Wednesday, May 6खबर जो असर करे |
Shadow

राज्य

युवा संगम से बदली दमोह के युवाओं की तकदीर, 9 माह में 5 हजार बेरोजगारों को मिला रोजगार

युवा संगम से बदली दमोह के युवाओं की तकदीर, 9 माह में 5 हजार बेरोजगारों को मिला रोजगार

मध्य प्रदेश, राज्य
दमोह, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। मध्य प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना युवा संगम अब जमीनी स्तर पर सकारात्मक परिणाम देने लगी है। राज्य सरकार और जिला प्रशासन के समन्वित प्रयासों का असर यह है कि दमोह जिले में पिछले 9 महीनों के भीतर 4 हजार 962 बेरोजगार युवक-युवतियों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार के अवसर प्राप्त हुए हैं। जिला मुख्यालय के साथ-साथ तहसीलों में नियमित रूप से आयोजित किए जा रहे युवा संगम रोजगार मेलों ने स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार की राह आसान कर दी है। इस सफलता के पीछे दमोह कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर की सक्रिय भूमिका और सतत निगरानी को अहम माना जा रहा है। कलेक्टर कोचर के नेतृत्व में जिला प्रशासन का स्पष्ट लक्ष्य रहा है कि अधिक से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियों को दमोह लाकर स्थानीय युवाओं को उनके घर के पास ही रोजगार उपलब्ध कराया जाए। इसके लिए वे लगातार रोजगार अधिकारी और औद्योगिक...
रायपुर : तीन स्वास्थ्य केंद्रों को मिला राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन सम्मान

रायपुर : तीन स्वास्थ्य केंद्रों को मिला राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन सम्मान

छत्तीसगढ़, राज्य
रायपुर, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। जिले के दुर्गम एवं जनजातीय क्षेत्रों में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दनगढ़, आयुष्मान आरोग्य मंदिर चिखली तथा केवटटोला को भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक प्रमाण पत्र प्रदान किया गया है। भौगोलिक रूप से चुनौतीपूर्ण क्षेत्र होने के बावजूद इन स्वास्थ्य केंद्रों ने सेवा गुणवत्ता, रोगी अधिकार, संक्रमण नियंत्रण, स्वच्छता, बायोमेडिकल वेस्ट प्रबंधन सहित 7 राष्ट्रीय मानकों पर 70 से अधिक अंक प्राप्त कर यह सिद्ध किया है कि समर्पण और सुव्यवस्थित प्रयासों से गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ सुनिश्चित की जा सकती हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विजय खोब्रागडे ने...
महासमुन्द : अवैध धान परिवहन मामले में कार्रवाई, पटवारी निलंबित

महासमुन्द : अवैध धान परिवहन मामले में कार्रवाई, पटवारी निलंबित

छत्तीसगढ़, राज्य
महासमुन्द, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)。 राजस्व पटवारी संघ तहसील बसना के पत्रानुसार पटवारी लालकृष्ण देवांगन द्वारा अवैध धान परिवहन की रोकथाम के दौरान गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार देवांगन, तत्कालीन पटवारी हल्का नंबर 20 तहसील बसना द्वारा 21 दिसंबर 2025 की रात्रि में ग्राम उमरिया क्षेत्र में ओड़िशा के वाहन से 420 कट्टा धान का अवैध परिवहन कराया जाता हुआ पाया गया था। इस घटना का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्रों में भी हुआ, जिससे शासन-प्रशासन की छवि धूमिल हुई। उक्त प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बसना द्वारा 8 जनवरी 2026 को संबंधित पटवारी को कारण बताओ सूचना जारी की गई थी। प्राप्त जवाब संतोषप्रद नहीं पाए जाने पर यह स्पष्ट हुआ कि लालकृष्ण देवांगन द्वारा कर्तव्य निर्वहन में घोर लापरवाही बरती गई है। फलस्वरूप, उनके कदाचरण, अनुशासनहीनता एवं शासकीय कर्तव्यों के प...
मकर संक्रांति पर चित्रा अष्टांग योग केंद्र में हुआ सामूहिक सूर्यनमस्कार

मकर संक्रांति पर चित्रा अष्टांग योग केंद्र में हुआ सामूहिक सूर्यनमस्कार

छत्तीसगढ़, राज्य
धमतरी, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर हाउसिंग बोर्ड हटकेश्वर कॉलोनी में विगत पाँच वर्षों से संचालित निशुल्क एवं नियमित चित्रा अष्टांग योग केंद्र में बुधवार को विशेष योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नियमित योगाभ्यास के साथ-साथ सामूहिक रूप से सूर्य नमस्कार का अभ्यास कराया गया। योग केंद्र के संचालक डॉ. दिनेश कुमार नाग ने कहा कि योग का हमारे जीवन में अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान है। शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए प्रतिदिन योग करना आवश्यक है, साथ ही आहार-विहार पर भी विशेष ध्यान देना चाहिए। उन्होंने बताया कि मकर संक्रांति के दिन सूर्य के दक्षिणायन से उत्तरायण होने पर प्रकृति एवं ब्रह्मांड में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। ऐसे समय में सूर्य नमस्कार करने से स्वास्थ्य पर विशेष सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इन्हीं उद्देश्यों को ध्यान में रखते हुए...
मप्रः उज्जैन में पाँच दिवसीय ‘श्रीमहाकाल महोत्सव’ आज से, मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ

मप्रः उज्जैन में पाँच दिवसीय ‘श्रीमहाकाल महोत्सव’ आज से, मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ

मध्य प्रदेश, राज्य
भोपाल, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज बुधवार को श्रीमहाकाल महालोक उज्जैन में पाँच दिवसीय 'श्रीमहाकाल महोत्सव' का शुभारंभ करेंगे। आगामी 18 जनवरी तक चलने वाला यह महोत्सव श्रीमहाकाल महालोक और त्रिवेणी संग्रहालय के प्रांगण में कला, संगीत और वैचारिक विमर्श का अनूठा संगम होगा। वीर भारत न्यास और श्रीमहाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के संयुक्त तत्वावधान में यह महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन एक बार फिर भारतीय संस्कृति, कला और अटूट श्रद्धा के महोत्सव की साक्षी बनने जा रही है। 5 दिनों तक बहेगी संगीत सरिता जनसम्पर्क अधिकारी अनुराग उइके ने बताया कि महोत्सव की मुख्य सभाओं में देश के ख्यातिलब्ध कलाकार भगवान शिव की आराधना अपनी स्वर-लहरियों से करेंगे। 14 जनवरी: महोत्सव के पहले दिन सुप्रसिद्ध पार्श्व गायक शंकर महादेवन अपने पुत्रों सिद्धार्...
इंदौर-बुधनी रेल लाइन से बदलेगा मध्य प्रदेश का रेल नक्शा, आरवीएनएल ने पहाड़ चीरकर रचा इतिहास

इंदौर-बुधनी रेल लाइन से बदलेगा मध्य प्रदेश का रेल नक्शा, आरवीएनएल ने पहाड़ चीरकर रचा इतिहास

मध्य प्रदेश, राज्य
देवास/ कन्नौद, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। मध्य प्रदेश के रेल मानचित्र को नया आकार देने वाली बहुप्रतीक्षित इंदौर–बुधनी नई रेल लाइन परियोजना ने ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। रेल विकास निगम लिमिटेड (**आरवीएनएल**) ने इस महत्वाकांक्षी परियोजना की टनल-2 में पहली 100 मीटर खुदाई सफलतापूर्वक पूरी कर ली है। खास बात यह है कि यह उपलब्धि बेहद कठिन और कमजोर भू-स्थितियों में महज दो महीनों के भीतर प्राप्त की गई है, जिसे इंजीनियरिंग कौशल और आधुनिक तकनीक का उत्कृष्ट उदाहरण माना जा रहा है। इंदौर-बुधनी रेल लाइन परियोजना पूरी होने के बाद इंदौर और जबलपुर के बीच की रेल दूरी लगभग 150 किलोमीटर तक कम हो जाएगी। इससे मध्य प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्सों के बीच सीधा, तेज और अधिक प्रभावी रेल संपर्क स्थापित होगा। यह परियोजना यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाएगी, साथ में माल परिवहन के लिए भी एक नया और सशक्त कॉरिडोर साबित ह...
मुख्यमंत्री साय से वीर शहीद दीपक भारद्वाज स्मृति समिति के सदस्यों की सौजन्य मुलाकात

मुख्यमंत्री साय से वीर शहीद दीपक भारद्वाज स्मृति समिति के सदस्यों की सौजन्य मुलाकात

छत्तीसगढ़, राज्य
रायपुर, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आज बुधवार को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में कीर्ति चक्र विजेता वीर शहीद दीपक भारद्वाज स्मृति समिति के सदस्यों ने सौजन्य मुलाकात की। समिति के सदस्यों ने मुख्यमंत्री को वीर अमर शहीद दीपक भारद्वाज की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का आमंत्रण दिया। मुख्यमंत्री साय ने वीर शहीद दीपक भारद्वाज के अदम्य साहस और सर्वोच्च बलिदान को नमन करते हुए कहा कि उनका जीवन और कर्तव्यनिष्ठा देश एवं प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि शहीदों का सम्मान करना और उनके बलिदान को सदैव स्मरण रखना हम सभी का कर्तव्य है। उल्लेखनीय है कि 3 अप्रैल 2021 को छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले अंतर्गत तर्रेम थाना क्षेत्र के टेकलगुड़ा में नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में 22 जवान वीरगति को प्राप्त हुए थे। इनमें सब-इंस्पे...
इंदौर में शुक्ला ब्रदर्स की बस में एक्टिवा को टक्कर मारने के बाद लगी आग, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान, टला बड़ा हादसा

इंदौर में शुक्ला ब्रदर्स की बस में एक्टिवा को टक्कर मारने के बाद लगी आग, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान, टला बड़ा हादसा

मध्य प्रदेश, राज्य
इंदौर, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में राजकुमार ब्रिज के पास बुधवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। यहां शुक्ला ब्रदर्स की बस में एक स्कूटी को टक्कर मारने के बाद अचानक आग लग गई। आग लगने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। कुछ ही देर में बस धूं धूं कर पूरी तरह से जलकर खाक हो गई। गनीमत रही कि समय रहते सभी यात्री बस से उतर गए और किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। सूचना मिलने के बाद दमकल की गाड़ी को मौके पर बुलाया गया। फायर ब्रिगेड ने आग बुझाई। यात्रियों को अन्य साधनों से अपने स्थान के लिए रवाना किया गया। पुलिस अब बस को सड़क से हटाकर यातायात सुधारने में जुट गई है। जानाकरी अनुसार घटना बुधवार सुबह करीब 9 बजे शुक्ला ब्रदर्स की एक यात्री बस ने एक्टिवा से जा रहे संतोष नाम के युवक को टक्कर मारी दी। टक्कर के बाद एक्टिवा गाड़ी बस के नीचे आ गई। इस घटना में संतोष गंभीर रूप से घायल हो गया। बस...
रायपुर : मुख्यमंत्री से भारतीय वन सेवा 2024 बैच के प्रशिक्षु अधिकारियों ने की मुलाकात

रायपुर : मुख्यमंत्री से भारतीय वन सेवा 2024 बैच के प्रशिक्षु अधिकारियों ने की मुलाकात

छत्तीसगढ़, राज्य
रायपुर, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आज मंत्रालय महानदी भवन में भारतीय वन सेवा के 2024 बैच के प्रशिक्षु अधिकारियों ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री साय ने प्रशिक्षु अधिकारियों को भारतीय वन सेवा में नियुक्ति होने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। प्रशिक्षु अधिकारियों में छत्तीसगढ़ के दुर्ग एवं दंतेवाड़ा जिले के दो अधिकारी भी शामिल हैं। प्रशिक्षु अधिकारियों से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ का 44 प्रतिशत भू-भाग वनों से आच्छादित है। यहां न सिर्फ समृद्ध वन्य जीवन है बल्कि वनों से हमारे बहुसंख्यक नागरिकों की आजीविका और सामाजिक जीवन जुड़ा हुआ है। इसीलिए छत्तीसगढ़ में भारतीय वन सेवा के अधिकारियों की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है। पूरे मनोयोग से प्रशिक्षण प्राप्त करते हुए इस स्वर्णिम अवसर का लाभ उठाएं। मुख्यमंत्री साय को प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख व...
बलौदाबाजार : धान खरीद में लापरवाही, भौतिक सत्यापन में 124 क्विंटल धान कम मिला, धान खरीद प्रभारी पर एफआईआर दर्ज

बलौदाबाजार : धान खरीद में लापरवाही, भौतिक सत्यापन में 124 क्विंटल धान कम मिला, धान खरीद प्रभारी पर एफआईआर दर्ज

छत्तीसगढ़, राज्य
बलौदाबाजार, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। बलौदाबाजार जिले में पारदर्शितापूर्ण धान खरीद सुनिश्चित करने जिला प्रशासन द्वारा चाक -चौबंद व्यवस्था की गई है। बिचौलियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। इसी कड़ी में कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देश पर भौतिक सत्यापन में 124 क्विंटल धान की कमी पाए जाने पर धान खरीद प्रभारी पर ऋषि कुमार शर्मा पर सख्त कार्यवाही करते हुए एफआईआर दर्ज कराई गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 5 जनवरी को निरीक्षण के द्वारा उपार्जन केन्द्र मनोहरा का भौतिक सत्यापन किया गया। भौतिक सत्यापन के दौरान उपार्जन केन्द्र में कुल 124.80 क्वींटल (313 कक्षा) धान कीमत राशि 295651.20 रुपये की कमी पाया गया। धान उपांजन केन्द्र मनोहरा के धान खरीद प्रभारी ऋषि कुमार शर्मा के द्वारा शासन की धान को छल पूर्वक शासन को सदोष हानि पहुंचाते हुये अमानत में खयानत व कृत्य पर उपायुक्त सकारिता के निर्देशानुसार थाना हथबंद म...