मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव के साथ बाल हृदय रोगियों के लिए विशेष कक्ष का लोकार्पण किया
भोपाल, 18 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार की रात पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव के स्वामी दयानंद नगर स्थित निवास स्थान पहुंचकर सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस अवसर पर भार्गव परिवार द्वारा बाल हृदय रोगियों की उपचार सहायता के लिए गठित किए गए वैदिका फाउंडेशन के विशेष कक्ष का लोकार्पण किया।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भार्गव द्वारा विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं से प्रभावित नागरिकों की सहायता के लिए संचालित सेवा कार्यों की भी जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि गोपाल भार्गव अनेक वर्ष से सेवा के इस संकल्प को पूरा करने में लगे हैं। ये सेवा कार्य एक उत्कृष्ट, अनुकरणीय मॉडल है। पीड़ित लोगों की सहायता पावन कार्य है।
उन्होंने कहा कि सागर जिले से आने वाले रोगियों के राजधानी में समुचित उपचार की चिंता वे करते आ रहे हैं। इस क्रम में एंबुलेंस और ...
