Friday, October 16खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: इंडस्ट्रियल‑कोरिडोर

जबलपुर‑भोपाल‑इंदौर इंडस्ट्रियल कॉरिडोर से खुलेंगे विकास के नए रास्ते: हेमंत खंडेलवाल

जबलपुर‑भोपाल‑इंदौर इंडस्ट्रियल कॉरिडोर से खुलेंगे विकास के नए रास्ते: हेमंत खंडेलवाल

मध्य प्रदेश, राज्य
भोपाल, 15 अक्टूबर (प्रेस ब्यूरो)। मध्य प्रदेश में जबलपुर‑भोपाल‑इंदौर इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के विकास हेतु 100 करोड़ रुपये की प्रारम्भिक अंशपूंजी से विशेष प्रयोजन कंपनी (एसपीवी) के गठन को मंत्रिपरिषद की मंजूरी मिलने के बाद, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का धन्यवाद किया। उन्होंने इस कदम को राज्य में औद्योगिक विकास, निवेश विस्तार और रोजगार सृजन की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। खण्डेलवाल ने बताया कि यह कॉरिडोर महाकौशल, मध्यभारत और मालवा‑निमाड़ अंचलों में औद्योगिक गतिविधियों को तेज करेगा तथा प्रदेश के संतुलित विकास में अहम भूमिका निभाएगा। इससे औद्योगिक अधोसंरचना मजबूत होगी और स्थानीय स्तर पर नए रोजगार के अवसर उत्पन्न होंगे। वे कहा कि सात जिलों में विश्वस्तरीय औद्योगिक हब स्थापित करने की योजना के तहत राज्य की अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी। सरकार का लक्ष्...