Friday, March 6खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: शुक्ला ब्रदर्स

इंदौर में शुक्ला ब्रदर्स की बस में एक्टिवा को टक्कर मारने के बाद लगी आग, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान, टला बड़ा हादसा

इंदौर में शुक्ला ब्रदर्स की बस में एक्टिवा को टक्कर मारने के बाद लगी आग, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान, टला बड़ा हादसा

मध्य प्रदेश, राज्य
इंदौर, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में राजकुमार ब्रिज के पास बुधवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। यहां शुक्ला ब्रदर्स की बस में एक स्कूटी को टक्कर मारने के बाद अचानक आग लग गई। आग लगने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। कुछ ही देर में बस धूं धूं कर पूरी तरह से जलकर खाक हो गई। गनीमत रही कि समय रहते सभी यात्री बस से उतर गए और किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। सूचना मिलने के बाद दमकल की गाड़ी को मौके पर बुलाया गया। फायर ब्रिगेड ने आग बुझाई। यात्रियों को अन्य साधनों से अपने स्थान के लिए रवाना किया गया। पुलिस अब बस को सड़क से हटाकर यातायात सुधारने में जुट गई है। जानाकरी अनुसार घटना बुधवार सुबह करीब 9 बजे शुक्ला ब्रदर्स की एक यात्री बस ने एक्टिवा से जा रहे संतोष नाम के युवक को टक्कर मारी दी। टक्कर के बाद एक्टिवा गाड़ी बस के नीचे आ गई। इस घटना में संतोष गंभीर रूप से घायल हो गया। बस...