Friday, March 6खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: सिरमौर

हिमाचल में भीषण अग्निकांड: एक ही परिवार के 6 लोगों की जिंदा जलकर मौत, तीन मासूम शामिल

हिमाचल में भीषण अग्निकांड: एक ही परिवार के 6 लोगों की जिंदा जलकर मौत, तीन मासूम शामिल

राष्ट्रीय
शिमला, 15 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। हिमाचल प्रदेश में सोलन जिले के अर्की बाजार में हुए दर्दनाक हादसे के दो दिन बाद अब सिरमौर जिले से एक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जिला सिरमौर के नौहराधार क्षेत्र में बीती रात हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के छह लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई है। मृतकों में तीन मासूम बच्चे भी शामिल हैं। इस हृदयविदारक हादसे से पूरा इलाका सदमे में है। यह दर्दनाक घटना रेणुका विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत संगड़ाह उपमंडल की नौहराधार तहसील की ग्राम पंचायत घंडूरी के तलागना गांव में हुई। बुधवार बीती रात पटवार वृत्त घंडूरी, तहसील नौहराधार के अंतर्गत मोहन सिंह पुत्र रामदयाल के रिहायशी मकान में अचानक भीषण आग लग गई। घटना के समय मकान के भीतर कुल सात लोग मौजूद थे। आग इतनी तेजी से फैली कि घर में सो रहे लोगों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिल पाया। प्रशासन से प्राप्त जानकारी ...
हिमाचल प्रदेश के हरिपुरधार में निजी बस दुर्घटनाग्रस्त, आठ की मौत, पांच घायल

हिमाचल प्रदेश के हरिपुरधार में निजी बस दुर्घटनाग्रस्त, आठ की मौत, पांच घायल

राष्ट्रीय
नाहन, 09 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। लेखक: LN Star News हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के पाच्छाद उपमंडल अंतर्गत हरिपुरधार में आज दोपहर एक निजी बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस दुखद बस दुर्घटना में आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह निजी बस शिमला से राजगढ़ होते हुए कुपवी जा रही थी। हरिपुरधार के समीप अचानक अनियंत्रित होकर यह बस गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन, पुलिस और स्थानीय लोग तत्काल मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए राजगढ़ अस्पताल भेजा जा रहा है। वहीं, गंभीर रूप से घायल यात्रियों को नाहन मेडिकल कॉलेज और ददाहु अस्पताल में बेहतर इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने के प्रबंध किए गए हैं। नाहन में उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि अभी तक आठ लोगों की ...