Saturday, March 7खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: यात्री बस

खंडवा में यात्री बस का स्टेयरिंग फेल, 16 घायल, 5 गंभीर

खंडवा में यात्री बस का स्टेयरिंग फेल, 16 घायल, 5 गंभीर

मध्य प्रदेश, राज्य
खंडवा, 31 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के पंधाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर एक यात्री बस के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण 16 लोग घायल हो गए, जिनमें से 5 की हालत गंभीर है। यह बस बुरहानपुर जिले के धुलकोट से शिवाबाबा होते हुए पंधाना आ रही थी। यह हादसा जामनिया गांव के पास तब हुआ, जब बस का स्टेयरिंग अचानक फेल हो गया। चालक बस पर नियंत्रण नहीं रख सका और वाहन सड़क किनारे खाई में गिर गया। दुर्घटना में बस का अगला हिस्सा गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे मौके पर चीख-पुकार मच गई। घटना के तुरंत बाद आसपास के ग्रामीण पहुंचे और राहत कार्य आरंभ किया। उन्होंने बस में फंसे यात्रियों को निकालने में मदद की और पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई। सभी घायलों को तुरंत पंधाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उन्हें प्राथमिक उपचार प्रदान...
अनियंत्रित यात्री बस की टक्कर में पिता-पुत्र की मौत, दो बच्चियों की हालत गंभीर

अनियंत्रित यात्री बस की टक्कर में पिता-पुत्र की मौत, दो बच्चियों की हालत गंभीर

छत्तीसगढ़, राज्य
कांकेर, 01 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। शहर के गौरवपथ पर शनिवार शाम को पंडरीपानी के पास एक अनियंत्रित यात्री बस ने माेटरसाइकिल को अपनी चपेट में ले लिया। इस हृदयविदारक घटना में पिता और उनके मासूम बेटे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य बच्चियां गंभीर रूप से घायल हो गईं हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मुकेश मंडावी अपनी माेटरसाइकिल पर तीन बच्चों के साथ सवार होकर कहीं जा रहे थे, जैसे ही अंग्रेजी शराब दुकान के पास बाईपास क्षेत्र में पहुँचे, सामने से आ रही एक तेज रफ्तार यात्री बस ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि माेटरसाइकिल के परखच्चे उड़ गए। हादसे में मुकेश और उनके पुत्र खिलेश की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं लीशा मंडावी और दुर्गेश्वरी मंडावी को गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी स्थिति अब स्थिर बताई जा रही है। घटना के ब...