Sunday, September 13खबर जो असर करे |
Shadow

राज्य

MP: कूनो में भारत में जन्मी 27 माह की मादा चीता की मौत. 5 दिन पहले मिली थी घायल

MP: कूनो में भारत में जन्मी 27 माह की मादा चीता की मौत. 5 दिन पहले मिली थी घायल

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो राष्ट्रीय उद्यान (Kuno National Park) से एक बुरी खबर सामने आई है। यहां पर भारतीय मूल की 27 महीने की एक घायल मादा चीता (Female Cheetah.) KGP-11 की शनिवार को वेटेरिनरी सेंटर में इलाज के दौरान मौत हो गई। एक वरिष्ठ अधिकारी ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि यह चीता 1 जून को मुरैना जिले के पहाड़गढ़ इलाके के पास घायल अवस्था में मिली थी। जिसके बाद उसे तुरंत रेस्क्यू करके इलाज और गहन देखभाल के लिए पालपुर के वेटेरिनरी सेंटर ले जाया गया था, जहां उसने दम तोड़ दिया। चीता परियोजना के क्षेत्रीय निदेशक उत्तम शर्मा (Uttam Sharma) ने बताया कि, 'पशु चिकित्सकों और मैदानी दल के सदस्यों की तरफ से उसे बचाने के लिए की गई सभी कोशिशों के बावजूद आज शाम को चोटों के कारण उसकी मौत हो गई।' उन्होंने बताया कि मौत के सही कारण का पता लगाने के लिए सात जून को उसका पोस्टमार...
स्मार्ट बॉर्डर प्रोजेक्ट अंतिम चरण में…. अमित शाह बोले- घुसपैठियों और तस्करों की खैर नहीं

स्मार्ट बॉर्डर प्रोजेक्ट अंतिम चरण में…. अमित शाह बोले- घुसपैठियों और तस्करों की खैर नहीं

राज्य, राष्ट्रीय
अगरतला। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Home Minister Amit Shah) ने शुक्रवार को कहा कि सरकार का स्मार्ट बॉर्डर प्रोजेक्ट (Smart Border Project) अंतिम चरण में है और नया सुरक्षा ग्रिड मॉडर्न तकनीक, स्थानीय प्रशासन व सीमा पर तैनात सैनिकों को शामिल करेगा। शाह ने त्रिपुरा (Tripura) के लंकामुरा बॉर्डर (Lankamura Border) आउटपोस्ट में बीएसएफ जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि जहां भी बल के जवान तैनात हैं, वहां हम स्मार्ट बॉर्डर बनाएंगे। उन्होंने कहा, ‘स्मार्ट बॉर्डर जल्द ही नए सुरक्षा ग्रिड के साथ शुरू किए जाएंगे जिसमें अत्याधुनिक तकनीक, स्थानीय प्रशासन और सीमा सैनिक शामिल होंगे। गृह मंत्री ने कहा, 'देश में 7-8 जगहों पर स्मार्ट बॉर्डर की अवधारणा को पायलट प्रोजेक्ट के रूप में लागू किया जाएगा। मैं केंद्रीय गृह सचिव और बीएसएफ महानिदेशक से अनुरोध करता हूं कि वे सीमा क्षेत्रों का दौरा करें और बातचीत कर...
तमिनाडु: BJP छोड़ने के बाद अन्नामलाई के नए आंदोलन को जबदस्त समर्थन, 10 घंटे में जुड़े 10 लाख से अधिक लोग

तमिनाडु: BJP छोड़ने के बाद अन्नामलाई के नए आंदोलन को जबदस्त समर्थन, 10 घंटे में जुड़े 10 लाख से अधिक लोग

पॉलिटिक्स, राज्य, राष्ट्रीय
चेन्नई। तमिलनाडु (Tamil Nadu) भाजपा (BJP) के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के. अन्नामलाई (K. Annamalai) के इस्तीफा देने के बाद नए राजनीतिक आंदोलन 'इधु नम्मा इयक्कम' (New Political Movement 'Idhu Namma Iyakkam') (यह हमारा आंदोलन है) को जबरदस्त जनसमर्थन मिल रहा है। भाजपा से इस्तीफा देने के बाद शुरू किए गए इस अभियान में सिर्फ 10 घंटे के भीतर 10 लाख से अधिक लोगों जुड़ चुके हैं। अन्नामलाई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर यह जानकारी साझा करते हुए इसे अपने आंदोलन की बड़ी उपलब्धि बताया। अन्नामलाई ने लिखा कि यह समर्थन उनके साझा विजन और मिशन में बढ़ते विश्वास को दर्शाता है। उन्होंने सभी समर्थकों का आभार जताते हुए कहा कि यह आंदोलन जनता की भागीदारी से और मजबूत हो रहा है। पार्टी छोड़ने के बाद नई राजनीतिक दिशाभाजपा से इस्तीफा देने के बाद अन्नामलाई ने अपने राजनीतिक भविष्य को लेकर बड़ा कदम उठाया है। उन्होंन...
RS चुनाव : MP में नटराजन का विरोध, झारखंड में JMM-कांग्रेस के बीच खींचतान…. BJP में उम्मीद जगी

RS चुनाव : MP में नटराजन का विरोध, झारखंड में JMM-कांग्रेस के बीच खींचतान…. BJP में उम्मीद जगी

पॉलिटिक्स, राज्य, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। राज्यसभा चुनाव (Rajya Sabha elections) में मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में कांग्रेस (Congress) और झारखंड (Jharkhand) में झामुमो-कांग्रेस (JMM-Congress) के बीच जारी खींचतान में भाजपा (BJP) को अपने लिए नई उम्मीद नजर आ रही है। मध्यप्रदेश में जहां कांग्रेस में बाहरी मीनाक्षी नटराजन (Meenakshi Natarajan) को उम्मीदवार बनाने से असंतोष है, वहीं सहमति के बिना कांग्रेस के झारखंड में उम्मीदवार घोषित करने से झामुमो नाराज है। इस स्थिति से खुश भाजपा जरूरी संख्याबल की कमी के बावजूद झारखंड में एक और मप्र में तीसरा उम्मीदवार उतारने की तैयारी कर रही है। दरअसल मध्यप्रदेश में पूर्व सीएम दिग्विजय की ना के बाद दूसरे पूर्व सीएम कलमनाथ को उम्मीदवार बनाए जाने की चर्चा थी। हालांकि बृहस्पतिवार को जारी सूची में पार्टी ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की करीबी और तेलंगाना की प्रभारी मीनाक्षी नटरा...
जगद्गुरु रामभद्राचार्य बोले- दो दिन और चलता ‘ऑपरेशन सिंदूर तो PoK भारत का हिस्सा बन गया होता

जगद्गुरु रामभद्राचार्य बोले- दो दिन और चलता ‘ऑपरेशन सिंदूर तो PoK भारत का हिस्सा बन गया होता

राज्य, राष्ट्रीय
लखनऊ । उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के लखनऊ (Lucknow) में आयोजित श्रीराम कथा कार्यक्रम में जगद्गुरु रामभद्राचार्य (Jagadguru Rambhadracharya) ने ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) को लेकर बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि अगर ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) दो दिन और जारी रहता तो पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (Pakistan occupied Kashmir) यानी पीओके भारत का हिस्सा बन गया होता. उनके इस बयान के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Defence Minister Rajnath Singh) भी मंच पर मौजूद थे। जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने अपने संबोधन में कहा कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के कार्यकाल में ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान में स्थित नौ आतंकी ठिकानों को नष्ट किया गया. उन्होंने दावा किया कि यदि यह अभियान कुछ और समय तक चलता तो पीओके का भारत में विलय संभव हो सकता था. रामभद्राचार्य ने भारतीय सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी क...
यूका फैक्ट्री का कचरा हटने से भोपाल से मिटा गैस त्रासदी का कलंक, अब जमीन का करेंगे प्रबंधनः CM मोहन यादव

यूका फैक्ट्री का कचरा हटने से भोपाल से मिटा गैस त्रासदी का कलंक, अब जमीन का करेंगे प्रबंधनः CM मोहन यादव

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के मुख्यमंत्री मोहन यादव (Chief Minister Mohan Yadav) ने 1984 की भोपाल गैस त्रासदी (Bhopal gas tragedy) को प्रकृति के साथ छेड़छाड़ का सबसे बड़ा उदाहरण बताया. कहा कि इस भयानक घटना ने नागरिकों और पर्यावरण को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाया। CM यादव विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे, जहां 'एक पेड़ मां के नाम 2.0' अभियान की शुरुआत की गई। सीएम यादव ने कहा, "भोपाल गैस त्रासदी प्रकृति के साथ छेड़छाड़ का सबसे बड़ा उदाहरण है. यह सबसे भयानक घटना थी जिसने आम नागरिकों और पर्यावरण को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाया। फैक्ट्री के कचरे का हुआ सफल निपटारामुख्यमंत्री ने बताया कि उनकी सरकार ने 40 साल बाद यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री में पड़े कचरे का निपटारा कर दिया है. उन्होंने आगे कहा, "इससे भोपाल की धरती से गैस त्रासदी का कलंक मिट गया है. ...
दिल्ली में मेयर ऑफिस, मंदिरों-रेलवे ट्रैक समेत कई स्थानों को बम से उड़ाने की धमकी…, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

दिल्ली में मेयर ऑफिस, मंदिरों-रेलवे ट्रैक समेत कई स्थानों को बम से उड़ाने की धमकी…, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

राज्य, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम (Delhi Municipal Corporation- MCD) के मेयर ऑपिस (Mayor's Office) को बम से उड़ाने की धमकी (Bomb Threat) मिली है. गुरुवार सुबह मेयर की ई-मेल आईडी पर एक धमकी भरा मेल भेजा गया. इस ई-मेल में दिल्ली और हरियाणा के कई अहम स्थानों, मंदिरों और रेलवे ट्रैक पर बम धमाके करने की चेतावनी दी गई है। ये ई-मेल 4 जून 2026 को सुबह करीब 9:40 बजे भेजा गया था. ई-मेल भेजने वाले ने खुद को खालिस्तान नेशनल आर्मी से जुड़ा हुआ बताया है. इस धमकी के बाद दिल्ली पुलिस और तमाम सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट पर हैं. ई-मेल में दावा किया गया है कि 5 और 6 जून को दिल्ली, चंडीगढ़, अंबाला और वहां के रेलवे ट्रैक पर आईईडी विस्फोट किए जाएंगे. इसके साथ ही लोगों को इन दिनों यात्रा न करने की चेतावनी भी दी गई है। इन मंदिरों को बम से उड़ाने की धमकीधमकी भरे इस ई-मेल में दिल्ली और हरियाणा के कई प्रसिद्ध...
Bihar: पूर्व सीएम लालू यादव और राबड़ी देवी की सुरक्षा में बड़ा बदलाव….., Z+ सुरक्षा हटी

Bihar: पूर्व सीएम लालू यादव और राबड़ी देवी की सुरक्षा में बड़ा बदलाव….., Z+ सुरक्षा हटी

राज्य, राष्ट्रीय
पटना। बिहार (Bihar) के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav ) और राबड़ी देवी (Rabri Devi) की सुरक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है. दोनों नेताओं को पहले Z+ श्रेणी की सुरक्षा प्राप्त थी, लेकिन अब उनकी सुरक्षा में कटौती कर दी गई है. वहीं बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) की Y+ कैटेगरी की सुरक्षा पहले की तरह जारी रहेगी. जानकारी के अनुसार, लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी दोनों बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री रह चुके हैं. पहले उन्हें सुरक्षा खतरों को देखते हुए Z+ श्रेणी की सुरक्षा दी गई थी, जिसमें बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मी, हाउस गार्ड और एस्कॉर्ट वाहन शामिल होते थे। हालांकि वर्तमान सुरक्षा मानकों के अनुसार किसी शख्स की सुरक्षा उसके मौजूदा संवैधानिक पद और उपलब्ध खुफिया इनपुट के आधार पर तय की जाती है. चूंकि दोनों नेता लंबे समय से किसी सक्रिय प...
TMC के विद्रोह में मुस्लिम MLA भी पीछे नहीं…. मुर्शिदाबाद के 9 में से 8 ने छोड़ा ममता का साथ

TMC के विद्रोह में मुस्लिम MLA भी पीछे नहीं…. मुर्शिदाबाद के 9 में से 8 ने छोड़ा ममता का साथ

पॉलिटिक्स, राज्य, राष्ट्रीय
कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस (Trinamool Congress) में हुए विद्रोह में टीएमसी (TMC) के अल्पसंख्यक विधायक (Minority MLA) भी पीछे नहीं हैं. इन विधायकों ने ममता बनर्जी (Mamata Banerjee .) की बजाय ऋतब्रत बनर्जी (Ritabrata Banerjee) के साथ जाना ज्यादा बेहतर समझा है. मुर्शिदाबाद में TMC के जो 9 विधायक जीते थे उनमें से 8 ने ममता का साथ छोड़ दिया है और ऋतब्रत बनर्जी का दामन थाम लिया है। इस सूची में तृणमूल कांग्रेस के लंबे समय से विश्वसनीय और वरिष्ठ नेता जावेद खान के साथ-साथ काजल शेख जैसे प्रभावशाली नेता भी शामिल हैं। बागी गुट के नेता ऋतब्रत बनर्जी ने इन मुस्लिम विधायकों को बगावत का भरपूर इनाम दिया है. बागियों में शामिल जावेद खान को विधानसभा में विपक्ष का उपनेता बनाया गया है. वहीं दूसरी ओर अखुरुज्जमां को चीफ व्हिप बनाया गया है। तृणमूल की ‘टूट' बीजेपी के लिए बंगाल से ज्यादा दिल्ली में फायदेमंदएक रि...
MP: मैहर में बेकाबू बोलेरो खाई में गिरी, सात वर्षीय मासूम समेत 2 की मौत, 8 घायल

MP: मैहर में बेकाबू बोलेरो खाई में गिरी, सात वर्षीय मासूम समेत 2 की मौत, 8 घायल

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
मैहर। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के मैहर जिले (Maihar district) के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पहाड़ी के पास नेशनल हाईवे-30 (National Highway-30) पर गुरुवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार बोलेरो वाहन (High speed Bolero) अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में सात वर्षीय मासूम बच्ची समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि आठ अन्य लोग घायल हो गए। घायलों में तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। रेलवे स्टेशन से लौटते समय हुआ हादसाजानकारी के अनुसार, अमरपाटन निवासी एक परिवार अपने परिजन को रेलवे स्टेशन छोड़ने के बाद बोलेरो वाहन से वापस घर लौट रहा था। देर रात ग्राम पहाड़ी के समीप अचानक चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा। इसके बाद बोलेरो सड़क से नीचे उतरकर कई पलटे खाते हुए खाई में जा गिरी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना इतनी भयावह थी कि वाहन बुरी तरह क्षतिग्...