मप्रः अपर मुख्य सचिव ने दिए घरेलू उपभोक्ता को समय पर गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने के निर्देश
भोपाल। मध्य प्रदेश की खाद्य नागरिक आपूर्ति तथा उपभोक्ता संरक्षण विभाग की अपर मुख्य सचिव रश्मि अरुण शमी ने शनिवार को घरेलू उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करने, एजेंसियों के माध्यम से वितरण व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाने के लिए निर्देश ऑइल कंपनियों के प्रतिनिधियों को दिए हैं।
अपर मुख्य सचिव रश्मि अरुण शमी पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक घटनाक्रम एवं मध्य पूर्व देशों की स्थिति के दृष्टिगत प्रदेश में पड़ने वाले प्रभाव की शनिवार को मंत्रालय मे वरिष्ठ अधिकारियों तथा ऑइल कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ समीक्षा कर रही थीं। उन्होंने ऑइल कंपनी के प्रतिनिधियों को प्रदेश के सभी जिलों में एलपीजी गैस की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए भी निर्देशित किया।
बैठक में गैस एजेंसियों के संचालन, सिलेंडर वितरण की समयबद्धता और उपभोक्ताओं से प्राप्त शिकायतों की ...









