Sunday, September 13खबर जो असर करे |
Shadow

राष्ट्रीय

ट्विशा शर्मा केस : स्पेशल कोर्ट ने भी खारिज की गिरिबाला सिंह की जमानत याचिका

ट्विशा शर्मा केस : स्पेशल कोर्ट ने भी खारिज की गिरिबाला सिंह की जमानत याचिका

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की राजधानी भोपाल (Bhopal) की एक स्पेशल कोर्ट (Special Court) ने पूर्व मॉडल और एक्टर ट्विशा शर्मा (Twisha Sharma) मौत मामले में आरोपी रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह (Giribala Singh) की जमानत याचिका खारिज कर दी. कोर्ट ने कहा कि उन पर लगे आरोप गंभीर हैं. गिरिबाला सिंह ट्विशा की सास हैं। ट्विशा 12 मई को अपने ससुराल में फंदे से लटकी हुई पाई गई थीं. बाद में गिरिबाला सिंह और उनके बेटे समर्थ सिंह को दहेज के लिए परेशान करने, मानसिक प्रताड़ना और घरेलू हिंसा के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. इस मामले की जांच सेंट्रल CBI कर रही है। जमानत याचिका शुरू में स्पेशल जज नीलम शुक्ला के सामने लिस्ट की गई थी, जिन्होंने मामले की सुनवाई से खुद को अलग कर लिया था. बाद में मामला स्पेशल जज राम प्रताप मिश्रा की कोर्ट में ट्रांसफर कर दिया गया, जहां विस्तार से बहस हुई. कोर्ट ने शुक्र...
मैदानों से लेकर पहाड़ों तक झमाझम बारिश…. कई क्षेत्रों में बाढ़ के हालात, आज इन राज्यों में अलर्ट

मैदानों से लेकर पहाड़ों तक झमाझम बारिश…. कई क्षेत्रों में बाढ़ के हालात, आज इन राज्यों में अलर्ट

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। देशभर में मानसून (Monsoon) अब पूरी तरह से एक्टिव हो चुका है. मैदानों से लेकर पहाड़ों तक में बरसात जमकर (Heavy rainfall) हो रही है. पहाड़ों में भूस्खलन (Landslide) से कई जगहें रास्ते ठप पड़े हैं. मैदानी इलाकों में कई जगह बाढ़ के हालात भी बन रहे हैं. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, देश के विभिन्न हिस्सों में आज भी हल्की से मध्यम और कुछ राज्यों में भारी बारिश का अनुमान है. जहां दिल्ली-एनसीआर में रुक-रुक कर बौछारें पड़ने से मौसम सुहावना रहेगा. वहीं पहाड़ी राज्यों और तटीय इलाकों में मानसूनी हवाओं की वजह से अलर्ट जारी किया गया है। दिल्ली-एनसीआर में आज कैसा रहेगा मौसम?सबसे पहले बात दिल्ली-एनसीआर की कर लेते हैं. मौसम विभाग के मुताबिक, इस क्षेत्र में बादलों का डेरा बना रहेगा और हल्की बारिश की संभावना है. दिन भर में एक या दो बार हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं. इस दौरान अधि...
पॉलिटिक्स, राष्ट्रीय
NEET पेपर लीक आंदोलन पर विदेशी सोशल मीडिया नेटवर्क की जांच, 20 हजार से अधिक संदिग्ध अकाउंट रडार पर नई दिल्ली। नीट पेपर लीक को लेकर देशभर में चल रहे छात्र आंदोलन के बीच जांच एजेंसियां सोशल मीडिया पर सक्रिय संदिग्ध विदेशी नेटवर्क की पड़ताल कर रही हैं। सूत्रों के अनुसार, शुरुआती जांच में पाकिस्तान और बांग्लादेश से संचालित बताए जा रहे 20 हजार से अधिक संदिग्ध सोशल मीडिया अकाउंट्स की पहचान की गई है। इन अकाउंट्स की गतिविधियों और इनके जरिए साझा किए गए कंटेंट की जांच जारी है। कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जांच के दायरे में सूत्रों के मुताबिक, ये संदिग्ध अकाउंट इंस्टाग्राम, एक्स (पूर्व में ट्विटर), फेसबुक, स्नैपचैट समेत अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सक्रिय पाए गए हैं। जांच एजेंसियों को आशंका है कि इनका इस्तेमाल ऑनलाइन नैरेटिव को प्रभावित करने और आंदोलन से जुड़ी सामग्री को व्यापक स्तर पर प्...
पैलेट गन क्या होती है? कब और किन परिस्थितियों में होता है इसका इस्तेमाल, क्या कहते हैं नियम

पैलेट गन क्या होती है? कब और किन परिस्थितियों में होता है इसका इस्तेमाल, क्या कहते हैं नियम

पॉलिटिक्स, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। हाल के छात्र प्रदर्शन के दौरान पैलेट गन के कथित इस्तेमाल को लेकर राजनीतिक विवाद तेज हो गया है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि प्रदर्शन के दौरान एक छात्र पैलेट गन के छर्रों से घायल हुआ है। दूसरी ओर दिल्ली पुलिस ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि उसके पास पैलेट गन नहीं है और प्रदर्शन के दौरान ऐसे किसी हथियार का इस्तेमाल नहीं किया गया। इस विवाद के बीच यह जानना जरूरी है कि पैलेट गन क्या होती है, इसका इस्तेमाल किन परिस्थितियों में किया जाता है और भारत में इसके उपयोग को लेकर क्या नियम हैं। क्या होती है पैलेट गन? पैलेट गन एक कम-घातक (Less Lethal) हथियार मानी जाती है, जिससे फायर करने पर एक साथ बड़ी संख्या में छोटे-छोटे धातु के छर्रे (पैलेट) निकलते हैं। ये छर्रे तेज गति से फैलते हैं और एक निश्चित दूरी के बाद अलग-अलग दिशाओं में बिखर जाते हैं। इसी कार...
हाईवे पर पुल-टनल या एलिवेटेड स्ट्रक्चर है तो 40% तक कम लगेगा टोल टैक्स… NHAI ने बदला नियम

हाईवे पर पुल-टनल या एलिवेटेड स्ट्रक्चर है तो 40% तक कम लगेगा टोल टैक्स… NHAI ने बदला नियम

आर्थिक, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजमार्गों (NH) पर सफर करने वाले करोड़ों वाहन चालकों के लिए एक बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है। यदि आपके रास्ते में लंबे पुल, सुरंगें, फ्लाईओवर या एलिवेटेड रोड आते हैं तो अब आपको पहले के मुकाबले कम टोल टैक्स (Toll Tax) चुकाना होगा। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग शुल्क नियमों में संशोधन किया गया है। इसे लागू करते हुए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने अपने सभी क्षेत्रीय कार्यालयों को नए नियमों के तहत टोल दरों की समीक्षा और संशोधन प्रक्रिया शुरू करने का कड़ा निर्देश जारी कर दिया है। आमतौर पर किसी भी हाईवे पर पुल, टनल या एलिवेटेड स्ट्रक्चर (Elevated structure) का निर्माण करना और उसका रखरखाव करना बेहद खर्चीला काम होता है। यही वजह थी कि पुराने नियमों के तहत इनकी लंबाई को 10 गुना मानकर टोल की गणना की जाती थी। उदाहरण के लिए यदि क...
भारत की दो टूक…. जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में भारतीय क्षेत्रों पर चीन का अवैध कब्जा

भारत की दो टूक…. जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में भारतीय क्षेत्रों पर चीन का अवैध कब्जा

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। भारत (India) ने दो टूक शब्दों में कहा है कि उसने कभी भी चीन (China) की संप्रभुता का उल्लंघन नहीं किया है, उलटा चीन जम्मू और कश्मीर (Jammu and Kashmir) तथा लद्दाख (Ladakh) में भारतीय क्षेत्र पर अवैध कब्जा किए हुए है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल (Randhir Jaiswal) से शुक्रवार को मीडिया ब्रीफिंग में यह सवाल पूछा गया कि हाल ही में मनीला में भारत और चीन के विदेश मंत्रियों की वार्ता के बाद चीन ने कहा है कि भारतीय विदेश मंत्री ने वार्ता के दौरान कहा कि ताइवान को लेकर भारत के रुख में बदलाव नहीं आया है और वह चीन की संप्रभुता का सम्मान करता है। प्रवक्ता जायसवाल ने स्पष्ट किया कि विदेश मंत्री ने साथ ही यह भी कहा कि भारत किसी भी प्रकार से चीन की संप्रभुता का उल्लंघन नहीं करता है और वह चीन से भी इसी तरह के सम्मान की अपेक्षा करता है लेकिन चीन ने 1963 से भारतीय क्षेत्रों पर अवैध...
गुजरात में रिकॉर्ड तोड़ बारिश…..बलसाड़ में एक दिन में गिरा 906 मिमी पानी, इतना दिल्ली में सालभर में भी नहीं गिरता

गुजरात में रिकॉर्ड तोड़ बारिश…..बलसाड़ में एक दिन में गिरा 906 मिमी पानी, इतना दिल्ली में सालभर में भी नहीं गिरता

राज्य, राष्ट्रीय
अहमदाबाद। गुजरात (Gujarat) में इस बार मॉनसून (Monsoon) ने रिकॉर्ड तोड़ बारिश (Record-Breaking Rainfall) की है. 22 जुलाई सुबह 6 बजे से 23 जुलाई सुबह 6 बजे के बीच वलसाड जिले (Valsad district) के उंबरगांव में 906 मिमी बारिश दर्ज की गई. यह दिल्ली में पूरे साल होने वाली औसत 700 से 800 मिमी बारिश से भी ज्यादा है. यानी उंबरगांव में सिर्फ 24 घंटे में उतनी बारिश हो गई, जितनी दिल्ली में पूरे साल होती है। इतनी ज्यादा बारिश के कारण दक्षिण गुजरात के कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए. सड़कें, घर, दुकानें और रेलवे ट्रैक पानी में डूब गए. कई जगहों पर लोगों के घरों में पानी घुस गया और रोजमर्रा की जिंदगी पूरी तरह रुक गई. प्रशासन ने राहत और बचाव अभियान चलाकर करीब 1,200 लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया। मौसम विभाग (IMD) का कहना है कि अरब सागर से लगातार आ रही नमी वाली हवाएं और मजबूत दक्षिण-पश्चिम मॉन...
Twisha Sharma Case: गिरिबाला सिंह की जमानत पर हुई सुनवाई, कोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला

Twisha Sharma Case: गिरिबाला सिंह की जमानत पर हुई सुनवाई, कोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
भोपाल। राजधानी भोपाल (Bhopal) के बहुचर्चित त्विषा शर्मा संदिग्ध मृत्यु मामले (Twisha Sharma case) में जेल में बंद सेवानिवृत्त प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश गिरिबाला सिंह (Giribala Singh) की जमानत अर्जी पर शुक्रवार को जिला न्यायालय में तीखी बहस हुई। सीबीआई (CBI) की विशेष अदालत और परिजनों के अधिवक्ताओं का पक्ष सुनने के बाद अदालत ने अपना निर्णय सुरक्षित रख लिया है। शनिवार को इस पर फैसला आने की संभावना है। मामले की संवेदनशीलता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इससे पहले तीन न्यायाधीश अलग-अलग व्यक्तिगत कारणों से इस याचिका पर सुनवाई से खुद को अलग कर चुके हैं। शुक्रवार को सीबीआई के विशेष न्यायाधीश ने भी यह कहते हुए सुनवाई से इनकार कर दिया कि उन्होंने आरोपी गिरिबाला सिंह के अधीन न्यायिक प्रशिक्षण प्राप्त किया है। इसके पश्चात मामला प्रथम अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश रामप्रताप मिश्र क...
मानसून की सक्रियता से देशभर में हो रही झमाझम बारिश, 29 जुलाई तक कई राज्यों में अलर्ट

मानसून की सक्रियता से देशभर में हो रही झमाझम बारिश, 29 जुलाई तक कई राज्यों में अलर्ट

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। देश में मानसून (Monsoon) की सक्रियता बढ़ने से बारिश की स्थिति में लगातार सुधार हो रहा है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार, 16 से 22 जुलाई के दौरान देश में लगभग सामान्य बारिश (Normal Rainfall) दर्ज की गई, जिससे 1 जून से शुरू हुए दक्षिण-पश्चिम मानसून (South-West Monsoon) सीजन में वर्षा की कुल कमी घटकर 17 प्रतिशत रह गई है। हालांकि, भूमध्यरेखीय प्रशांत महासागर में अल नीनो (El Niño) के लगातार मजबूत होने से मानसून के शेष सीजन को लेकर चिंता बरकरार है। देश के किन हिस्सों में कितनी बारिश हुई?आईएमडी के मुताबिक, उत्तर-पश्चिम, मध्य तथा पूर्व और पूर्वोत्तर भारत में वर्षा सामान्य के आसपास रही, जबकि दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में सामान्य से 26 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई। 1 जून से 23 जुलाई तक देश में सामान्य 370.9 मिलीमीटर के मुकाबले 306.9 मिलीमीटर वर्षा हुई है। इस तरह मानसून सीजन में अब...
MP में 20 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर…. ASC मंडलोई को ‘ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की जिम्मेदारी

MP में 20 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर…. ASC मंडलोई को ‘ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की जिम्मेदारी

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में 20 आईएएस अधिकारियों (20 IAS officers) का तबादला किया गया है। राज्य के मुख्य सचिव का पद संभालने के बाद अशोक बरनवाल (Ashok Barnwal) ने मुख्यमंत्री मोहन यादव (Chief Minister Mohan Yadav) से सलाह-मशविरा के बाद यह फैसला लिया। एक अधिकारी ने बताया कि इस बड़े प्रशासनिक फेरबदल में मुख्यमंत्री के अतिरिक्त मुख्य सचिव (ACS) नीरज मंडलोई को 'ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027' के आयोजन की जिम्मेदारी दी गई है। अधिकारी ने शुक्रवार देर रात हुए इस बदलाव के बारे में बताया कि मुख्यमंत्री के ACS होने के साथ-साथ मंडलोई उद्योग और MSME विभागों की भी कमान संभालेंगे। वे राघवेंद्र सिंह की जगह लेंगे, जिनका तबादला वन विभाग के प्रधान सचिव के पद पर कर दिया गया है। अधिकारी के अनुसार, राघवेंद्र सिंह ने संदीप यादव की जगह ली है। संदीप यादव को जल संसाधन विभाग के प्रधान सचिव के तौर पर अ...