Sunday, April 26खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: स्वास्थ्य वर्धन

इंदौरः भागीरथपुरा में सघन स्वास्थ्य वर्धन अभियान से जनजीवन में लौट रहा भरोसा

इंदौरः भागीरथपुरा में सघन स्वास्थ्य वर्धन अभियान से जनजीवन में लौट रहा भरोसा

मध्य प्रदेश, राज्य
शहर, 12 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के भागीरथपुरा क्षेत्र में जलजनित घटना के बाद शासन-प्रशासन द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई के सकारात्मक परिणाम अब स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा के अनुसार, यहां नागरिकों के स्वास्थ्य की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है और स्वास्थ्य वर्धन अभियान को व्यापक स्तर पर संचालित किया जा रहा है। इस पहल के माध्यम से न केवल बीमारियों की पहचान की जा रही है, बल्कि भविष्य की स्वास्थ्य चुनौतियों का सामना करने के लिए ठोस आधार भी तैयार किया जा रहा है। भागीरथपुरा क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग के 50 दलों में तैनात 200 से अधिक प्रशिक्षित स्वास्थ्यकर्मी 24×7 सक्रिय स्थिति में हैं। ये दल घर-घर जाकर लगभग 20 स्वास्थ्य मानकों पर नागरिकों की जांच कर रहे हैं। अभियान के तहत प्रभावित नागरिकों का नियमित फॉलोअप सुनिश्चित क...