DRDO की ‘कुशा’ मिसाइल का सफल परीक्षण, लंबी दूरी से हवाई लक्ष्य को किया ध्वस्त; भारत की एयर डिफेंस ताकत बढ़ी
नई दिल्ली। भारत ने अपनी हवाई सुरक्षा क्षमता को मजबूत करने की दिशा में एक और अहम कदम बढ़ाया है। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने ओडिशा के तट से दूर स्थित एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से लंबी दूरी की सतह से हवा में मार करने वाली स्वदेशी ‘कुशा’ (Kusha) मिसाइल प्रणाली का पहला सफल परीक्षण किया। परीक्षण के दौरान मिसाइल ने तेज रफ्तार और अधिक ऊंचाई पर उड़ रहे इलेक्ट्रॉनिक लक्ष्य को सटीकता के साथ नष्ट कर अपनी क्षमता साबित की।
रक्षा मंत्रालय ने बताया कि यह परीक्षण वास्तविक युद्ध जैसी परिस्थितियों को ध्यान में रखकर किया गया था। लक्ष्य को इस तरह तैयार किया गया था कि वह उच्च गति और ऊंचाई पर आने वाले हवाई खतरे का प्रतिनिधित्व करे, जिसे ‘कुशा’ प्रणाली ने सफलतापूर्वक इंटरसेप्ट कर नष्ट कर दिया।
कई तरह के हवाई खतरों से निपटने में सक्षम
मंत्रालय के अनुसार, ‘कुशा’ लंबी दूरी की एयर डिफेंस मिसाइल प्...








