कैलाश विजयवर्गीय बोले- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से नाकाम हुए भारत को अस्थिर करने के विदेशी मंसूबे
इंदौर। मध्य प्रदेश सरकार (Madhya Pradesh Government) में कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय (Kailash Vijayvargiya) ने पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान (Dharmendra Pradhan) के इस्तीफे को लेकर बड़ा बयान दिया है. शनिवार देर रात इंदौर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए विजयवर्गीय ने दावा किया कि धर्मेंद्र प्रधान के पद छोड़ने से उन 'विदेशी ताकतों' की कोशिशें पूरी तरह नाकाम हो गई हैं, जो बांग्लादेश और श्रीलंका की तर्ज पर भारत में हिंसा फैलाकर देश को अस्थिर करना चाहती थीं।
धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार को इस्तीफा दिया, जिसके बाद 'कॉकरोच जनता पार्टी' ने अपना 36 दिन का आंदोलन वापस ले लिया. इस आंदोलन ने परीक्षाओं में गड़बड़ी और NEET पेपर लीक के मुद्दे पर लाखों लोगों को एकजुट किया था।
बीजेपी के पूर्व महासचिव विजयवर्गीय ने कहा, "प्रधान के इस्तीफे ने उन विदेशी ताकतों के मंसूबों पर पानी फेर द...









