Monday, July 27खबर जो असर करे |
Shadow

राज्य

CG: अंबुजा-अडानी प्रोजेक्ट का विरोध…. कलेक्ट्रेट के बाहर दो दिन से धरने पर बैठे ग्रामीण

CG: अंबुजा-अडानी प्रोजेक्ट का विरोध…. कलेक्ट्रेट के बाहर दो दिन से धरने पर बैठे ग्रामीण

राज्य, राष्ट्रीय
रायगढ़। छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के रायगढ़ जिले (Raigarh district) में स्थित धरमजयगढ़ क्षेत्र (Dharamjaigarh area) में अंबुजा-अडानी की प्रस्तावित परियोजना (Ambuja-Adani's Proposed Project ) को लेकर विरोध की लहर थमने का नाम नहीं ले रही। लगातार 24 घंटे तक रायगढ़ कलेक्ट्रेट के बाहर खुले आसमान के नीचे धरना देने के बाद अब ग्रामीणों ने सीधा एलान कर दिया है कि वे पुरुंगा में किसी भी कीमत पर जनसुनवाई को नहीं होने देंगे। बीते दो दिनों से महिलाओं, पुरुषों और बच्चों की भारी भीड़ कलेक्ट्रेट परिसर (Collectorate Complex) के बाहर डटी रही लेकिन प्रशासन और ग्रामीणों के बीच किसी भी तरह की बातचीत का रास्ता नहीं निकल सका। इस दौरान स्थानीय विधायक उमेश पटेल और लालजीत राठिया भी पूरी रात धरनास्थल पर ग्रामीणों के साथ मौजूद रहे। शुक्रवार सुबह ग्रामीण अपने गांव लौट तो गए लेकिन उन्होंने साफ चेतावनी दी कि धरमजयग...
MP: दतिया में धीरेंद्र शास्त्री का पुतला फूंकने पर भीम आर्मी और हिंदू संगठनों में झड़प, पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज

MP: दतिया में धीरेंद्र शास्त्री का पुतला फूंकने पर भीम आर्मी और हिंदू संगठनों में झड़प, पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
दतिया। हिन्दू समाज (Hindu Society) को एकजुट करने के लिए सनातन हिन्दू एकता पदयात्रा (Sanatan Hindu Unity Padyatra) निकाल रहे पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (Pandit Dhirendra Krishna Shastri) का पुतला दहन करने को लेकर मध्य प्रदेश के दतिया जिले के इंदरगढ़ कस्बे में शनिवार शाम को बवाल हो गया। पुतला दहन को लेकर भीम आर्मी और हिंदू संगठनों के बीच पथराव और झड़पें हुईं। हालात को काबू करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। पुलिस ने वाटर कैनन का भी इस्तेमाल किया। झड़प में 3 लोग घायल हो गए हैं, जिन्हें इंदरगढ़ के अस्पताल में लाया गया है। कस्बे में तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई है। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के विरोध में रैलीबताया जाता है कि शनिवार को भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी के लगभग 200 कार्यकर्ता ग्वालियर संभागीय अध्यक्ष केशव यादव के नेतृत्व में बागेश्वर धाम के पंडि...
TMC सांसद कल्याण बनर्जी के साथ ऑनलाइन फ्रॉड, ठगों ने खाते से उड़ाए 55 लाख रुपये

TMC सांसद कल्याण बनर्जी के साथ ऑनलाइन फ्रॉड, ठगों ने खाते से उड़ाए 55 लाख रुपये

राज्य, राष्ट्रीय
कोलकाता। ऑनलाइन फ्रॉड (Online fraud.) के मामलों में अभी तक आम नागरिक ही फंसते नजर आते थे, लेकिन अब इस लिस्ट में लोकसभा सांसद कल्याण बनर्जी (Lok Sabha MP Kalyan Banerjee) का नाम भी शामिल हो गया है। साइबर अपराधियों (Cyber ​​criminals) ने वरिष्ठ सांसदों के फर्जी दस्तावेज बनाकर उनके स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank of India) के खाते में से 55 लाख रुपए की धनराशि निकाल ली। घटना की जानकारी मिलते ही कोलकाता की एसबीआई हाईकोर्ट ब्रांच ने इस फ्रॉड के खिलाफ साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। ब्रांच द्वारा दर्ज करवाई गई शिकायत के अनुसार साइबर अपराधियों ने बनर्जी के खाते की केवाईसी जानकारी अपडेट करने के लिए फर्जी पैन कार्ड और आधार कार्ड का इस्तेमाल किया। इसमें एक असल फोटो का भी इस्तेमाल किया था। ऑनलाइन केवाईसी होने के बाद आरोपियों ने 28 अक्तूबर 2025 को बैंक खाते से जुड़ा मोबाइल नंबर...
Delhi: रिठाला मेट्रो स्टेशन के पास झुग्गियों में लगी भीषण आग, सिलेंडरों में हुए धमाके

Delhi: रिठाला मेट्रो स्टेशन के पास झुग्गियों में लगी भीषण आग, सिलेंडरों में हुए धमाके

राज्य, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। दिल्ली (Delhi) के रोहिणी (Rohini) में शुक्रवार देर रात रिठाला मेट्रो स्टेशन (Rithala Metro Station) के पास कई झोपड़ियों में भीषण आग (Huge fire in Huts.) लग गई। आग की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचीं दमकल की 29 गाड़ियां आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटी हैं। फिलहाल इस घटना में एक बच्चे के घायल होने की खबर है, लेकिन किसी और के हताहत होने की कोई जानकारी नहीं है। दिल्ली फायर ऑफिसर एस.के. दुआ ने बताया, "हमें जानकारी मिली थी कि रिठाला मेट्रो स्टेशन और दिल्ली जल बोर्ड के बीच स्थित बंगाली बस्ती की झुग्गियों में आग लग गई है। मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भेजी गईं। कुल 29 फायर टेंडर मौके पर हैं और आग अब काबू में है। खबर है कि एक बच्चा घायल हुआ है, जिसे एम्बुलेंस से अस्पताल भेजा गया है। किसी और के हताहत होने की कोई जानकारी नहीं है।'' कई LPG सिलेंडर फटने से आग लोगों में फैली दहशतजानक...
MP: उज्जैन में मस्जिद तोड़ने के मामले में मुस्लिम पक्ष को झटका, SC ने खारिज की याचिका

MP: उज्जैन में मस्जिद तोड़ने के मामले में मुस्लिम पक्ष को झटका, SC ने खारिज की याचिका

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने मुस्लिम पक्ष (Muslim side) को झटका देते हुए उनकी उस याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें उन्होंने मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय (Madhya Pradesh High Court) के उस फैसले को चुनौती दी थी, जिसमें उसने उज्जैन स्थित तकिया मस्जिद (Takiya Mosque Ujjain) के विध्वंस को बरकरार रखने का फैसला सुनाया था। यह याचिका इस मस्जिद में नमाज अदा करने वाले 13 स्थानीय नागरिकों ने दायर की थी, और इसके जरिए उन्होंने आरोप लगाया गया था कि मध्य प्रदेश सरकार ने महाकाल मंदिर के पार्किंग क्षेत्र को बढ़ाने के लिए उनकी 200 साल पुरानी मस्जिद को तोड़ दिया है। इस याचिका के जरिए उन्होंने सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम राहत की मांग करते हुए हाई कोर्ट के फैसले पर स्टे लगाने की अपील की थी, ताकि उस जगह पर कोई निर्माण कार्य ना हो सके। साथ ही इस मामले की निष्पक्ष जांच की मांग भी की थी। बार एंड बेंच की रि...
ये कैसे इस्लाम के खिलाफ है; वंदे मातरम की मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने कर दी वकालत

ये कैसे इस्लाम के खिलाफ है; वंदे मातरम की मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने कर दी वकालत

मध्य प्रदेश, राज्य
जबलपुर। वंदे मातरम को गैर इस्लामिक बताने की बहस के बीच मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का बयान सामने आया है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से जुड़े इस संगठन ने कहा कि 'वंदे मातरम्' गाना इस्लाम के खिलाफ नहीं है, और इसका विरोध करने वाले लोग मुस्लिम समुदाय को गुमराह कर रहे हैं। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को दिल्ली में 'वंदे मातरम्' राष्ट्रीय गीत के वर्ष भर चलने वाले स्मरणोत्सव का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री इस अवसर पर एक स्मारक डाक टिकट और सिक्का भी जारी करेंगे। मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक ने कहा कि वंदे मातरम् का मतलब है 'हे मातृभूमि, मैं तुम्हें नमन करता हूं'। यह इस्लाम-विरोधी या शरीयत के खिलाफ कैसे हो सकता है, जबकि यह देश की उपजाऊ भूमि, पेड़ों, फूलों, पानी, पहाड़ों और सुंदर सुबह-शाम की प्रशंसा करता है? मुद्दीन पूर्व सांसद ओबीसी और अल्पसंख्यक वित्त निगम के उपाध्यक...
MP में बढ़ने वाले हैं वर्तमान और पूर्व MLAs के वेतन-भत्ते… सरकार ने कर ली पूरी तैयारी

MP में बढ़ने वाले हैं वर्तमान और पूर्व MLAs के वेतन-भत्ते… सरकार ने कर ली पूरी तैयारी

मध्य प्रदेश, यात्रा, राज्य
भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के विधायकों (MLAs) व पूर्व विधायकों (Former MLAs.) को जल्द ही बड़ी खुशखबरी मिल सकती है, क्योंकि राज्य सरकार ने राज्य के विधायकों के वेतन और भत्ते बढ़ाने की तैयारी पूरी कर ली है। इसके लिए सरकार ने पूरे 9 साल बाद एक कमेटी का गठन भी कर दिया है, जिसकी बैठक आगामी 11 नवंबर को होने वाली है। सरकार पूरे 9 साल के बाद विधायकों के वेतन-भत्ते बढ़ाने (Increasing Salaries and Allowances) की तैयारी में है। माना जा रहा है कि राज्य सरकार विधानसभा के आगामी शीतकालीन सत्र में विधायक वेतन-भत्ता संशोधन विधेयक ला सकती है, जिसके जरिए विधायकों के वेतन और भत्तों में बढ़ोतरी समेत पूर्व विधायकों की पेंशन समेत अन्य सुविधाओं में बढ़ोतरी की जाएगी। हालांकि प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस (Major opposition party Congress) ने सरकार की इस पहल का विरोध किया है। इस बारे में प्रतिक्रिया देते हु...
MP: हाईकोर्ट के जज श्रीधरन का शायराना अंदाज… विदाई समारोह में सुनाया राहत इंदौरी का शेर

MP: हाईकोर्ट के जज श्रीधरन का शायराना अंदाज… विदाई समारोह में सुनाया राहत इंदौरी का शेर

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
जबलपुर। जस्टिस अतुल श्रीधरन (Justice Atul Shridharan) का गुरुवार को मध्य प्रदेश हाईकोर्ट (Madhya Pradesh High Court) में विदाई समारोह था। इस दौरान बोलते हुए वो थोड़ा शायराना हो गए। मशहूर शायर राहत इंदौरी (Famous poet Rahat Indori) का शेर सुनाते हुए उन्होंने कहा कि ब्रह्मांड में एकमात्र स्थायी चीज अस्थायित्व है। उन्होंने कहा कि तबादले सेवा का एक हिस्सा हैं और वह देश के सबसे बड़े हाईकोर्ट, इलाहाबाद हाईकोर्ट में सेवा देने के लिए उत्साहित हैं और तत्परता से उसकी ओर देख रहे हैं। राहत इंदौरी का शेर पढ़ते हुए जस्टिस अतुल श्रीधरन ने कहा कि मैं इंदौर के गौरव, राहत इंदौरी के शब्दों में तबादलों को देखना चाहूंगा, जिन्होंने कहा था, 'जो आज साहिब-ए-मसनद है कल नहीं होंगे, किराएदार हैं जाती मकान थोड़ी है।'न्यायमूर्ति श्रीधरन का यह हालिया तबादला जम्मू-कश्मीर और लद्दाख हाईकोर्ट से उनके मूल हाईकोर्ट मध्य प्...
MP: जबलपुर में भदभदा फॉल घूमने पहुंची केंद्रीय विद्यालय खमरिया की 4 छात्राएं, दो की डूबने से मौत

MP: जबलपुर में भदभदा फॉल घूमने पहुंची केंद्रीय विद्यालय खमरिया की 4 छात्राएं, दो की डूबने से मौत

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
जबलपुर। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के जबलपुर जिले (Jabalpur district) से दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां केंद्रीय विद्यालय खमरिया (Central School Khamaria) की 9वीं कक्षा की चार छात्राएं स्कूल जाने का बहाना बनाकर बिना बताए भदभदा फॉल (Bhadbhada Falls) घूमने पहुंचीं, जहां दो छात्राओं की पानी में डूबकर मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में मातम पसर गया है। जानकारी के मुताबिक, मंगलवार को रांझी क्षेत्र की चार छात्राएं- श्रद्धा कोरी, स्मृति यादव, प्रतिज्ञा ठाकुर और आयुषी सोनवारे, घर से स्कूल जाने का कहकर निकली थीं, लेकिन वे सीधे जमतरा स्थित भदभदा फॉल पहुंचीं। वहां कुछ देर तक चारों ने साथ समय बिताया, फिर वे अलग-अलग घूमने चली गईं। इसी दौरान श्रद्धा और स्मृति का पैर फिसल गया और वे गहरे पानी में डूब गईं। दूसरी ओर, प्रतिज्ञा और आयुषी उस समय फॉल के दूसरे हिस्से में थीं। जब काफी देर तक दोनों सहेलिय...
बिहार चुनावः वैशाली के केदार भैंस पर बैठकर पहुंचे वोट डालने, कहा- पहले मतदान… फिर दूसरे काम

बिहार चुनावः वैशाली के केदार भैंस पर बैठकर पहुंचे वोट डालने, कहा- पहले मतदान… फिर दूसरे काम

राज्य, राष्ट्रीय
वैशाली। बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Elections 2025) के पहले चरण (First Phase)के लिए 18 जिलों के 121 सीटों पर आज मतदान चल रहा है। वैशाली जिले में भी आज वोटिंग हो रही है। वहां से लोकतंत्र की बेहद खास तस्वीर सामने आई है। एक वोटर केदार यादव (Kedar Yadav) वैशाली के भगवानपुर में भैंस पर सवार होकर वोट डालने पोलिंग बूथ पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि पांच साल बाद लोकतंत्र का महापर्व आया है। आज गाड़ी घोड़ा नहीं मिला तो किसान होने के नाते भैंस पर चढ़ कर वोट डालने आए हैं। उन्होंने सभी लोगों से वोट डालने की अपील की। आकर्षक अंदाज में पहुंचे केदार यादव ने कहा कि आज वोटिंग के कारण गाड़ी घोड़ा नहीं चल रहा है। लेकिन वोट डालना जरूरी है। हम लोग किसान हैं। भैंस पालते हैं। इसलिए इसी को सवारी बना लिया। उन्होंने कहा कि सभी लोगों के लिए वोट डालना जरूरी है। पांच साल में एक बार आम आदमी को यह मौका मिलता है। इ...