बलरामपुर में नदी किनारे रेत में दबा मिला अज्ञात शव, पुलिस जांच शुरू
बलरामपुर, 30 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। जिले में शुक्रवार को सेंदुर नदी के किनारे रेत के नीचे दबा एक अज्ञात शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। शव की स्थिति और उसे छिपाने के तरीके को देखते हुए मामला संदिग्ध माना जा रहा है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की बात कही है।
जानकारी अनुसार, कोतवाली थाना क्षेत्र के खुटान पारा स्थित सेंदुर नदी में उस समय हड़कंप मच गया जब ग्रामीणों ने नदी किनारे रेत के नीचे दबा एक शव देखा। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाया। कुछ ही देर में घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।
शव की हालत को देखते हुए प्रथम दृष्टया आशंका जताई जा रही है कि शव को पहचान छुपाने के उद्देश्य से रेत के नीचे दबाया गया होगा। इसी आधार पर पुलिस इस मामले की जांच हर एंगल से कर रही है। फॉरेंसिक टीम ने...
