Wednesday, May 6खबर जो असर करे |
Shadow

राज्य

भोपाल में छात्र का अपहरण, लूडो गेम पर विवाद के चलते मारपीट और वसूली, चार आरोपी गिरफ्तार

भोपाल में छात्र का अपहरण, लूडो गेम पर विवाद के चलते मारपीट और वसूली, चार आरोपी गिरफ्तार

मध्य प्रदेश, राज्य
भोपाल, 01 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में ऑनलाइन लूडो गेम में पैसे नहीं देने के कारण एक छात्र का अपहरण, मारपीट और जबर्दस्ती वसूली का मामला सामने आया है। आरोप है कि चार युवकों ने एमपी नगर क्षेत्र से छात्र को बलात कार में डालकर अगवा किया, फिर उसके साथ मारपीट की और डराने के बाद उससे हजारों रुपये अपने खातों में ट्रांसफर करवाए। पुलिस के अनुसार, यह वारदात शुक्रवार रात को एमपी नगर जोन-2 स्थित एक चाय-सुट्टा बार के बाहर हुई। 23 वर्षीय अभय चौहान, जो जहांगीराबाद का निवासी है और एक निजी कॉलेज से बीटेक की पढ़ाई कर रहा है, ने शनिवार को पुलिस को बताया कि वह अक्सर अपने दोस्तों के साथ उक्त बार में चाय पीने और लूडो खेलने जाता था। वहीं, उसके पूर्व परिचित अमन सोनी, रोहित अहिरवार, मुन्ना वारिस, और लक्की के साथ लूडो खेलता था। शुक्रवार की रात को चाय सुट्‌टा बार के बाहर खेलते समय वह 1...
कटनी में तेज रफ्तार ट्रक ने बस को मारी टक्कर, सभी यात्री सुरक्षित रहे

कटनी में तेज रफ्तार ट्रक ने बस को मारी टक्कर, सभी यात्री सुरक्षित रहे

मध्य प्रदेश, राज्य
कटनी, 01 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। मध्य प्रदेश के कटनी जिले के कूठला थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर को कटनी से दमोह जा रही एक यात्री बस को तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई और बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पटेरा ग्राम के पास पहुंचते ही पीछे से आ रहे ट्रक ने अनियंत्रित होकर बस के पिछले हिस्से को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बस सड़क किनारे लहराई, लेकिन चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए वाहन पर नियंत्रण बनाए रखा, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। दुर्घटना के समय बस में कई यात्री सवार थे। अचानक हुई टक्कर से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई, हालांकि किसी को गंभीर चोट नहीं आई। कुछ यात्रियों को हल्की खरोंचें आईं, जिनका मौके पर ही प्राथमिक उपचार किया गया। इस घटना की सूचना मिलते ही कूठला थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस...
मप्र: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे गुढ़ में भैरवनाथ मंदिर का लोकार्पण

मप्र: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे गुढ़ में भैरवनाथ मंदिर का लोकार्पण

मध्य प्रदेश, राज्य
भोपाल, 31 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज रीवा जिले के एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। वे यहां दोपहर एक बजे गुढ़ विधानसभा क्षेत्र में आयोजित समारोह में भैरवनाथ मंदिर का लोकार्पण करेंगे। जनसम्पर्क अधिकारी उमेश तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि गुढ़ के समीप ग्राम खामडीह में भैरव बाबा की विशाल प्राचीन प्रतिमा है। यह प्रतिमा दुर्लभ शयन मुद्रा में है। स्थापत्य की दृष्टि से इसका निर्माण लगभग 10वीं शताब्दी में किया गया। प्रतिमा वर्षों से खुले आसमान के नीचे थी। इसमें शासन की एलएडी योजना के तहत प्राचीन मंदिर का जीर्णोद्धार तथा अन्य निर्माण कार्य कराए गए हैं। विशाल भैरव बाबा प्रतिमा के चारों ओर दो मंजिला मंदिर का निर्माण कार्य किया गया है। इसकी लागत 180 लाख रुपये है। यह मंदिर हजारों लोगों की आस्था का केन्द्र है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव मंदिर पहुंचकर...
आगरमालवा में कार-बाइक की टक्‍कर, एक की मौत, एक घायल

आगरमालवा में कार-बाइक की टक्‍कर, एक की मौत, एक घायल

मध्य प्रदेश, राज्य
आगरमालवा, 01 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। मध्य प्रदेश के आगरमालवा जिले के नलखेड़ा पुलिस थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर को आमला-नलखेड़ा मार्ग पर ग्राम लसूल्डिया जोड़ के पास एक कार और मोटरसाइकिल की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस सड़क हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति रामचंद्र पुत्र भागीरथ विश्वकर्मा (60) निवासी ग्राम सेमलखेड़ी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि शिव पुत्र शंकरलाल विश्वकर्मा (40) गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद उज्जैन रेफर किया गया है। घटना के बाद मृतक के परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया, जिन्होंने सिविल अस्पताल के बाहर सड़क पर जाम लगा दिया। यह जाम एक घंटे से अधिक समय तक चला, जिससे यातायात बाधित रहा। ग्रामीणों ने सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। मामले की सूचना मिलने पर सुसनेर एसडीओपी देवनारायण यादव, थाना प्रभार...
छत्तीसगढ़ की महतारी वंदन योजना को मिले दो साल, महिलाओं में आई नई आत्मनिर्भरता

छत्तीसगढ़ की महतारी वंदन योजना को मिले दो साल, महिलाओं में आई नई आत्मनिर्भरता

छत्तीसगढ़, राज्य
रायपुर, 01 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। छत्तीसगढ़ में महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए शुरू की गई महतारी वंदन योजना ने अब तक दो वर्ष पूरे कर लिए हैं। यह योजना केवल हर महीने मिलने वाली राशि तक सीमित नहीं है, बल्कि आज यह आत्मसम्मान, विश्वास और आत्मनिर्भरता का आधार बन चुकी है। योजना की शुरुआत 10 मार्च 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पहली किस्त जारी करने के साथ हुई थी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ने इसे आम महिलाओं तक प्रभावी ढंग से पहुँचाने के लिए इसे पूरी पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ लागू किया। 30 जनवरी...
ग्वालियर-चंबल में सोमवार से तीन दिन की वर्षा की संभावना

ग्वालियर-चंबल में सोमवार से तीन दिन की वर्षा की संभावना

मध्य प्रदेश, राज्य
ग्वालियर, 01 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। जम्मू-कश्मीर की ओर बढ़ रहे तीव्र आवृति वाले एक पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव अब दिखने लगा है। आसमान में बादल घुमडऩे लगे हैं। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि ग्वालियर-चंबल संभाग में एक से तीन फरवरी तक वर्षा हो सकती है। रविवार की देर रात शहर में बहुत घना कोहरा छा गया। हालांकि शनिवार को सुबह से दोपहर तक मौसम शुष्क रहा लेकिन दोपहर बाद आसमान में बादल छा गए। साथ ही, सर्द हवा चलने से ठंड में इजाफा हो गया। मौसम विज्ञान केन्द्र भोपाल के अनुसार, इस समय अफगानिस्तान के उत्तरी भाग में एक पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है, जो जम्मू-कश्मीर की ओर बढ़ रहा है। इसके प्रभाव से मध्य पाकिस्तान और उत्तरी गुजरात में चक्रवातीय परिसंचरण सक्रिय हो चुके हैं। मध्य पाकिस्तान से लेकर पंजाब और हरियाणा तक द्रोणिका लाइन गुजर रही है। दो फरवरी को एक और ताजा पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है। इन ...
भोपाल में मातृभाषा समारोह: भारतीय सांस्कृतिक विविधता का अद्भुत उत्सव

भोपाल में मातृभाषा समारोह: भारतीय सांस्कृतिक विविधता का अद्भुत उत्सव

मध्य प्रदेश, राज्य
भोपाल, 01 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। मप्र के भोपाल में मातृभाषा मंच द्वारा आयोजित तीन दिवसीय मातृभाषा समारोह के दूसरे दिन शनिवार को भव्य सांस्कृतिक सभा का आयोजन किया गया, जिसमें देश की विविध भाषाओं और लोक कलाओं का अद्भुत संगम देखने को मिला। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रकवि दिनकर की ओजस्वी कविता के पाठ से हुआ, जिसने हिंदी भाषा के प्रति श्रद्धा जगाई। इस प्रस्तुति में लगभग 20 कलाकारों ने भाग लिया। कार्यक्रम में देश की एकता को बनाए रखने वाली विभिन्न भाषाओं और उनकी सांस्कृतिक धरोहर को मंच पर उकेरा गया। तेलुगु में भरतनाट्यम, मराठी में 'आई साहेब' गीत, मलयालम में 'रिदम ऑफ केरला', गढ़वाली में तांडव नृत्य, उड़िया में संबलपुरी नृत्य, गुजराती में गरबा और पंजाबी में भांगड़ा और गिद्धा की प्रस्तुतियों ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। पंजाबी भाषा की प्रस्तुति में एक ही परिवार के तीन पीढ़ियों–दादी, बह...
मुख्यमंत्री ने अबूझमाड़ पीस हॉफ मैराथन को झंडी दिखाकर रवाना किया, दौड़ में भाग लिया

मुख्यमंत्री ने अबूझमाड़ पीस हॉफ मैराथन को झंडी दिखाकर रवाना किया, दौड़ में भाग लिया

छत्तीसगढ़, राज्य
नारायणपुर, 31 जनवरी (हिनूस)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज शनिवार की सुबह नारायणपुर के हाईस्कूल परिसर के निकट आयोजित हॉफ मैराथन में भाग लिया और धावकों को झंडी दिखाकर रवाना किया। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर सांकेतिक रूप से दौड़ भी लगाई और विजेता प्रतिभागियों को दिए जाने वाले मैडल का अनावरण किया। मुख्यमंत्री साय ने बताया कि इस ऐतिहासिक दौड़ में 60 से अधिक अंतर्राष्ट्रीय धावकों के साथ-साथ 10 हजार से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिससे यह आयोजन विशेष बना। उन्होंने कहा कि अबूझमाड़ आज शांति, विश्वास और विकास के नए अध्याय की ओर तेजी से बढ़ रहा है। यह मैराथन केवल एक दौड़ नहीं है, बल्कि एक सुरक्षित और समावेशी भविष्य की दिशा में हमारे संकल्प का प्रतीक है। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि अबूझमाड़ का यह क्षेत्र, जहां कभी आम नागरिकों और जवानों का पहुंचना भी कठिन था, आज सकारात्मक वातावरण के कारण हज...
माँ सर्वमंगला मंदिर घाट पर हसदेव आरती का आयोजन एक फरवरी को

माँ सर्वमंगला मंदिर घाट पर हसदेव आरती का आयोजन एक फरवरी को

छत्तीसगढ़, राज्य
कोरबा, 01 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। नमामि हसदेव सेवा समिति द्वारा कोरबा जिले की जीवनदायिनी हसदेव नदी, उसकी सहायक नदियों एवं अन्य प्राकृतिक जल स्रोतों के संरक्षण, स्वच्छता और सौंदर्यीकरण के उद्देश्य से लगातार जन-जागरूकता के कार्य किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में समिति द्वारा प्रत्येक माह पूर्णिमा तिथि को हसदेव आरती का आयोजन किया जाता है। समिति के इस पुनीत अभियान के अंतर्गत माघ पूर्णिमा के शुभ अवसर पर एक फरवरी 2026, रविवार को सायं 5 बजे माँ सर्वमंगला मंदिर घाट, कोरबा में हसदेव आरती का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन को लेकर समिति एवं श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। कार्यक्रम में मुख्य यजमान के रूप में नारायण कुर्रे (जिलाध्यक्ष, सतनामी कल्याण समिति, कोरबा) उपस्थित रहेंगे। वहीं विशिष्ट यजमान के रूप में दिलीप साहू (डायरेक्टर, न्यू एरा प्रोगेसिव स्कूल, कोरबा), अयोध्या प्रसाद सोनी (जिलाध...
38 वर्षों की सेवा के बाद डीएसपी साधना सिंह का सेवानिवृत्ति समारोह आयोजित

38 वर्षों की सेवा के बाद डीएसपी साधना सिंह का सेवानिवृत्ति समारोह आयोजित

छत्तीसगढ़, राज्य
रायपुर, 01 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। उप पुलिस अधीक्षक साधना सिंह ने आज 38 वर्षों की दीर्घ एवं सराहनीय सेवा के बाद पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त होने पर एक भावभीनी विदाई समारोह का आयोजन किया गया। पुलिस परंपरा के अनुसार पुलिस अधीक्षक कार्यालय रायगढ़ में सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जहां वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह सहित अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनकी सेवाओं की स्मृति में उन्हें सम्मानित किया। इस कार्यक्रम का संचालन डीएसपी सुशांत बनर्जी ने किया, जिसमें साधना सिंह के कार्यकाल का संक्षिप्त परिचय दिया गया। उन्होंने अविभाजित मध्यप्रदेश के जगदलपुर जिले से उप निरीक्षक के रूप में सेवा की शुरुआत की और बाद में बिलासपुर, जांजगीर–चांपा, कोरबा, मुंगेली और रायगढ़ में महत्वपूर्ण दायित्व निभाए। वर्ष 2018 में पदोनति पाकर डीएसपी बनीं और मुंगेली के बाद रायगढ़ में अपनी सेवाएं दीं। वरिष्ठ पुलिस अध...