अंबिकापुर: स्वदेशी संकल्प दौड़, आत्मनिर्भर भारत का लिया संकल्प
अंबिकापुर, 12 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। स्वामी विवेकानंद की जयंती के उपलक्ष्य में भारतीय जनता युवा मोर्चा सरगुजा द्वारा प्रदेश भाजपा एवं केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर सोमवार को स्वदेशी संकल्प दौड़ का आयोजन किया गया। इस दौड़ की शुरुआत मल्टीपरपज स्कूल ग्राउंड, अंबिकापुर से हुई और यह घड़ी चौक स्थित स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करने के साथ समाप्त हुई। दौड़ के दौरान युवाओं में राष्ट्रभक्ति, स्वदेशी के प्रति समर्पण और शारीरिक फिटनेस के प्रति उत्साह स्पष्ट रूप से देखा गया।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर वक्ताओं ने स्वामी विवेकानंद के विचारों को आज के युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताते हुए स्वदेशी और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प की पुनरावृत्ति की। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक हेमंत नाग ने कहा कि स्वामी विवेकानंद केवल एक संत ही नहीं, बल्कि युवाओं के लिए ऊर्जा, आत्मविश्वास और रा...


