Sunday, March 8खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: युद्ध

बॉक्स ऑफिस पर ‘बॉर्डर-2’ की शानदार कमाई, 300 करोड़ क्लब में प्रवेश

बॉक्स ऑफिस पर ‘बॉर्डर-2’ की शानदार कमाई, 300 करोड़ क्लब में प्रवेश

मनोरंजन
भारत-पाकिस्तान युद्ध की पृष्ठभूमि पर बनी सनी देओल और वरुण धवन की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार अपनी बिजली दिखा रही है। 23 जनवरी को रिलीज हुई इस मल्टीस्टारर फिल्म की रफ्तार 10 दिन बाद भी थमने का नाम नहीं ले रही। वीकेंड पर फिल्म ने कमाई में जबरदस्त उछाल दर्ज किया है और कई नए रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं। पहले हफ्ते में मजबूत पकड़ बनाने के बाद फिल्म ने दूसरे वीकेंड पर फिर से जोरदार वापसी की। रिपोर्ट्स के अनुसार, 10वें दिन यानी दूसरे रविवार को फिल्म ने 24.22 करोड़ की कमाई की, जबकि शनिवार (9वां दिन) का कलेक्शन 20.17 करोड़ रहा। इसके साथ ही घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 301.89 करोड़ तक पहुंच गया है। सिर्फ भारत ही नहीं, विदेशों में भी 'बॉर्डर 2' को दमदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। शुरुआती वीकडे में हल्की गिरावट के बाद फिल्म ने वीकेंड पर दोबारा जोर पकड़ा। वैश्विक स्तर पर फिल्म ...
ईरान का इस्लामिक दुनिया से रिश्तों का जटिल जाल

ईरान का इस्लामिक दुनिया से रिश्तों का जटिल जाल

लेख
By: -------------- ईरान का इस्लामिक दुनिया से रिश्तों का जटिल जाल -विवेक शुक्ला रमजान के महीने में राजधानी दिल्ली में इस्लामिक देशों के राजनयिक आमतौर पर चाणक्यपुरी में स्थित सूडान एंबेसी में नमाज अदा करते हैं। पर ईरानी राजनयिक अपनी एंबेसी में ही नमाज अदा करते हैं। ईरान और शेष इस्लामिक संसार में दूरियों को इस उदाहरण से कुछ हद कर समझा जा सकता है। दरअसल, ईरान के इस्लामिक राष्ट्रों के साथ संबंध जटिल और बहुआयामी हैं। 1979 की इस्लामिक क्रांति के बाद से ईरान ने शिया इस्लाम को अपनी विदेश नीति का आधार बनाया है, जो सुन्नी-बहुल मुस्लिम दुनिया के साथ उसके संबंधों को प्रभावित करता है। ईरान की सरकार खुद को इस्लामिक एकता का समर्थक बताती है लेकिन वास्तव में वह शिया प्रभाव को बढ़ाने की कोशिश करती रहती है। ईरान की इस्लामिक क्रांति ने उसे मुस्लिम दुनिया में एक वैकल्पिक मॉडल के रूप में स्थापित किया, जहा...
भारतीय सेना: युद्धभूमि में अडिग, संकट में राष्ट्र का संबल

भारतीय सेना: युद्धभूमि में अडिग, संकट में राष्ट्र का संबल

लेख
- योगेश कुमार गोयल भारतीय सेना: युद्धभूमि में अडिग, संकट में राष्ट्र का संबल प्रतिवर्ष 15 जनवरी को भारतीय सेना दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष हम 78वां सेना दिवस मना रहे हैं। सेना दिवस के अवसर पर पूरा देश थलसेना के अदम्य साहस, जांबाज सैनिकों की वीरता, शौर्य और उनकी शहादत को याद करता है। इस विशेष अवसर पर जवानों के दस्ते और अलग-अलग रेजीमेंट की परेड के अलावा झांकियां भी निकाली जाती हैं और उन सभी बहादुर सेनानियों को सलामी दी जाती है, जिन्होंने देश और लोगों की सलामती के लिए अपना जीवन न्यौछावर कर दिया। 15 जनवरी को यह दिवस मनाए जाने का विशेष कारण यह है कि 1899 में कर्नाटक के कुर्ग में जन्मे लेफ्टिनेंट जनरल केएम करियप्पा आज ही के दिन वर्ष 1949 में भारतीय सेना के पहले कमांडर-इन-चीफ बने थे। उन्होंने 15 जनवरी 1949 को ब्रिटिश जनरल फ्रांसिस बुचर से भारतीय सेना की कमान संभाली थी। जनरल बुचर भारत के आखिरी ब...
आईएनएस चिल्का में 16 सप्ताह का प्रशिक्षण लेकर 2,172 नौसैनिक तैयार

आईएनएस चिल्का में 16 सप्ताह का प्रशिक्षण लेकर 2,172 नौसैनिक तैयार

राष्ट्रीय
शहर, 09 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)।लेखक: LN Star Newsआईएनएस चिल्का में 16 सप्ताह का कठोर प्रशिक्षण लेकर 2,172 नौसैनिक अपने समर्पण और मेहनत के साथ देश सेवा के लिए तैयार हो गए हैं। पासिंग आउट परेड में प्रशिक्षियों ने अपने अभ्यास, अनुशासन और पेशेवर कौशल के उत्कृष्ट मानकों का शानदार प्रदर्शन किया। इस बैच में 2,103 अग्निवीर (जिसमें 113 महिला अग्निवीर शामिल हैं), 270 एसएसआर (चिकित्सा सहायक), भारतीय नौसेना के 44 खेल प्रवेश कर्मी और भारतीय तटरक्षक बल के 295 नाविक शामिल थे।गुरुवार को आयोजित परेड 16 सप्ताह के प्रशिक्षण की सफल समाप्ति का प्रतीक है। दक्षिणी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ वाइस एडमिरल समीर सक्सेना इस समारोह के मुख्य अतिथि थे। उन्होंने प्रशिक्षुओं को कर्तव्य, सम्मान और साहस जैसे नौसेना के मूल मूल्यों को आत्मसात करने की प्रेरणा दी।परेड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी अग्निवीर...