Sunday, September 13खबर जो असर करे |
Shadow

राज्य

MP में किसानों को धान की फसल पर भी मिलेगा भावांतर योजना का लाभ, CM ने किया ऐलान

MP में किसानों को धान की फसल पर भी मिलेगा भावांतर योजना का लाभ, CM ने किया ऐलान

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (Chief Minister Dr. Mohan Yadav) ने धान उत्पादक किसानों (Paddy-growing farmers) के लिए बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि अब धान की फसल को भी भावांतर योजना (Bhavantar Yojana) का लाभ दिया जाएगा. राज्य सरकार न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) और बाजार मूल्य के बीच के अंतर की राशि का किसानों को भुगतान करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों की समृद्धि ही सरकार का सबसे बड़ा लक्ष्य है और प्रदेश सरकार खेत से लेकर बाजार तक किसानों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए लगातार काम कर रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि महाकौशल क्षेत्र धान उत्पादन के लिए पूरे देश में प्रसिद्ध है. यहां की छत्री धान को हाल ही में जीआई टैग मिलने से इस क्षेत्र की पहचान वैश्विक स्तर पर मजबूत हुई है.उन्होंने कहा कि अब प्रदेश सरकार धान उत्पादक किसानों को एमएसपी और ब...
MP: उज्जैन में महिला के साथ हैवानियत… बाल काटे-कपड़े फाड़े-जूतों की माला पहनाई, गांव में निकाला जुलूस

MP: उज्जैन में महिला के साथ हैवानियत… बाल काटे-कपड़े फाड़े-जूतों की माला पहनाई, गांव में निकाला जुलूस

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
उज्जैन। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के उज्जैन जिले (Ujjain district) से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई है. यहां एक महिला का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने अपने बच्चों के हक और पैतृक संपत्ति (Ancestral property) में हिस्सा मांगा. इसी बात से नाराज होकर उसके पूर्व पति, ससुराल पक्ष और कुछ ग्रामीणों ने उसके साथ ऐसी बर्बरता की, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया. महिला के बाल काटे गए, उसके कपड़े फाड़े और जूतों की माला पहनाकर उसे गांव में घुमाया गया. इस दौरान उसका दूसरा पति लोगों से हाथ जोड़कर दया की गुहार लगाता रहा, लेकिन किसी ने उनकी मदद नहीं की। यह पूरी घटना उज्जैन जिले की झारड़ा तहसील (Jharda Tehsil) के हरनिया खेड़ा गांव की बताई जा रही है. घटना तीन दिन पहले हुई थी, लेकिन गुरुवार को इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ. वीडियो सामने आते ही पुलिस विभाग हरकत में आया और मामले...
गोवध पर पूर्ण प्रतिबंध के हाईकोर्ट आदेश को तमिलनाडु सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती

गोवध पर पूर्ण प्रतिबंध के हाईकोर्ट आदेश को तमिलनाडु सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती

राज्य, राष्ट्रीय
चेन्नई। तमिलनाडु में गोवध को लेकर जारी कानूनी विवाद अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। राज्य सरकार ने मद्रास हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती दी है, जिसमें 27 मई को राज्य में गाय और बछड़ों के वध पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के निर्देश दिए गए थे। तमिलनाडु सरकार का कहना है कि हाईकोर्ट का आदेश राज्य में लागू मौजूदा कानून के दायरे से आगे जाता है। सरकार के अनुसार, तमिलनाडु पशु संरक्षण अधिनियम, 1958 के तहत पहले से ही पशुओं के वध को लेकर स्पष्ट कानूनी प्रावधान मौजूद हैं और कुछ विशेष परिस्थितियों में निर्धारित अनुमति के साथ वध की इजाजत दी गई है। राज्य सरकार का तर्क है कि हाईकोर्ट के निर्देशों के बाद ऐसी स्थिति बन गई है, मानो राज्य में गोवध पर पूर्ण प्रतिबंध लागू कर दिया गया हो, जबकि मौजूदा कानून इस प्रकार का पूर्ण निषेध नहीं करता। अब इस मामले में अंतिम फैसला सुप्रीम कोर्ट को करना है। शीर्ष अदालत यह त...
महाराष्ट्र में कांग्रेस और शरद पवार गुट के विलय की चर्चा तेज, राज्य स्तर पर चल रही शुरुआती बातचीत

महाराष्ट्र में कांग्रेस और शरद पवार गुट के विलय की चर्चा तेज, राज्य स्तर पर चल रही शुरुआती बातचीत

राज्य, राष्ट्रीय
मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर बड़े राजनीतिक घटनाक्रम की चर्चा शुरू हो गई है। कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के संभावित विलय को लेकर राज्य स्तर पर बातचीत चल रही है। हालांकि, अभी तक दोनों दलों की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। सूत्रों के अनुसार, फिलहाल बातचीत महाराष्ट्र इकाई तक सीमित है। बताया जा रहा है कि एनसीपी (शरद पवार गुट) का नेतृत्व पहले पार्टी के भीतर इस प्रस्ताव पर सहमति बनाने की कोशिश कर रहा है। यदि राज्य स्तर पर सकारात्मक सहमति बनती है, तो इसके बाद दिल्ली में दोनों दलों के शीर्ष नेताओं के बीच अंतिम स्तर पर चर्चा होगी। पहले भी हो चुकी है चर्चा जानकारी के मुताबिक, महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले भी कांग्रेस और एनसीपी (शरद पवार गुट) के संभावित विलय को लेकर बातचीत हुई थी। उस समय दोनों दलों के वरिष्ठ नेताओं के बीच इ...
Tamil Nadu: CM विजय ने पूर्व सरकार के फैसले को पलटा… हिंदू मंदिरों के पैसे से बनने वाले 46 प्रोजेक्ट्स रद्द

Tamil Nadu: CM विजय ने पूर्व सरकार के फैसले को पलटा… हिंदू मंदिरों के पैसे से बनने वाले 46 प्रोजेक्ट्स रद्द

राज्य, राष्ट्रीय
चेन्नई। तमिलनाडु (Tamil Nadu) की सत्ता संभालते ही मुख्यमंत्री 'थलापति' विजय (Chief Minister 'Thalapathy' Vijay) ने पूर्व की डीएमके (DMK) सरकार के फैसले को पलटते हुए एक बड़ा और सख्त कदम उठाया है। सीएम विजय (CM Vijay) ने हिंदू धार्मिक और धर्मार्थ बंदोबस्ती (HR&CE) विभाग के तहत 245.85 करोड़ रुपये की लागत वाले 46 प्रोजेक्ट्स की प्रशासनिक मंजूरी तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी है। फिल्म स्टार 'थलापति' सी. जोसेफ विजय ने जब राजनीति में एंट्री की थी तो लोगों ने शुरुआत में उनके प्रभाव पर शक जताया था और उन्हें सिर्फ 'किंगमेकर' माना था। लेकिन 4 मई 2026 को आए विधानसभा चुनाव के नतीजों ने छह दशक बाद मुख्य द्रविड़ पार्टियों को सत्ता से बाहर कर दिया और जनता ने इस अभिनेता के नेतृत्व वाली पार्टी को चुना। 10 मई को विजय ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, लेकिन उनके प्रशासनिक अनुभव और कार्यकाल पूरा...
तमिलनाडु में हॉर्स ट्रेडिंग…. TVK विधायकों को करोड़ों का ऑफर….3 लोग गिरफ्तार

तमिलनाडु में हॉर्स ट्रेडिंग…. TVK विधायकों को करोड़ों का ऑफर….3 लोग गिरफ्तार

पॉलिटिक्स, राज्य, राष्ट्रीय
चेन्नई। तमिलनाडु (Tamil Nadu) की सत्ता में अभिनेता से नेता बने जोसेफ सी. विजय (Joseph C. Vijay) की तमिलगा वेत्री कड़गम (Tamizhaga Vettri Kazhagam- TVK) सरकार को आए अभी दो महीने भी नहीं बीते हैं कि राज्य में हॉर्स ट्रेडिंग के आरोपों ने उबाल ला दिया है। टीवीके सरकार के एक विधायक को पाला बदलने के लिए कथित तौर पर 35 से 50 करोड़ रुपये तक की पेशकश किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बुधवार को तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इस राजनीतिक तूफान के बीच मुख्यमंत्री विजय ने बुधवार को चेन्नई में सरकार को समर्थन दे रहे अपने सहयोगी दलों की एक आपात बैठक बुलाई। वहीं, दूसरी तरफ विपक्षी पार्टी डीएमके (DMK) ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। 35 करोड़ का ऑफरयह पूरा विवाद टीवीके (TVK) के विधायक एन. इलैयाराजा...
उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड खत्म.. CM धामी ने की राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण की शुरुआत

उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड खत्म.. CM धामी ने की राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण की शुरुआत

राज्य, राष्ट्रीय
देहरादून। उत्तराखंड (Uttarakhand) में बुधवार से मदरसा बोर्ड खत्म (Madrasa Board Abolished) हो गया। अब इसकी जगह राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण (State Minority Education Authority) ने ले ली है। इसके तहत मुस्लिम समेत सभी 5 अधिसूचित अल्पसंख्यक समुदायों के शिक्षण संस्थान आएंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Chief Minister Pushkar Singh Dhami) ने देहरादून में आयोजित एक कार्यक्रम में राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि पूरे विश्व को अपनी ज्ञानधारा से सिंचित करने वाले उत्तराखंड की यह जिम्मेदारी है कि वह शिक्षा एवं संस्कार के मामले में एक आदर्श स्थापित करे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हमारी सरकार ने समाज के सभी वर्गों को अच्छी, संस्कार युक्त और आधुनिक शिक्षा देने के लिए पहली जुलाई से उत्तराखंड राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण की स्थापना करने का ऐतिहासिक...
MP कांग्रेस की अंतर्कलह खुलकर आई सामने…. आलाकमान से हस्तक्षेप की मांग

MP कांग्रेस की अंतर्कलह खुलकर आई सामने…. आलाकमान से हस्तक्षेप की मांग

पॉलिटिक्स, मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
भोपाल। 21 साल से सत्ता से बाहर बैठी मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) कांग्रेस (Congress) आज भी सत्ता की लड़ाई नहीं, बल्कि अपनों की लड़ाई लड़ती दिखाई दे रही है. कभी प्रदेश अध्यक्ष (State President) और पूर्व मुख्यमंत्री (Former Chief Minister) के बयान आमने-सामने आ जाते हैं, कभी विधायक (MLA) खुले मंच पर बड़े नेताओं की एकजुटता पर सवाल उठाते हैं और अब पार्टी कार्यालय में ही यूथ कांग्रेस की बैठक धक्का-मुक्की और हंगामे में बदल गई. कांग्रेस नेताओं ने अब आलाकमान (High Command) से हस्तक्षेप की मांग की है तो बीजेपी अब तंज कस रही है। मंगलवार को भोपाल में यूथ कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक के दौरान संगठन की समीक्षा चल रही थी लेकिन कुछ ही मिनटों में माहौल बहस से धक्का-मुक्की तक पहुंच गया. प्रदेश सचिव सलमान गौरी और मऊगंज जिला अध्यक्ष आशुतोष के बीच ऐप आधारित मूल्यांकन को लेकर विवाद शुरू हुआ जो देखते ही...
UP: अयोध्या में बड़ा हादसा…. एक ही परिवार की 5 महिलाएं सरयू में डूबीं, 3 के शव मिले

UP: अयोध्या में बड़ा हादसा…. एक ही परिवार की 5 महिलाएं सरयू में डूबीं, 3 के शव मिले

राज्य, राष्ट्रीय
अयोध्या। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के अयोध्या जिले (Ayodhya district) में मंगलवार को सरयू नदी (Saryu River) में स्नान के दौरान बड़ा हादसा हो गया। रौनाही थाना क्षेत्र के सनाहा गांव के पास एक ही परिवार की दो महिलाओं और तीन किशोरियों समेत पांच लोग नदी में डूब गए। स्थानीय गोताखोरों और ग्रामीणों की मदद से तीन लोगों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। देर शाम तक दो किशोरियों की तलाश जारी रही। जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब दो बजे एक ही परिवार की दो महिलाएं और तीन किशोरियां सरयू नदी के किनारे घूमने गई थीं। गांव से करीब एक किलोमीटर दूर पहुंचने के बाद मीरापुर रुदौली निवासी मेराज की 35 साल पत्नी शाहीन नदी में नहाने उतरीं। इसी दौरान वह गहरे पानी में चली गईं और डूबने लगीं। उन्हें बचाने के लिए 16 साल नाजिया, 15 साल रशीदा, 18 वर्षीय मरियम और 40 वर्षीय सज...
MP: उज्जैन में शिप्रा रामघाट पर महाआरती के दौरान भिड़े पुजारी-वेंडर…. जमकर चले लात-घूसे

MP: उज्जैन में शिप्रा रामघाट पर महाआरती के दौरान भिड़े पुजारी-वेंडर…. जमकर चले लात-घूसे

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
उज्जैन। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के उज्जैन (Ujjain) में शिप्रा के रामघाट (Ramghat) पर एक शर्मनाक घटना सामने आई है। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल (Video Viral) हुआ। यहां शाम को महाआरती (Maha Aarti) के बीच अचानक मंत्रोच्चार की जगह अपशब्द और लात-घूंसे चलने लगे। फूल-प्रसाद बेचने वाले वेंडरों और घाट के पुजारियों के बीच विवाद हुआ। घटना 28 जून की शाम की है, जिसने घाटों की सुरक्षा और वहां चल रही अवैध दुकानदारी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मामले में थाना महाकाल पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रॉस कायमी की है। मारपीट में दोनों ओर से 4 लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक शाम को जब शिप्रा घाट पर आरती शुरू हुई, तो फूल-प्रसाद विक्रेता हमेशा की तरह आरती के बीच में ही श्रद्धालुओं को सामान बेचने की जिद करने लगे। इससे आरती की मर्यादा भंग हो रही थी। महिलाओं ने मारपीट...