Friday, April 24खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: निर्माण तकनीक

गति, गुणवत्ता और तकनीक से भारत बना रहा विश्वस्तरीय हाईवेः गडकरी

गति, गुणवत्ता और तकनीक से भारत बना रहा विश्वस्तरीय हाईवेः गडकरी

राष्ट्रीय
नई दिल्ली, 12 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सोमवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्वस्तरीय राजमार्ग परियोजनाओं और बड़े पैमाने पर परियोजना क्रियान्वयन में तेजी से आगे बढ़ रहा है। गडकरी ने आंध्र प्रदेश के पुट्टपर्थी में एनएच-544जी बेंगलुरु-कडप्पा-विजयवाड़ा आर्थिक गलियारे पर बने चार गिनीज विश्व रिकॉर्ड के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को ऑनलाइन संबोधित किया। उन्होंने इस उपलब्धि को भारत की इंजीनियरिंग क्षमता और गुणवत्ता के साथ गति बढ़ाने की प्रतिबद्धता का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य निर्माण लागत को कम करना और गुणवत्ता में सुधार करना है। इसके लिए नई तकनीकों और वैज्ञानिक अनुसंधान के माध्यम से नवाचार पर जोर दिया जा रहा है। हाल ही में धान की पराली से बिटुमेन बनाने की तकनीक की सफलतापूर्वक प्राप्ति के बाद, यह...