Friday, March 6खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: वैज्ञानिक

छत्तीसगढ़ का पहला अंतरिक्ष केंद्र आज होगा शुरू

छत्तीसगढ़ का पहला अंतरिक्ष केंद्र आज होगा शुरू

छत्तीसगढ़, राज्य
रायपुर, 03 फ़रवरी (प्रेस ब्यूरो)। छत्तीसगढ़ के शैक्षिक और वैज्ञानिक क्षेत्र में एक नई अंतरिक्ष क्रांति की शुरुआत होने जा रही है। अंतरिक्ष यात्री पहली बार छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। जिला प्रशासन रायपुर एवं आईडीवायएम फाउंडेशन द्वारा, सारडा एनर्जी एंड मिनरल्स लिमिटेड के सहयोग से “प्रोजेक्ट अंतरिक्ष संगवारी” का शुभारंभ किया जा रहा है। इस परियोजना के अंतर्गत नवा रायपुर में छत्तीसगढ़ के पहले अत्याधुनिक अंतरिक्ष केंद्र की स्थापना की जा रही है, जिसका लोकार्पण आज मंगलवार 3 फरवरी को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, राखी, नवा रायपुर में सुबह 10:00 बजे किया जाएगा। इस अवसर पर इसरो के गगनयान मिशन से जुड़े अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला भी छत्तीसगढ़ पहुंचेंगे। वे छात्रों से सीधा संवाद करेंगे और अंतरिक्ष यात्रा के अपने अनुभव साझा करेंगे।...
आज अंतरिक्ष में उड़ान भरेगा पीएसएलवी सी-62 रॉकेट

आज अंतरिक्ष में उड़ान भरेगा पीएसएलवी सी-62 रॉकेट

राष्ट्रीय
चेन्नई, 12 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। केंद्र सरकार के रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने ईओएस-एन1 उपग्रह को तैयार किया है। इसे आज आंध्र प्रदेश के तिरुपति जिले में स्थित श्रीहरिकोटा के सतीश धवान अंतरिक्ष केंद्र के दूसरे प्रक्षेपण स्थल से पीएसएलवी-सी62 रॉकेट के माध्यम से भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) द्वारा अंतरिक्ष में प्रक्षिप्त किया जाएगा। इस प्रक्षेपण के साथ कई सह-यात्री उपग्रह भी भेजे जा रहे हैं, जिनका विकास भारत और विभिन्न विदेशी स्टार्ट-अप कंपनियों ने किया है। इस मिशन के लिए 24 घंटे की काउंटडाउन प्रक्रिया कल सुबह 10:17 बजे शुरू हुई। रॉकेट प्रक्षेपण को लेकर, तिरुवल्लूर जिले के मछुआरों से मत्स्य विभाग के अधिकारियों ने समुद्र में मछली पकड़ने से दूर रहने की अपील की है। पीएसएलवी-सी62 रॉकेट और उपग्रहों के एकीकरण से संबंधित सभी कार्य पूर्ण किए जा चुके हैं। इस मिशन के तहत कुल 17 वाणिज्यिक उ...