ऑटो रिक्शा में मिला जला हुआ शव, हत्या की आशंका
गाजियाबाद, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। उत्तर प्रदेश में जनपद **गाजियाबाद** के **ट्रोनिका सिटी** थाना क्षेत्र में **बुधवार** को एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। **घिटोरा मार्ग** के पास एक जले हुए **ऑटो** के भीतर एक शख्स का बुरी तरह जला हुआ शव मिला है। राहगीरों की सूचना पर पहुंची **पुलिस** और **फॉरेंसिक टीम** ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सहायक पुलिस आयुक्त **सिद्धार्थ गौतम** ने बताया कि ऑटो के मालिक और मृतक की पहचान कराने की कोशिश की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि यह **हादसा** है या **हत्या**।
**गाजियाबाद** जिले के **लोनी ट्रोनिका सिटी** थानाक्षेत्र में **बुधवार** को एक **ऑटो रिक्शा** में जली हुई लाश मिलने से सनसनी फैल गई। लाश ऑटो में पीछे नीचे की ओर रखी गई थी। ऑटो व शव दोनों पूरी तरह से जले हुए थे। सूत्रों ने बताया कि शख्स की हत्या करने के बाद उसकी लाश को ऑटो के साथ जलाए जाने ...
