तातापानी महोत्सव : संध्या प्रस्तुति से पूर्व रामानुजगंज पहुंचे पद्मश्री अनुज शर्मा, विधायक रामविचार नेताम संग मां महामाया के किए दर्शन
बलरामपुर, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। मकर संक्रांति पर्व पर तातापानी में आयोजित तीन दिवसीय तातापानी महोत्सव का आज भव्य शुभारंभ हुआ, वहीं महोत्सव के पहले दिन संध्या सांस्कृतिक कार्यक्रम को लेकर उत्साह चरम पर है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ी सिनेमा के लोकप्रिय कलाकार, पद्मश्री से सम्मानित एवं धरसीवां विधायक अनुज शर्मा संध्या मंचीय प्रस्तुति से पूर्व रामानुजगंज पहुंचे, जहां क्षेत्रीय विधायक रामविचार नेताम के साथ उन्होंने धार्मिक एवं सीमावर्ती क्षेत्रों का भ्रमण किया।
तातापानी महोत्सव के पहले दिन संध्या सांस्कृतिक कार्यक्रम से पहले पद्मश्री अनुज शर्मा रामानुजगंज पहुंचे। उनके साथ क्षेत्रीय विधायक रामविचार नेताम मौजूद रहे। रामानुजगंज आगमन पर विधायक नेताम ने उन्हें नगर के आस्था के प्रमुख केंद्र मां महामाया मंदिर ले जाकर विधिवत दर्शन-पूजन कराया। मंदिर परिसर में दोनों नेताओं ने कुछ समय व्यतीत करते हुए क...
