उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने नगरीय प्रशासन विभाग की समीक्षा बैठक ली, दीपावली से पहले वेतन भुगतान के निर्देश
रायपुर, 12 अक्टूबर।छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री और नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने रविवार को नवा रायपुर स्थित विश्राम भवन में विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित की। बैठक में उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि दीपावली के पहले सभी नगरीय निकायों के कर्मचारियों को समय पर वेतन का भुगतान सुनिश्चित किया जाए।
उप मुख्यमंत्री साव ने विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए समयबद्ध क्रियान्वयन पर जोर दिया। उन्होंने गोधन योजना के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर उसे जल्द लागू करने के निर्देश दिए। साथ ही पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए हरित आवरण बढ़ाने की समग्र योजना तैयार करने और इसके लिए राज्य प्रवर्तित योजना से राशि आवंटित करने को कहा। उन्होंने इसके प्रभावी मॉनिटरिंग हेतु राज्य स्तर पर नोडल अधिकारी नियुक्त करने के निर्देश भी दिए।
बैठक में नगरीय निकायों के लंबित विद्युत बिलों की...









