Friday, March 6खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: फिल्मी सितारे

जमशेदपुर निवेश घोटाला: फिल्मी सितारों के खिलाफ नई एफआईआर हुई दर्ज

जमशेदपुर निवेश घोटाला: फिल्मी सितारों के खिलाफ नई एफआईआर हुई दर्ज

राष्ट्रीय
जमशेदपुर, 01 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। जमशेदपुर के साकची थाना क्षेत्र में सामने आए चर्चित निवेश घोटाले के मामले में कोर्ट के निर्देश पर एक नई प्राथमिकी दर्ज की गई है। इस एफआईआर में बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा, चंकी पांडेय, शक्ति कपूर, गायक एवं अभिनेता मनोज तिवारी समेत Mexizone Touch Private Limited के निदेशक चंद्रभूषण सिंह और उनकी पत्नी प्रियंका सिंह को आरोपित बनाया गया है। कंपनी के दोनों निदेशक पहले से ही न्यायिक हिरासत में हैं। साकची थाना प्रभारी आनंद मिश्रा ने शनिवार को नई एफआईआर दर्ज होने की पुष्टि की और बताया कि यह मामला कोर्ट के आदेश के बाद दर्ज किया गया है, जिससे अब जांच को और तेज किया जाएगा। यह मामला बर्मामाइंस थाना क्षेत्र निवासी जसपाल सिंह की शिकायत पर दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता ने बताया कि उन्होंने मेक्सीजोन टच प्राइवेट लिमिटेड की निवेश योजना से प्रभावित होकर करीब आठ लाख रुपये ...
महाराष्ट्र में 29 महानगर पालिकाओं के लिए मतदान जारी, फिल्मी सितारों ने बढ़-चढ़कर किया वोट

महाराष्ट्र में 29 महानगर पालिकाओं के लिए मतदान जारी, फिल्मी सितारों ने बढ़-चढ़कर किया वोट

राष्ट्रीय
मुंबई, 15 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। महाराष्ट्र में गुरुवार को 29 महानगर पालिकाओं के चुनाव के लिए मतदान जारी है। सुबह 7.30 बजे से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। लोकतंत्र के इस महापर्व में आम जनता के साथ-साथ फिल्म जगत की कई जानी-मानी हस्तियां भी उत्साहपूर्वक हिस्सा लेते हुए अपने मताधिकार का प्रयोग कर रही हैं। नाना पाटेकर ने की मतदान की अपील अभिनेता नाना पाटेकर ने बीएमसी चुनाव में वोट डालने के बाद लोगों से मतदान की अपील की। उन्होंने कहा, “मैं वोट डालने के लिए तीन घंटे से ज्यादा सफर करके आया हूं, क्योंकि लोकतंत्र में यह जरूरी है। मैं तुरंत वापस जा रहा हूं। मैं सभी से अपील करता हूं कि वे बाहर आएं और अपने वोट के अधिकार का इस्तेमाल करें।” इन सितारों ने भी डाला वोट अभिनेत्री और मथुरा से सांसद हेमा मालिनी भी बीएमसी चुनाव में मतदान करने पहुंचीं। इसके अलावा...