मुख्यमंत्री ने अबूझमाड़ में खेल, पर्यटन और सामाजिक गतिविधियों का उद्घाटन किया
नारायणपुर, 01 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दो दिवसीय नारायणपुर प्रवास के दूसरे दिन अबूझमाड़ क्षेत्र में आयोजित पीस हाफ मैराथन का शुभारंभ करने के साथ-साथ अनेक सामाजिक, खेल और पर्यटन गतिविधियों में भाग लिया। मुख्यमंत्री ने क्षेत्र में शांति स्थापना, आजीविका संवर्धन और स्थानीय सहभागिता को बढ़ाने के लिए राज्य शासन द्वारा किए जा रहे प्रयासों का अवलोकन किया, प्रोत्साहित किया और लोगों से संवाद कर सहभागिता और विश्वास को और मजबूत किया।
मुख्यमंत्री श्री साय ने शांत सरोवर के समीप रायपुर के छत्तीसगढ़ राइडिंग क्लब के 40 बाइकर्स को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह बाइकर्स समूह नारायणपुर के सुदूर पर्यटन स्थल कच्चापाल तक की यात्रा करेगा। इस पहल के माध्यम से अबूझमाड़ को जानने, समझने और शांति का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। बिजली गांव के समीप स्थित शांत सरोवर में मुख...









