Thursday, September 10खबर जो असर करे |
Shadow

राज्य

तेलंगाना में भीषण सड़क हादसा….. लोहे की रॉड से लदे कंटेनर में घुसी ट्रैवल बस, 5 लोगों की मौत

तेलंगाना में भीषण सड़क हादसा….. लोहे की रॉड से लदे कंटेनर में घुसी ट्रैवल बस, 5 लोगों की मौत

राज्य, राष्ट्रीय
हैदराबाद। तेलंगाना (Telangana) के सूर्यापेट जिले (Suryapet district) में द्वाराकुंटा के पास कोडाड मंडल में बुधवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा (Horrific road accident) हो गया. हैदराबाद (Hyderabad) से एलुरु जा रही एक निजी ट्रैवल बस पीछे से लोहे की छड़ों से लदे कंटेनर में जा घुसी. टक्कर इतनी भयानक थी कि कंटेनर निकली लोहे की भारी-भरकम रॉड बस का अगला हिस्सा और शीशा तोड़ते हुए यात्रियों की सीटों तक अंदर घुस गईं। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 20 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. घायलों को तत्काल आसपास के अस्पतालों में इलाज के लिए भर्ती कराया गया. टक्कर के बाद बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और कई यात्री उसके अंदर फंस गए। बस में फंसे यात्रियों की चीख-पुकार सुनकर मौके पर अफरा-तफरी मच गई. सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया. पुलिस ने करीब एक घंटे...
महंगी चीनी के सवाल पर शिवराज बोले- सब इंतजाम हो रहे हैं जी, चिंता मत करो…

महंगी चीनी के सवाल पर शिवराज बोले- सब इंतजाम हो रहे हैं जी, चिंता मत करो…

आर्थिक, राज्य, राष्ट्रीय
रायसेन। केंद्रीय कृषि और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) अपने एक दिवसीय दौरे पर मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के रायसेन (Raisen) पहुंचे. इस दौरान वह छात्राओं के कार्यक्रम में शामिल हुए, मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया और केंद्र सरकार (Central government) की योजनाओं की समीक्षा की. हालांकि, जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति यानी दिशा की मीटिंग के दौरान चीनी की बढ़ती कीमत को लेकर पूछे गए सवाल ने भी ध्यान खींचा. मीटिंग से कुर्सी छोड़ते समय जब महंगी चीनी को लेकर सवाल किया गया तो शिवराज सिंह चौहान ने कहा, ''सब इंतजाम हो रहे हैं जी, चिंता मत करो...'' शासकीय कन्या महाविद्यालय में आयोजित मुख्य समारोह को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आर्थिक कारणों से किसी भी होनहार बेटी की पढ़ाई प्रभावित नहीं होनी चाहिए। छात्राओं की सहूलियत के लिए स्थापित हेल्प...
MP: पचमढ़ी में दोस्त को जिप्सी से बांधकर नाबालिग छात्रा से गैंगरेप… 3 आरोपी गिरफ्तार

MP: पचमढ़ी में दोस्त को जिप्सी से बांधकर नाबालिग छात्रा से गैंगरेप… 3 आरोपी गिरफ्तार

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
नर्मदापुरम। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के एकमात्र हिल स्टेशन पचमढ़ी (Pachmarhi) में नाबालिग छात्रा (Minor Female Student) से गैंगरेप का मामला सामने आया है. पुलिस ने कार्यवाही करते हुए एक स्थानीय जिप्सी चालक (Gypsy driver) और होटल में काम करने वाले दो युवकों को हिरासत में लिया है. आरोपियों पर पीड़िता के दोस्त को बंधक बनाकर वारदात को अंजाम देने का आरोप है. जानकारी के मुताबिक पीड़िता पचमढ़ी में पढ़ाई करती है. वह 19 अगस्त की दोपहर करीब 2 बजे उसका एक स्कूल फ्रेंड उससे मिलने पचमढ़ी आया था. बस स्टैंड पर उसकी मुलाकात जिप्सी ड्राइवर हरिओम से हुई. उस समय हरिओम के साथ पवन बंसल और अभिषेक वंशकार भी मौजूद थे. इसके बाद सभी हरिओम की जिप्सी से घूमने निकले. आरोपी उन्हें दक्षिण स्काउट गाइड के पास स्थित जंगल में ले गए. वहां दोनों को डराया-धमकाया और विरोध करने पर छात्रा के दोस्त को जिप्सी से बांध दिया। ...
MP: चंदेरी के बांकलपुर गांव में मंदिर में तोड़फोड़…. शिवलिंग-नंदी और हनुमान जी की प्रतिमा तोड़ी

MP: चंदेरी के बांकलपुर गांव में मंदिर में तोड़फोड़…. शिवलिंग-नंदी और हनुमान जी की प्रतिमा तोड़ी

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
अशोकनगर। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के अशोकनगर जिले (Ashoknagar district) के चंदेरी (Chanderi) क्षेत्र में मंदिर में तोड़फोड़ (Vandalism Temple) का मामला सामने आने से हड़कंप मच गया। चंदेरी के बांकलपुर गांव में एक युवक पर मंदिर परिसर में घुसकर शिवलिंग और नंदी की प्रतिमा को खंडित करने का आरोप है। आरोपी ने हनुमान प्रतिमा पर भी पत्थर मारकर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मंदिर परिसर में एकत्र हो गए। ग्रामीणों के मुताबिक, घटना के दौरान मंदिर में मौजूद अन्य प्रतिमाओं को भी नुकसान पहुंचाया गया। आरोप है कि कुछ प्रतिमाओं को मंदिर परिसर से निकालकर खेत में फेंक दिया गया। मंदिर के पुजारी के साथ भी अभद्रता और मारपीट किए जाने का आरोप लगाया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि आरोपी ने पुजारी के हाथ से रामायण छीन ली और उसे फाड़ दिया। इसके ब...
MP: उज्जैन में UCC कानून का विरोध…. बुर्का-हिजाब पहन सड़क पर उतरीं मुस्लिम महिलाएं

MP: उज्जैन में UCC कानून का विरोध…. बुर्का-हिजाब पहन सड़क पर उतरीं मुस्लिम महिलाएं

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
उज्जैन। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के उज्जैन (Ujjain) में यूसीसी कानून (UCC Law) के विरोध में सैंकड़ों की संख्या में बुर्का और हिजाब पहन कर मुस्लिम महिलाएं (Muslim Women) सड़क पर उतर गई हैं। इन दौरान मुस्लिम महिलाएं हाथों में तख्तियां लेकर प्रशासन को ज्ञापन देने पहुंची। इन तख्तियों पर लिखा,काला कानून वापस लो,धर्म निरपेक्षता जिंदाबाद,शरीयत में छेड़छाड़ बर्दास्त नहीं कि जाएगी। इस दौरान महिलाओं ने सरकार को चेताया की मुस्लिम लॉ के तहत निकाह हमारा, फैसला हमारा,शरीयत में दखल मंजूर नही करेंगे। UGC को लेकर महिलाओं के समर्थन देने पर मुस्लिम महिलाओं ने कहा कि हम उनको बताना चाहते हैं कि ये स्पष्ठ नही है। कुछ बाते जानने की जरूरत है। इस दौरान तीन थानों के थाना प्रभारी सहित एसडीएम, सीएसपी ओर पुलिस के जवान तैनात रहे। उज्जैन के खाराकुआं स्थित जामा मस्जिद में रविवार सेकड़ों की संख्या में मुस्लिम महिला...
Jharkhand: धनबाद में फिर धंसी जमीन…. 13 घरों को नुकसान, रहवासियों ने भागकर बचाई जान

Jharkhand: धनबाद में फिर धंसी जमीन…. 13 घरों को नुकसान, रहवासियों ने भागकर बचाई जान

राज्य, राष्ट्रीय
धनबाद। झारखंड (Jharkhand) के धनबाद (Dhanbad) में जमीन धंसने (Land subsidence) की एक और घटना सामने आई है। बस्ताकोला क्षेत्र (Bastakola area) अंतर्गत बंद झरिया आरएसपी कॉलेज के समीप स्थित कामिनी कल्याण बस्ती में शनिवार की दोपहर जोरदार आवाज के साथ जमीन धंस गई। इससे करीब एक दर्जन घरों में दरार पड़ गई। घटना से पूरी बस्ती में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया। इस घटना के बाद लोग अपने घरों से निकलकर जान बचाने के लिए सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे। भू-धंसान इतना भीषण था कि कई घरों की भूमिगत पाइपलाइन टूट गई, जिससे बस्ती में जलापूर्ति पूरी तरह ठप हो गई है। माइंस रेस्क्यू की पूरी तकनीकी टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। घटना से आक्रोशित लोगों ने झरिया-धनबाद मुख्य मार्ग पर आकर जोरदार विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान लोगों ने सड़क के बीचोंबीच खड़े होकर आवागमन पूरी तरह ठप कर दिय...
श्रीश्री रविशंकर के ‘आर्ट ऑफ लिविंग’ को 5 करोड़ रुपये लौटाएगा DDA…. SC ने रद्द किया NGT का आदेश

श्रीश्री रविशंकर के ‘आर्ट ऑफ लिविंग’ को 5 करोड़ रुपये लौटाएगा DDA…. SC ने रद्द किया NGT का आदेश

आर्थिक, राज्य, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने NGT (राष्ट्रीय हरित अधिकरण) के 2017 के उस आदेश को शनिवार को रद्द कर दिया, जिसमें साल 2016 में आयोजित विश्व संस्कृति महोत्सव (World Culture Festival) के कारण यमुना (Yamuna) के बाढ़ क्षेत्र को हुए नुकसान के लिए श्रीश्री रविशंकर (Sri Sri Ravi Shankar) के 'आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन' ('Art of Living Foundation') को जिम्मेदार ठहराया गया था। इसके साथ ही शीर्ष अदालत ने दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) को फाउंडेशन द्वारा जमा किए गए पांच करोड़ रुपए के पर्यावरणीय मुआवजे को भी वापस करने का निर्देश दिया और इसके लिए उसे चार सप्ताह का समय भी दिया। यमुना के बाढ़ क्षेत्र डीएनडी फ्लाईवे में गंदगी फैलाने के आरोपों से आर्ट ऑफ लिविंग को क्लीन चिट देते हुए जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा और जस्टिस एन.के. सिंह की पीठ ने कहा कि रिकॉर्ड पर पर्याप्त सामग्री मौजूद है, जिससे पता चलता ...
MP: उज्जैन में महाकाल मंदिर के पास चला बुलडोजर, चिकन शॉप सहित कई इमारतें जमींदोज

MP: उज्जैन में महाकाल मंदिर के पास चला बुलडोजर, चिकन शॉप सहित कई इमारतें जमींदोज

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
उज्जैन। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के उज्जैन (Ujjain) में महाकाल मंदिर (Mahakal Temple) के पास मुस्लिम बाहुल्य बेगमबाग (Begumbagh) क्षेत्र में शनिवार सुबह एक बार फिर बुलडोजर (Bulldozer) गूंज सुनाई दी। यंहा एक दर्जन से अधिक अवैध बिल्डिंग को जमींदोज किया जा रहा है। गौरतलब है कि निचली अदालत और हाई कोर्ट से स्टे समाप्त होने के बाद यह कार्रवाई हो रही है। इसके पहले 72 मकान ओर दुकान पर बुलडोजर ऐक्शन हो चुका है। यह पूरी कार्यवाही उज्जैन विकास प्राधिकरण की लीज पर दी गई बिल्डिंगों पर हो रही है जिसे अवैध रूप से होटल बना का कैमर्सियल किया गया था। वंही दूसरी ओर लीज की अवधि समाप्त होने के बाद नावनिकरण नही कराया गया था। भारी पुलिस बल तैनातउज्जैन विकास प्राधिकरण की इस क्षेत्र में छठी कार्रवाई है। कार्रवाई के दौरान UDA, नगर निगम और पुलिस की संयुक्त टीम के 50 से अधिक कर्मचारी तैनात रहे। 7 पोकलेन, 4 जेस...
MP: छिंदवाड़ा NICU अग्निकांड में 1 बच्ची की मौत, 2 झुलसे बच्चों के इलाज का पूरा खर्च उठाएगी सरकार

MP: छिंदवाड़ा NICU अग्निकांड में 1 बच्ची की मौत, 2 झुलसे बच्चों के इलाज का पूरा खर्च उठाएगी सरकार

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के छिंदवाड़ा जिला अस्पताल (Chhindwara District Hospital) के स्पेशल न्यूबॉर्न केयर यूनिट (Special Newborn Care Unit) में शनिवार तड़के वार्मर मशीन में अचानक आग लगने से बड़ा हादसा हो गया. इस दुखद घटना में झुलसे तीन नवजात शिशुओं में से एक बच्ची ने जबलपुर में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. मुख्यमंत्री मोहन यादव (Chief Minister Mohan Yadav) ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है और शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना जताई है। मुख्यमंत्री ने मृतक बच्ची के परिजनों को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है. इसके साथ ही उन्होंने साफ किया कि जबलपुर मेडिकल कॉलेज में उपचाराधीन अन्य दो नवजात बच्चों के इलाज का पूरा खर्च राज्य सरकार वहन करेगी. आग लगने के तुरंत बाद ऑन-ड्यूटी स्टाफ ने मुस्तैदी दिखाते हुए अग्निशामक यंत्रों का उपयोग किया और ऑक्सीजन सप्लाई लाइन ब...
MP: खरगोन में जामघाट पर ब्रेक फेल होने से खाई के ऊपर लटकी विद्यार्थियों की बस, बड़ा हादसा टला

MP: खरगोन में जामघाट पर ब्रेक फेल होने से खाई के ऊपर लटकी विद्यार्थियों की बस, बड़ा हादसा टला

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
खरगोन। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के खरगोन जिले (Khargone district) के जामघाट (Jamghat) में शुक्रवार को उस समय बड़ा हादसा टल गया, जब महाराष्ट्र (Maharashtra) के 50 से अधिक विद्यार्थियों से भरी एक यात्री बस ब्रेक फेल (Bus Brake Fail) होने के बाद सड़क की रेलिंग तोड़ते हुए खाई के ऊपर जा लटकी। गनीमत रही कि बस गहरी खाई में गिरने से पहले ही अटक गई और सभी विद्यार्थियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। जानकारी के अनुसार, महाराष्ट्र के विद्यार्थी इंदौर से जामघाट होते हुए महेश्वर घूमने जा रहे थे। जामघाट क्षेत्र में अचानक बस के ब्रेक फेल हो गए। इसके बाद बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगी रेलिंग से टकरा गई और रेलिंग तोड़ते हुए खाई के ऊपर लटक गई। बस के खाई की ओर लटकते ही यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तत्काल मदद के लिए आगे आते हुए बस में फंसे विद्यार्थियों को बाहर निकालन...