को बताया कि सौरभ अहिरवार और उसके भाई ने कथित तौर पर पिस्तौल लहराते हुए इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट किए थे। इसके बाद पुलिस उनकी तलाश में जुटी थी। उन्होंने बताया कि जब पुलिस की एक टीम पिस्तौल बरामद करने के लिए अहिरवार के घर पहुंची तो उन्होंने एक बंद अलमारी देखी। उन्होंने कहा कि जब पुलिस टीम ने उन्हें अलमारी खोलने के लिए कहा तो उसने आनाकानी की और कहा कि उनके पास चाब...
बाघों के लिए फेमस MP का बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व बना हाथियों का घर… लगातार बढ़ रही संख्या

बाघों के लिए फेमस MP का बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व बना हाथियों का घर… लगातार बढ़ रही संख्या

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
भोपाल। बाघों (Tigers) के लिए देश-दुनिया में फेमस बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व () Bandhavgarh Tiger Reserveअब हाथियों (Elephants) के लिए भी घर बन गया है. यहां हाथियों का कुनबा लगातार फल-फूल रहा है. बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व और आसपास के लैंडस्केप में करीब 50 से 70 जंगली हाथियों की मौजूदगी का अनुमान है. वहीं, शहडोल जिले के पश्चिमी ब्यौहारी इलाके में भी करीब 25 हाथियों का दल पिछले लगभग डेढ़ साल से लगातार रह रहा है। टाइगर रिजर्व के क्षेत्र संचालक अनुपम सहाय के मुताबिक, बांधवगढ़ में हाथियों की नियमित मौजूदगी अक्टूबर 2018 में दर्ज हुई, जब ये हाथी संजय गांधी टाइगर रिजर्व से कॉरिडोर के जरिए यहां पहुंचे थे. उसके बाद इनका दायरा खेतौली, पनपथा कोर, ताला और कल्लवाह तक फैल गया। यहां हाथी किसी एक जगह टिकते नहीं, बल्कि भोजन, पानी और सुरक्षा के हिसाब से अपना रास्ता बदलते रहते हैं. यही वजह है कि एक रेंज में उनकी ...
MP में झमाझम का दौर जारी…. आज भी इन जिलों में भारी बारिश की संभावना…. अलर्ट जारी

MP में झमाझम का दौर जारी…. आज भी इन जिलों में भारी बारिश की संभावना…. अलर्ट जारी

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में मानसून (Monsoon) का असर लगातार बना हुआ है. 17 अगस्त को प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश (Heavy rain) के साथ तेज हवाएं, गरज-चमक और वज्रपात की स्थिति बन सकती है. मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक सीधी और डिंडोरी में बहुत भारी बारिश के साथ 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग (IMD) 17 अगस्त को सीधी और डिंडोरी में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी है. इन इलाकों में बारिश के साथ तेज हवाओं और गरज-चमक का असर भी देखने को मिल सकता है। इन जिलों में तेज बारिश और हवाओं का असरभोपाल, विदिशा, रायसेन, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, छिंदवाड़ा, खरगोन, बड़वानी, उज्जैन, रतलाम, शाजापुर, आगर, देवास, इंदौर, खंडवा, बुरहानपुर, धार, झाबुआ, अलीराजपुर, बड़वानी समेत कई जिलों में बारिश के साथ 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से...
MP: सागर में पिस्टल तलाशने पहुंची पुलिस….. मिले 3 करोड़ कैश, मंगानी पड़ी नोट गिनने की मशीन

MP: सागर में पिस्टल तलाशने पहुंची पुलिस….. मिले 3 करोड़ कैश, मंगानी पड़ी नोट गिनने की मशीन

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
सागर। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के सागर जिले (Sagar district) से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां सोशल मीडिया पर हथियार चमकाना (Brandishing weapons) दो भाइयों को भारी पड़ गया। तिली तिगड्डा (गोपालगंज थाना क्षेत्र) इलाके में पिस्टल के साथ तस्वीर वायरल होने के बाद जब पुलिस दबिश देने पहुंची, तो घर में हथियार तो नहीं मिले, लेकिन अलमारी खोलते ही अधिकारियों के होश उड़ गए। अलमारी में ठसाठस भरे नोटों के बंडल बरामद हुए, जिन्हें गिनने के लिए मौके पर नोट काउंटिंग मशीन मंगानी पड़ी। प्रारंभिक जांच में बरामद नकदी लगभग 3 करोड़ रुपये (3 Crore Cash) बताई जा रही है। किराए की टैक्सी चलाते हैं आरोपी भाईगोपालगंज पुलिस के अनुसार, सोशल मीडिया पर असलहे के साथ फोटो के आधार पर सौरभ अहिरवार पिता स्वर्गीय जगदीश अहिरवार के मकान पर छापेमारी की गई थी। सौरभ अपने भाई अंकित और मां के साथ रहता है। दोनों भ...
MP: इंदौर में DRI की बड़ी कार्रवाई, 4.72 करोड़ के विदेशी सोने के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार

MP: इंदौर में DRI की बड़ी कार्रवाई, 4.72 करोड़ के विदेशी सोने के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
इंदौर। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के इंदौर (Indore) में डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (Directorate of Revenue Intelligence- DRI) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 3 किलो तस्करी का विदेशी सोना (Foreign gold) जब्त किया है। जब्त सोने की कीमत करीब 4.72 करोड़ रुपये बताई गई है। कार्रवाई के दौरान तस्करों ने DRI के दो अधिकारियों पर हमला कर दिया, जिसमें दोनों घायल हो गए। मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। DRI के एक अधिकारी के मुताबिक, टीम को विदेशी सोने की तस्करी से जुड़ी एक खास सूचना मिली थी। इसके आधार पर अधिकारियों ने शुक्रवार को इंदौर में दो संदिग्ध लोगों को रोका। दोनों महाराष्ट्र के अकोला से कार के जरिए इंदौर पहुंचे थे। आरोप है कि वे यहां तस्करी का सोना किसी व्यक्ति को देने आए थे। DRI अफसरों को कार से कुचलने की कोशिशअधिकारियों ने जब कार को रोकने की कोशिश की तो आरोपियों ने कथि...
Rajasthan : अचानक आई बाढ़ में फंसे दमोह झरना देखने आए 100 युवक …. ऐसे किया रेस्क्यू

Rajasthan : अचानक आई बाढ़ में फंसे दमोह झरना देखने आए 100 युवक …. ऐसे किया रेस्क्यू

राज्य, राष्ट्रीय
धौलपुर। राजस्थान (Rajasthan) के धौलपुर जिले (Dholpur district) के सरमथुरा उपखंड में मौजूद दमोह झरना (Damoh Waterfall) देखने आए 100 युवक तेज बारिश के चलते पानी के बीच मझधार में फंस गए. साथ ही दो युवक खार नदी में फंस गए. युवकों की चीख-पुकार सुन मौके पर ग्रामीण पहुंचे और उन्होंने पुलिस को सूचना दी.पुलिस ने मौके पर एसडीआरएफ की टीम को बुलाया और ग्रामीणों की मदद से रस्सा पानी में डाल कर ट्रैक्टर की मदद से सभी युवकों को सुरक्षित बाहर निकाला। जानकारी के मुताबिक सभी युवक दमोह झरना देखने के बाद वापस लौट रहे थे. इसी दौरान तेज बारिश के कारण रास्ते में दमोह झरने को जाने वाला पानी का बहाव बढ़ गया और सभी युवक आगे नहीं निकल पाए. झरने के ऊपर बह रही नदी में भी पानी का तेज बहाव आ गया. युवकों के पानी में फंसे होने की सूचना मिलने के बाद पुलिस के साथ एसडीआरफ टीम मौके पर पहुंची. एसडीआरफ ओर ग्रामीणों के द्वारा...
MP: CM मोहन यादव बोले- सोनिया और राहुल ने किया ‘वंदे मातरम’ का अपमान…. देश से मांगें माफी

MP: CM मोहन यादव बोले- सोनिया और राहुल ने किया ‘वंदे मातरम’ का अपमान…. देश से मांगें माफी

पॉलिटिक्स, मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
भोपाल। एमपी (MP) के सीएम मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने कांग्रेस नेता राहुल और सोनिया गांधी (Rahul and Sonia Gandhi) पर 'वंदे मातरम (Vande Mataram)' का अपमान करने का आरोप लगाते हुए उनसे देश से माफी मांगने की मांग की है। मोहन यादव ने कहा कि 'वंदे मातरम' गायन में बाधा डाली गई और राष्ट्रीय गीत का अपमान किया गया। मोहन यादव ने इसको स्वतंत्रता सेनानियों और राष्ट्रीय गीत का अनादर बताया। बता दें कि संसद ने एक बिल पास किया था जिसके तहत राष्ट्रीय गीत का अपमान करना दंडनीय अपराध है। गायन में बाधा डालने का लगाया आरोपसीएम मोहन यादव ने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेताओं की ओर से नई दिल्ली में पार्टी के स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में 'वंदे मातरम' गायन में बाधा डाली और राष्ट्रीय गीत का 'अपमान' किया गया। सीएम मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से 'वंदे मातरम' का पूरा संस्करण गव...