Saturday, September 12खबर जो असर करे |
Shadow

राज्य

बारिश में नक्सलियों की हजारों आईईडी हुईं बेअसर…. सुरक्षा बलों का फोकस सर्च अभियान पर

बारिश में नक्सलियों की हजारों आईईडी हुईं बेअसर…. सुरक्षा बलों का फोकस सर्च अभियान पर

राज्य, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। देश के विभिन्न हिस्सों में नक्सलवाद (Naxalism) के खात्मे के बाद अब सुरक्षा बलों (Security Forces) का फोकस सर्च अभियान पर है। वजह, नक्सलियों द्वारा बड़े पैमाने पर जमीन में हजारों इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) (Improvised Explosive Device -IED) दबाई गई हैं। इनमें रिमोट कंट्रोल, कमांड व प्रेशर से संचालित, इंफ्रारेड, मैग्नेटिक ट्रिगर्स, प्रेशर-सेंसिटिव बार्स या ट्रिप वायर की मदद से विस्फोट किए जाने वाली आईईडी शामिल हैं। इनमें बैटरी लगती है। बरसात में पानी भरने के कारण बैटरी काम करना छोड़ देती है। छत्तीसगढ़ और झारखंड के जंगलों में दबाई गई आईईडी की बैटरी पानी एकत्रित होने या नमी के कारण करंट पास नहीं कर पा रही हैं। नक्सलवाद से मुक्त हो चुके क्षेत्रों में जमीन के नीचे दबाए गए विस्फोटक पदार्थ अभी भी सुरक्षा बलों के लिए किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं हैं। खासतौर पर छत्तीसगढ...
Bihar के सिमरी बख्तियारपुर स्टेशन पर पैसेंजर ट्रेन के इंजन में लगी आग…. मची भगदड़

Bihar के सिमरी बख्तियारपुर स्टेशन पर पैसेंजर ट्रेन के इंजन में लगी आग…. मची भगदड़

राज्य, राष्ट्रीय
सहरसा। बिहार (Bihar) के सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन (Simri Bakhtiyarpur Station) पर सोमवार तड़के बड़ा रेल हादसा टल गया। समस्तीपुर से सहरसा जा रही पैसेंजर ट्रेन (Passenger Train) (संख्या 63344) के इंजन (Engine) और उससे सटी एक बोगी में अचानक आग (Massive Fire) लग गई। घटना सुबह करीब 3 बजे की है। अंधेरे में ट्रेन से उठती लपटों और धुएं को देखकर स्टेशन परिसर में हड़कंप मच गया और यात्रियों के बीच अफरातफरी फैल गई। जानकारी के अनुसार, ट्रेन जैसे ही सिमरी बख्तियारपुर स्टेशन पहुंची, उसके इंजन से धुआं निकलने लगा। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और लपटें पास की एक बोगी तक पहुंच गईं। उस समय अधिकांश यात्री नींद में थे। आग और धुएं का पता चलते ही बोगी में चीख-पुकार मच गई और यात्री जान बचाने के लिए बाहर निकलने लगे। स्थानीय लोगों और रेलवे कर्मचारियों की मुस्तैदी से सभी यात्रियो...
राम मंदिर की व्यवस्था में एक और बड़ा बदलाव…. पालक के तौर पर नियुक्त भैयाजी जोशी भी दायित्व से मुक्त

राम मंदिर की व्यवस्था में एक और बड़ा बदलाव…. पालक के तौर पर नियुक्त भैयाजी जोशी भी दायित्व से मुक्त

राज्य, राष्ट्रीय
अयोध्या। अयोध्या (Ayodhya) के राम मंदिर (Ram Mandir) में दान चोरी की घटना के बाद से मची उथल-पुथल थम नहीं रही है। चंपतराय (Champat Rai), डॉ. अनिल मिश्र (Dr. Anil Mishra) और गोपाल राव (Gopal Rao) के हटने के बाद अब संगठन संरक्षक के तौर पर राम मंदिर के पालक नियुक्त राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय पदाधिकारी भैयाजी जोशी (Bhaiyaji Joshi) भी दायित्व से मुक्त कर दिए गए हैं। सूत्रों की मानें तो पालक की जिम्मेदारी के लिए दूसरे बड़े और कद्दावर चेहरे की तलाश शुरू हो चुकी है। इसमें दिल्ली के वरिष्ठ प्रचारक का नाम सबसे ऊपर चल रहा है। संघ का शीर्ष नेतृत्व इस मुद्दे पर अंतर्द्वंद्व में फंसा है। इस विषय पर संघ का थिंक टैंक दो खेमों में बंट गया है। एक खेमा राम मंदिर मामलों से संघ को दूर रखने का हिमायती है तो दूसरा वकालत कर रहा है कि मंदिर पर संगठन का अंकुश जरूरी है। इसके पीछे दोनों खेमों के अपने-अप...
कैलाश विजयवर्गीय का CJP के आंदोलन पर बड़ा बयान… बोले- ‘मेरे हर जोड़ पर पड़े हैं लठ…

कैलाश विजयवर्गीय का CJP के आंदोलन पर बड़ा बयान… बोले- ‘मेरे हर जोड़ पर पड़े हैं लठ…

पॉलिटिक्स, मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
इंदौर। मध्य प्रदेश सरकार ( Madhya Pradesh Government) के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय (Kailash Vijayvargiya) ने हाल में जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (Cockroach Janata Party) के आंदोलन को लेकर नसीहत दी है। विजयवर्गीय ने इसके साथ ही यह भी बताया कि उन्होंने भी खूब आंदोलन किए और खूब लाठियां खाईं। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को मर्यादा में रहना चाहिए। पत्रकारों से बातचीत में नगरीय विकास एवं आवास मंत्री विजयवर्गीय ने कहा 'हर व्यक्ति को मर्यादा में रहना चाहिए। अगर मर्यादा टूटती है तो लोगों को दिल टूटता है। इसलिए मैंने कहा है हर व्यक्ति दुखी था। मैं फिर इस बात को कह रहा हूं कि लोकतंत्र में अधिकार सबको है। मैंने बहुत आंदोलन किए हैं और मेरे हर जोड़ पर लठ पड़े हैं। पर आंदोलन करने का अधिकार सबको है। पर आंदोलन की मर्यादा होती है।' प्रदर्शनकारियों ने पीएम को दीं गालियांआपको बता दें कि जंतर-मंतर पर कॉ...
सावन का पहला सोमवार…. ओंकारेश्वर में शाही सवारी में दिखेगा दिव्य नजारा…

सावन का पहला सोमवार…. ओंकारेश्वर में शाही सवारी में दिखेगा दिव्य नजारा…

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
ओंकारेश्वर। सावन माह के पहले सोमवार यानी आज 3 अगस्त को धर्मनगरी ओंकारेश्वर (Omkareshwar) पूरी तरह शिवमय नजर आएगी। भगवान श्री ओंकारेश्वर (Lord Shri Omkareshwar ) और श्री ममलेश्वर ज्योतिर्लिंग (Shri Mamleshwar Jyotirlinga) की पारंपरिक शाही सवारी पूरे धार्मिक वैभव और भक्ति भाव के साथ निकाली जाएगी। करीब पांच घंटे तक दोनों ज्योतिर्लिंग नगर भ्रमण कर श्रद्धालुओं को दर्शन देंगे। इस दौरान नर्मदा तट पर विशेष पूजन, पंचमुखी रजत प्रतिमा का नर्मदा स्नान, वैदिक मंत्रोच्चार के बीच अभिषेक, महाआरती और दोनों ज्योतिर्लिंगों का संयुक्त नौका विहार प्रमुख आकर्षण रहेगा। ढोल-नगाड़ों, शंखध्वनि और 'हर-हर महादेव' तथा 'बोल बम' के जयघोष से पूरा नगर भक्तिमय वातावरण में डूब जाएगा। सुबह ब्रह्ममुहूर्त में मंदिर के पट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। इससे पहले भगवान का विशेष अभिषेक, पूजन और पुष्पों से भव्य शृंगार किया ...
MP: उज्जैन में महामंडलेश्वर ज्ञानदास पर FIR दर्ज… महिला के साथ रेप और मारपीट का आरोप

MP: उज्जैन में महामंडलेश्वर ज्ञानदास पर FIR दर्ज… महिला के साथ रेप और मारपीट का आरोप

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
उज्जैन। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के उज्जैन (Ujjain) में स्थित दादू आश्रम के श्री पंचायती निर्मोही पानी अखाड़े से जुड़े महामंडलेश्वर ज्ञानदास महाराज (Mahamandaleshwar Gyandas Maharaj) पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। घटना साल 2025 गुरु पूर्णिमा की बताई जा रही है। मामला 2 दिन पहले सामने आया है। जानकारी के अनुसार महिला ने महाराज पर खीर में नशीली चीज मिलाकर खिलाने के बाद दुष्कर्म, मारपीट, जान से मारने की धमकी और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के आरोप लगाते हुए गृहमंत्री, डीजीपी, आईजी और एसपी को शिकायत भेजकर कार्रवाई की मांग की थी। हालांकि महामंडलेश्वर ज्ञानदास महाराज ने महिला के सभी आरोपों को खारिज कर कहा कि उन्हें बदनाम करने और झूठे मामले में फंसाने की साजिश रची जा रही है। उन्होंने दावा किया कि महिला एक साल से उन्हें ब्लैकमेल कर रही थी और हनीट्रैप में फंसाने का प्रयास कर रही है। बताया जा ...
गुजरात से असम तक… मूसलाधार बारिश से कई राज्यों में तबाही…केन्द्र ने जारी किए 2,117 करोड़ रुपये

गुजरात से असम तक… मूसलाधार बारिश से कई राज्यों में तबाही…केन्द्र ने जारी किए 2,117 करोड़ रुपये

राज्य, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। मूसलाधार मानसूनी बारिश (Monsoon rains), बादल फटने, अचानक बाढ़ आने और भूस्खलन की घटनाओं से देशभर में तबाही का मंजर देखने को मिल रहा है। केंद्र सरकार ने राज्य आपका राहत कोष से बाढ़ प्रभावित सात राज्यों के लिए 2,117 करोड़ रुपये जारी किए हैं। इनमें हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh), ओडिशा (Odisha), नगालैंड (Nagaland), अरुणाचल प्रदेश, असम, गुजरात और महाराष्ट्र शामिल हैं। जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ के छात्रू इलाके में शुक्रवार की देर रात बादल फटने के बाद पहाड़ी से आए मलबे और पत्थरों से आबादी वाले क्षेत्र में कई दुकानों, घरों को नुकसान पहुंचा और वाहन दब गए।मलबा आने से किश्तवाड़-अनंतनाग राष्ट्रीय राजमार्ग भी कुछ देर के लिए बंद रहा। अमरनाथ यात्रा भी बंद है। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग के बंद होने से फंसे 2,200 लोगों को तीन विशेष ट्रेनें चलाकर निकाला गया। केरल में भारी बारिश के ब...
Ayodhya: राम मंदिर चढ़ावे की निगरानी करेंगी 8 लोगों की टीम… 360 डिग्री वाले कैमरों से चप्पे-चप्पे पर नजर

Ayodhya: राम मंदिर चढ़ावे की निगरानी करेंगी 8 लोगों की टीम… 360 डिग्री वाले कैमरों से चप्पे-चप्पे पर नजर

राज्य, राष्ट्रीय
अयोध्या। राम मंदिर (Ram Mandir) में कथित चढ़ावा चोरी के विवाद के बाद अब श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र (Shri Ram Janmabhoomi Teerth Kshetra) ने अपना सर्विलांस सिस्टम बेहद सख्त कर दिया है। राम मंदिर में श्रद्धालु बड़ी संख्या में आ रहे हैं और दान भी कर रहे हैं। 25 जुलाई से दान पेटियों की पूरी वीडियोग्राफी शुरू कर दी गई है। ट्रस्ट के एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि दान पात्र के मैनेजमेंट से लेकर दान की गिनती तक की पूरी प्रक्रिया पर निगरानी रखने के लिए 8 सदस्यीय मॉनिटरिंग टीम बनाई गई है। इसके अलावा 360 डिग्री और एसएलआर कैमरे लगाए गए हैं जो कि चप्पे-चप्पे की पल-पल वीडियो रिकॉर्डिंग कर रहे हैं। दो फोटोग्राफर भी रखे गएदान पेटी में दान आने से लेकर उनकी गिनती तक पूरी नजर रखी जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि इसका उद्देश्य दान में पारदर्शिता, विश्वसनीयता और जिम्मेदारी लाना है। ट्रस्ट ने कहा कि पहले ...
UP : मुरादाबाद में मोमबत्ती गोदाम में लगी भीषण आग… 6 जिलों की दमकल मौके पर, खाली कराए आसपास के घर

UP : मुरादाबाद में मोमबत्ती गोदाम में लगी भीषण आग… 6 जिलों की दमकल मौके पर, खाली कराए आसपास के घर

राज्य, राष्ट्रीय
मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मुरादाबाद (Moradabad) के सागर सराय (Sagar Sarai) की कुटिया वाली गली में शिव मंदिर के पास शनिवार तड़के मोमबत्ती के गोदाम में भीषण आग (Massive fire Candle Warehouse) लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और गोदाम से ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं। आग की तपिश और धुआं आसपास के घरों तक पहुंचने लगा तो इलाके में अफरातफरी मच गई। लोगों में दहशत फैल गई और कई परिवार घरों से बाहर निकल आए। आग राजन अग्रवाल की मोमबत्ती की फैक्ट्रीऔर गोदाम में लगी । आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में पूरा गोदाम इसकी चपेट में आ गया। आसपास के मकानों में आग पहुंचने की आशंका को देखते हुए पुलिस और दमकल विभाग ने तत्काल बचाव कार्य शुरू कर दिया। आग की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आसपास के मकानों को खाली करा दिया। लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेज दिया गया। घरों में रखे गैस ...
PM मोदी से छत्तीसगढ़ के CM विष्णुदेव साय…. विकास परियोजनाओं पर चर्चा कर मांगी मदद

PM मोदी से छत्तीसगढ़ के CM विष्णुदेव साय…. विकास परियोजनाओं पर चर्चा कर मांगी मदद

छत्तीसगढ़, राज्य, राष्ट्रीय
रायपुर। छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (Chief Minister Vishnu Dev Sai) शुक्रवार को दिल्ली में थे, जहां उन्होंने संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) से मुलाकात कर प्रदेश के विकास, बस्तर के कायाकल्प और राज्य की महत्वपूर्ण अधोसंरचना एवं औद्योगिक परियोजनाओं (Key Projects) के संबंध में विस्तार से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने राज्य से जुड़ी तीन अहम परियोजनाओं को लेकर प्रधानमंत्री का समर्थन मांगा। जिनमें 10,500 करोड़ रुपए के प्रस्तावित गैस-आधारित यूरिया प्रोजेक्ट की जल्द मंजूरी, 461 गांवों को स्थायी बिजली ग्रिड से जोड़ने और रायपुर या बस्तर में AIIA (अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान) की स्थापना करने की मांग की। इस बारे में राज्य सरकार की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री साय ने प्रधानमंत्री मोदी को छत्तीसगढ़ में हो रहे बदलावों और विशे...