Sunday, September 13खबर जो असर करे |
Shadow

राज्य

हिमाचल प्रदेश….. चंबा-मसरूंड मार्ग पर 500 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, 7 लोगों की मौत

हिमाचल प्रदेश….. चंबा-मसरूंड मार्ग पर 500 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, 7 लोगों की मौत

राज्य, राष्ट्रीय
चंबा। हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के चंबा जिले (Chamba district) में वीरवार को चंबा-मसरूंड मार्ग (Chamba-Masrund Road) पर छतरूंड के समीप एक बोलेरो (Bolero) अनियंत्रित होकर करीब 500 मीटर गहरी खाई (500-Meter-Feep Gorge) में जा गिरी, जिसमें सवार सभी सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इस दर्दनाक हादसे ने क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ा दी है। मुंडन संस्कार में शामिल होकर लौट रहे थे घरप्राप्त जानकारी के अनुसार, बोलेरो (एचपी-01सी-2581) में ग्राम महल पंचायत के सपरोठ गांव के छह लोग, जिनमें तीन महिलाएं और तीन पुरुष शामिल थे और वाहन का चालक सवार था। ये सभी लोग काकड़ोथा गांव में आयोजित एक मुंडन संस्कार में शामिल होकर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान छतरूंड के पास अनियंत्रित होकर वाहन सड़क से लुढ़क गया और खाई में समा गया। खाई की गहराई लगभग 500 मीटर बताई जा रही है। राहत एवं बचाव कार्यहादसे की सूचन...
RS चुनावः झारखंड से 2 सीट और 3 उम्मीदवार… आज मतदान के बाद शाम तक साफ हो जाएगी तस्वीर

RS चुनावः झारखंड से 2 सीट और 3 उम्मीदवार… आज मतदान के बाद शाम तक साफ हो जाएगी तस्वीर

पॉलिटिक्स, राज्य, राष्ट्रीय
रांची। झारखंड में राज्यसभा की 2 सीटों के लिए आज वोटिंग होनी है. मतदान सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक विधानसभा परिसर में बने मतदान केंद्र पर होगा. शाम तक रिजल्ट भी आ जाएगा. झारखंड की दो सीटों पर तीन उम्मीदवार होने की वजह से चुनाव दिलचस्प हो गया है। तीसरे निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में परिमल नाथवानी है, जिनका समर्थन एनडीए कर रहा है. एनडीए के पास 24 विधायक हैं. इनमें बीजेपी के 21, AJSU, जेडीयू और LJP(R) का 1-1 विधायक है. वहीं, झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के पास 34 विधायक हैं। राज्यसभा की सीट जीतने के लिए 28 विधायकों का समर्थन चाहिए. पहली सीट पर JMM उम्मीदवार बैद्यनाथ राम की जीत तय है. लेकिन असली लड़ाई दूसरी सीट के लिए है. दूसरी सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार प्रणव झा और एनडीए समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी हैं. एनडीए को जीत के लिए सिर्फ 4 वोट और चाहिए, जबकि कांग्रेस के पास 14 वोट कम पड़ ...
ग्राहक को जूतों के साथ 10 रुपये का कैरी बैग थमाना Red Tape को पड़ा महंगा…. वापस देने पड़े 8 हजार

ग्राहक को जूतों के साथ 10 रुपये का कैरी बैग थमाना Red Tape को पड़ा महंगा…. वापस देने पड़े 8 हजार

राज्य, राष्ट्रीय
चंडीगढ़। हरियाणा (Haryana) के रोहतक (Rohtak) में एक ग्राहक को जूतों के साथ 10 रुपये का कैरी बैग (Carry bag) थमाना मशहूर फुटवियर ब्रांड (Famous footwear brand) 'रेड टेप' (Red Tape) को काफी भारी पड़ गया। तीन साल तक चली कानूनी लड़ाई के बाद हरियाणा उपभोक्ता आयोग ने ग्राहक के पक्ष में फैसला सुनाया है। आयोग ने इस अतिरिक्त शुल्क को अनुचित ठहराते हुए रेड टेप को बैग के 10 रुपये वापस करने के साथ-साथ ग्राहक को 8,000 रुपये का मुआवजा और कानूनी खर्च चुकाने का आदेश दिया है। क्या है पूरा मामला?एक रिपोर्ट के मुताबिक, 1 अप्रैल 2023 को रोहतक के एक 27 वर्षीय युवक ने रेड टेप लिमिटेड के आउटलेट से 2,069.70 रुपये के काले रंग के जूते खरीदे थे। बिलिंग के दौरान आउटलेट ने कैरी बैग के लिए अलग से 10 रुपये चार्ज किए। ग्राहक ने जब मुफ्त में बैग देने की मांग की, तो कर्मचारियों ने कंपनी की पॉलिसी का हवाला देते हुए साफ इ...
MP: भोपाल में रेस्टोरेंट से मंगाए सैंडविच में निकली मरी हुई मक्खी, फूड डिपार्टमेंट तक पहुंची शिकायत

MP: भोपाल में रेस्टोरेंट से मंगाए सैंडविच में निकली मरी हुई मक्खी, फूड डिपार्टमेंट तक पहुंची शिकायत

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
भोपाल। भोपाल (Bhopal) में एक महिला रेस्टोरेंट (Restaurant) पहुंची थी. आरोप है कि वहां जो सैंडविच (Sandwich) लिया, उसमें मक्खी निकल आई. महिला ने वीडियो बना लिया, जो वायरल हो गया. इस मामले की शिकायत फूड डिपार्टमेंट (Food Department) तक पहुंच गई. अब इस मामले की जांच की जा रही है. वहीं पूरा मामला सामने आने के बाद फूड सेफ्टी को लेकर भी सवाल खड़े हो गए हैं. मामला भोपाल के टीटी नगर (TT Nagar) इलाके के प्लेटिनम प्लाजा का है. यहां रहने वाली शोभा अहिरवार ने इलाके के एक फास्ट फूड आउटलेट से सैंडविच मंगाया था. सब कुछ सामान्य था, लेकिन खाते-खाते उनकी नजर सैंडविच के अंदर किसी काले रंग की चीज पर पड़ी. जब उन्होंने ध्यान से देखा तो पता चला कि वह एक मृत मक्खी थी. शोभा के मुताबिक, मक्खी देखकर उन्होंने तुरंत खाना बंद कर दिया और सैंडविच का वीडियो और फोटो रिकॉर्ड किया. फिर सीधे फूड डिपार्टमेंट से शिकायत कर...
वृंदावनः दशकों बाद खुलेंगे बांके बिहारी मंदिर में रखे आलमारी और बक्से…

वृंदावनः दशकों बाद खुलेंगे बांके बिहारी मंदिर में रखे आलमारी और बक्से…

राज्य, राष्ट्रीय
वृंदावन। वृंदावन (Vrindavan) के ठाकुर बांके बिहारी मंदिर (Thakur Banke Bihari Temple) रखी अलमारी और बक्सों का राज अब बाहर आ सकेगा। मंदिर कॉरिडोर (Temple Corridor) के लिए बनी हाईपावर्ड कमेटी (High-powered Committee) ने इन आलमारी और बक्सों को खोलने का फैसला किया है। दशकों बाद इन्हें खोला जाएगा। इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके साथ ही ठाकुरजी के 200 किलो के स्वर्ण जणित झूला का जीर्णोद्धार कराया जायेगा। मंगलवार को हुई हाई पावर्ड टेम्पल मैनेजमेंट कमेटी की 16वीं बैठक में कई फैसले लिए गए। अतिक्रमण हटाने और ई-रिक्शा संचालन पर अंकुश का भी फैसला किया गया है। चार गोस्वामी का किया गया चयनलक्ष्मण शहीद स्मारक भवन स्थित कार्यालय में आयोजित बैठक में कमेटी के अध्यक्ष सेवानिवृत्त जज अशोक कुमार ने बताया कि सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशानुसार चार गोस्वामीगण का चयन किया गया, जिनमें एक गोस्वामी पुराने है...
MP कैबिनेट: 24,500 करोड़ के प्रस्ताव स्वीकृत….मेट्रो का बजट बढ़ाने के साथ 94 गांवों के पुनर्वास को मंजूरी

MP कैबिनेट: 24,500 करोड़ के प्रस्ताव स्वीकृत….मेट्रो का बजट बढ़ाने के साथ 94 गांवों के पुनर्वास को मंजूरी

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के सीएम मोहन यादव (CM Mohan Yadav) की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट की बैठक (Cabinet Meeting) में कई बड़े फैसले लिए गए। कैबिनेट की बैठक में 24,500 करोड़ रुपये से अधिक के प्रस्तावों को मंजूरी दी गई है। इसमें इंदौर मेट्रो प्रोजेक्ट का बजट भी बढ़ाने का प्रस्ताव शामिल है। इतना ही नहीं स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए कुछ केंद्रों को आउटसोर्सिंग मॉडल पर चलाने का फैसला लिया गया। कूनो एवं अन्य अभयारण्यों के 94 गांवों के पुनर्वास के लिए भी बजट मंजूर किया गया है। मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में आधारभूत ढांचा विकास और जनकल्याण से जुड़े 24,500 करोड़ रुपये से अधिक के विभिन्न प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। इंदौर मेट्रो रेल परियोजना की संशोधित लागत 19,472.29 करोड़ रुपये को भी मंजूरी प्रदान की गई। कैबिनेट ने 'मेगा हेल्थकेयर इंफ...
ट्विशा डेथ केस: गिरिबाला सिंह ने कोर्ट से की पूरा अखबार देने और वकीलों से मिलने का समय बढ़ाने की मांग

ट्विशा डेथ केस: गिरिबाला सिंह ने कोर्ट से की पूरा अखबार देने और वकीलों से मिलने का समय बढ़ाने की मांग

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में चर्चित ट्विशा मौत मामले (Twisha Death Case) में मंगलवार को कोर्ट में उस वक्त एक अलग मोड़ देखने को मिला, जब ट्विशा की सास गिरिबाला सिंह (Giribala Singh) ने जेल में मिलने वाले अखबारों को लेकर शिकायत कर दी. कोर्ट में पेशी के दौरान गिरिबाला ने कहा कि उन्हें पूरा अखबार पढ़ने (Reading newspaper) के लिए नहीं दिया जा रहा है. उनके मुताबिक, जिस हिस्से में ट्विशा केस से जुड़ी खबरें होती हैं, उसे काटकर अखबार दिया जाता है. गिरिबाला ने कोर्ट से मांग की कि उन्हें बिना काट-छांट वाला पूरा अखबार पढ़ने को दिया जाए। जेल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई इस पेशी के दौरान गिरिबाला सिंह ने कोर्ट के सामने अपनी कुछ परेशानियां रखीं. उन्होंने कहा कि उन्हें और उनके बेटे समर्थ को अपने वकीलों से बातचीत करने के लिए पूरा समय नहीं मिल पा रहा है. फिलहाल उन्हें सिर्फ 20 मिनट वकील...
राम मंदिर चोरी के आरोपी टिन्नू की पत्नी ने मांगे सबूत…. बोलीं- कहा है लग्जरी कारें, 50 रूम का हॉस्टल!

राम मंदिर चोरी के आरोपी टिन्नू की पत्नी ने मांगे सबूत…. बोलीं- कहा है लग्जरी कारें, 50 रूम का हॉस्टल!

राज्य, राष्ट्रीय
अयोध्या। अयोध्या राम जन्मभूमि (Ayodhya Ram Janmabhoomi) दान और प्रॉपर्टी विवाद (Donation and Property Dispute) के आरोपों पर अब चंपत राय के सहयोगी रामशंकर यादव (Ramshankar Yadav), उर्फ ​​टिन्नू यादव की पत्नी पूनम यादव का बयान आया है. पूनम ने पति पर लग रहे सभी आरोपों को खारिज कर दिया है. पूनम ने कहा कि ऐसा कुछ भी नहीं है. क्या किसी के पास कोई ठोस सबूत है? वे बस उन्हें बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं. इसमें कोई सच्चाई नहीं है. पूनम ने कहा कि दावा किया जा रहा है कि मेरे पति के पास 50 कमरे का घर, एक हॉस्टल, एक होटल और लग्ज़री कारें हैं. ऐसा कुछ भी नहीं है. फिर भी, लोग ऐसे बयान दे रहे हैं. अगर ऐसा कुछ भी लिया गया होता, तो मैं चिल्ला-चिल्लाकर रो रही होती? यह उन्हें बदनाम करने की साज़िश है. उन्हें फंसाया जा रहा है और उनकी छवि खराब की जा रही है. मैंने घर 2008 में ही ले लिया था: पूनम यादवहम पिछ...
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस ; SIT ने चंपत राय से एक घंटे बंद कमरे में की बात….. आज से शुरू होगी पूछताछ

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस ; SIT ने चंपत राय से एक घंटे बंद कमरे में की बात….. आज से शुरू होगी पूछताछ

राज्य, राष्ट्रीय
अयोध्या। श्रीराम मंदिर में चढ़ावा की चोरी के मामले (Shri Ram Temple Offering theft case) की जांच के लिए बनी स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) (Special Investigation Team -SIT) ने ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय से घंटों पूरे मामले की जानकारी ली और कई दस्तावेज अपने कब्जे में लिए हैं। सोमवार को दोपहर से देर रात तक टीम अंदर ही रही। आज यानी मंगलवार से पूछताछ का दौर शुरू होगा। एसआईटी के लिए कैंप कार्यालय मंदिर परिसर में तय हो जाने के बाद ठहरने की व्यवस्था उसमें होने की संभावना है। शनिवार को योगी सरकार ने मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया था। इसमें कमिश्नर लखनऊ विजय विश्वास पंत के साथ आईजी किरण एस और विशेष सचिव वित्त नीलरतन कुमार को रखा गया है। एसआईटी ने सोमवार दोपहर से अपनी जांच शुरू की थी। टीम सीधे राम मंदिर गई और सबसे पहले पीएफसी में जाकर गणनास्थल का निरीक्षण कर निगरानी की व्यवस्था का ब्य...
कोलकाता एयरपोर्ट से हटेगी बांकड़ा मस्जिद…. रनवे से मात्र 240 मीटर पर दूरी पर है स्थित

कोलकाता एयरपोर्ट से हटेगी बांकड़ा मस्जिद…. रनवे से मात्र 240 मीटर पर दूरी पर है स्थित

राज्य, राष्ट्रीय
कोलकाता। पश्चिम बंगाल (West Bengal) में शुभेंदु सरकार (Shubhendu Sarkar) आने के बाद कई बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं। कोलकाता एयरपोर्ट (Kolkata Airport) पर बनी बांकड़ा मस्जिद (Bankada Mosque) को वहां से हटाया जाएगा। यह मस्जिद एयरपोर्ट के हाई सिक्योरिटी एयरसाइड जोन के अंदर बनी हुई है, जबकि अंतरराष्ट्रीय विमानन नियमों के अनुसार, रनवे से कम से कम 240 मीटर की दूरी पर ही कोई निर्माण होना चाहिए। इस मस्जिद को अब वहां से हटाया जाएगा। कोलकाता एयरपोर्ट अथॉरिटी ने एयरपोर्ट के सेकेंडरी रनवे के नजदीक बनी बांकड़ा मस्जिद को दूसरी जगह शिफ्ट करने की योजना को कन्फर्म किया है। एयरपोर्ट डायरेक्टर विक्रम सिंह ने कहा कि पुरानी टर्मिनल बिल्डिंग को इस साल हज ऑपरेशन पूरा होने के बाद गिरा दिया जाएगा। नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटरनेशनल एयरपोर्ट के अंदर मौजूद यह मस्जिद लगभग 130 सालों से भी पुरानी बताई जाती है। ...