Tuesday, September 15खबर जो असर करे |
Shadow

राज्य

मध्य प्रदेश में तीन दिन तक मावठे की संभावना, 25 जिलों में अलर्ट जारी

मध्य प्रदेश में तीन दिन तक मावठे की संभावना, 25 जिलों में अलर्ट जारी

मध्य प्रदेश, राज्य
भोपाल, 02 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। मध्य प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। प्रदेश में अगले तीन दिनों तक मावठा गिरने की संभावना जताई गई है। आज सोमवार को ग्वालियर, रीवा और सागर संभाग सहित कुल 25 जिलों में बरसात का अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही कई इलाकों में सुबह के समय कोहरे का असर भी देखने को मिला। मौसम विभाग के अनुसार, 2 और 5 फरवरी के बीच पश्चिम-उत्तरी भारत में सक्रिय वेस्टर्न डिस्टरबेंस का प्रभाव मध्य प्रदेश में भी दिखाई देगा। इसी कारण 10 फरवरी तक प्रदेश के कुछ हिस्सों में रुक-रुक कर बारिश हो सकती है। बीते रविवार को प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम बिगड़ा रहा। नीमच और मंदसौर में तेज आंधी-बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई, जबकि ग्वालियर, धार, मुरैना और उज्जैन समेत कई जिलों में बारिश दर्ज की गई। सोमवार को जिन जिलों में बारिश की चेतावनी दी गई है, उनमें ग्वालियर, नीमच, मंदसौर, आगर-मालवा...
रायसेन में सांसद खेल महोत्सव का भव्य समापन, शामिल होंगे शिवराज सिंह और रविन्द्र जडेजा

रायसेन में सांसद खेल महोत्सव का भव्य समापन, शामिल होंगे शिवराज सिंह और रविन्द्र जडेजा

मध्य प्रदेश, राज्य
रायसेन, 02 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। मध्य प्रदेश के विदिशा लोकसभा क्षेत्र में आयोजित सांसद खेल महोत्सव का समापन समारोह आज सोमवार को दोपहर 01.30 बजे से रायसेन स्थित खेल स्टेडियम में आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में केन्द्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री तथा क्षेत्रीय सांसद शिवराज सिंह चौहान एवं भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी रविन्द्र जडेजा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। जनसम्पर्क अधिकारी अनुभा सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि सांसद खेल महोत्सव के समापन समारोह से पहले रायसेन में आज टेनीस बॉल क्रिकेट एवं कबड्डी खेल प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। इन प्रतियोगिताओं में स्वर्ण पदक विजेता टीम को राशि दो लाख 50 हजार रुपये एवं रजत पदक विजेता टीम को राशि दो लाख रुपये का नगद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। समापन समारोह में लगभग आठ से दस हजार खिलाड़ी, युवाओं एवं आमजन उपस...
भोपाल चैंबर चुनाव परिणाम की घोषणा आज, 60 उम्मीदवारों का भविष्य दांव पर

भोपाल चैंबर चुनाव परिणाम की घोषणा आज, 60 उम्मीदवारों का भविष्य दांव पर

मध्य प्रदेश, राज्य
भोपाल, 02 फ़रवरी (प्रेस ब्यूरो)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (बीसीसीआई) के चुनाव का फैसला आज, सोमवार को होने वाला है। सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू होगी और दोपहर 12 बजे तक परिणाम सामने आने लगेंगे। दोपहर 2 बजे तक पूरी तस्वीर साफ होने की उम्मीद है। इस चुनाव में कुल 60 उम्मीदवारों की किस्मत का निर्णय होना है। अध्यक्ष पद के लिए गोविंद गोयल और तेजकुलपाल सिंह पाली के बीच सीधा और कड़ा मुकाबला है। इनमें से कोई एक भोपाल चैंबर का नया अध्यक्ष बनेगा। भोपाल के व्यापारियों की यह सबसे बड़ी संस्था होने के कारण चुनाव को लेकर खासा उत्साह है। अधिकांश व्यापारिक एसोसिएशनों का चैंबर को समर्थन प्राप्त है। इस बार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गोविंद गोयल के मैदान में उतरने से मुकाबला और भी दिलचस्प हो गया है। रविवार को हुए मतदान में करीब 2 हजार व्यापारियों ने अपने मताधिकार का प्रयोग...
छत्तीसगढ़ में आज विश्व वेटलैंड दिवस का उत्सव

छत्तीसगढ़ में आज विश्व वेटलैंड दिवस का उत्सव

छत्तीसगढ़, राज्य
रायपुर, 02 फ़रवरी (प्रेस ब्यूरो)। प्रति वर्ष की तरह इस वर्ष भी आज सोमवार 2 फरवरी 2026 को विश्व वेटलैंड दिवस मनाया जाएगा। इस वर्ष की थीम ‘‘वेटलैंड्स और पारंपरिक ज्ञान - सांस्कृतिक विरासत का उत्सव’’ निर्धारित की गई है। इस थीम का उद्देश्य वेटलैंड्स और उनसे जुड़े स्थानीय समुदायों की सांस्कृतिक परंपराओं के महत्व को उजागर करना है। छत्तीसगढ़ राज्य वेटलैंड प्राधिकरण, राज्य में आर्द्रभूमियों (वेटलैंड्स) के संरक्षण, प्रबंधन और संवर्धन के लिए जिम्मेदार एक प्रमुख सरकारी निकाय है। इसने राज्य के 44 प्रमुख वेटलैंड्स को अधिसूचित किया है और बिलासपुर के कोपरा जलाशय को राज्य का पहला रामसर साइट घोषित कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। यह प्राधिकरण छत्तीसगढ़ अंजोर विजन 2047 के तहत वर्ष 2030 तक 20 वेटलैंड्स को रामसर दर्जा दिलाने का लक्ष्य रख रहा है। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य वेटलैण्ड प्राधिकरण द्वारा राज...
मध्य प्रदेश में कक्षा 12वीं की वार्षिक परीक्षा 10 फरवरी से, कक्षा 10वीं की परीक्षा 13 फरवरी से शुरू

मध्य प्रदेश में कक्षा 12वीं की वार्षिक परीक्षा 10 फरवरी से, कक्षा 10वीं की परीक्षा 13 फरवरी से शुरू

मध्य प्रदेश, राज्य
भोपाल, 02 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा आयोजित हायर सेकण्डरी (कक्षा 12वीं) की वार्षिक परीक्षा 10 फरवरी और हाईस्कूल (कक्षा 10वीं) की वार्षिक परीक्षा 13 फरवरी से आरंभ हो रही हैं। मंडल ने इन दोनों बोर्ड परीक्षाओं के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की हैं। जनसम्पर्क अधिकारी एसपी शुक्ल ने सोमवार को जानकारी देते हुए बताया कि हायर सेकण्डरी की परीक्षा 10 फरवरी से शुरू होकर 07 मार्च तक चलेगी, जबकि हाईस्कूल की परीक्षा 13 फरवरी से 6 मार्च तक आयोजित की जा रही है। परीक्षा नियमित तथा स्वाध्यायी परीक्षार्थियों के लिए प्रात: 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी। सभी परीक्षार्थियों को परीक्षा केन्द्र में प्रात: 8 बजे एवं परीक्षा कक्ष में प्रात: 8.30 बजे उपस्थित होना अनिवार्य होगा। उन्होंने बताया कि परीक्षा कक्ष में प्रात: 8.45 बजे के बाद किसी भी परीक्षार्थी को प्रवेश नहीं दिया जाए...
गरियाबंद में सांप्रदायिक हिंसा: मुख्य आरोपित गिरफ्तार, स्थिति तनावपूर्ण

गरियाबंद में सांप्रदायिक हिंसा: मुख्य आरोपित गिरफ्तार, स्थिति तनावपूर्ण

छत्तीसगढ़, राज्य
रायपुर, 02 फ़रवरी (प्रेस ब्यूरो)। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले की धर्मनगरी राजिम के dutikaiya गांव में रविवार रात को हुई सांप्रदायिक हिंसा के बाद से स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। गरियाबंद पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर ने बताया कि मुख्य आरोपित आरिफ को उसके दो साथियों सलीम और इमरान के साथ गिरफ्तार किया गया है। उनके खिलाफ ग्रामीणों के साथ मारपीट, चाकूबाजी और अशांति फैलाने के मामले में केस दर्ज किया गया है। रायपुर आईजी और गरियाबंद एसपी मामले की सीधी निगरानी कर रहे हैं ताकि हिंसा के पीछे किसी बड़ी साजिश या उकसावे की जांच की जा सके। आरिफ हाल ही में मूर्ति खंडित करने के पुराने मामले में जमानत पर जेल से बाहर आया था और आरोपित किया गया है कि उसने गांव में आते ही पुनः मारपीट शुरू कर दी, जिससे स्थिति बिगड़ गई। पुलिस ने हिंसा के बाद कड़ी कानूनी कार्रवाई करते हुए 20 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया है...
Bihar: केन्द्रीय बजट में बड़ी सौगात… पटना में गंगा तट पर 300 करोड़ की लागत से बनेगा शिप रिपेयर सेंटर

Bihar: केन्द्रीय बजट में बड़ी सौगात… पटना में गंगा तट पर 300 करोड़ की लागत से बनेगा शिप रिपेयर सेंटर

आर्थिक, राज्य, राष्ट्रीय
पटना। पटना (Patna) में गंगा नदी (River Ganges) के किनारे दीघा क्षेत्र (Digha area) में 300 करोड़ रुपये की लागत से एक जहाज मरम्मत केंद्र (Ship Repair Center) स्थापित किया जाएगा। केंद्रीय बजट (Union Budget) में इसकी घोषणा के बाद इसका मार्ग प्रशस्त हो गया है। राज्य सरकार ने इसके लिए दीघा में कुर्जी के सामने गंगा किनारे पांच एकड़ जमीन भी आवंटित कर दी है। केंद्र बनने के बाद जलमार्ग से माल ढुलाई और पर्यटन उद्देश्यों के लिए चलने वाले जहाजों की संख्या बढ़ेगी और परिवहन लागत में कमी आएगी। दूर-दराज से भी जहाज पहुंचेंगेवर्तमान में जहाजों की मरम्मत के लिए उन्हें कोलकाता या वाराणसी ले जाना पड़ता है। पटना में सुविधा उपलब्ध होने के बाद अब स्थानीय जहाजों के साथ-साथ दूरदराज से आने वाले जहाजों की मरम्मत भी यहीं की जाएगी। इससे कोलकाता या वाराणसी तक जहाज भेजने और वापस लाने में होने वाले हजारों रुपये के परिव...
MP: जबलपुर में बरगी डैम की नहर फूटने से खेतों में भरा पानी, फसलें हुई बर्बाद…. सर्वे के निर्देश

MP: जबलपुर में बरगी डैम की नहर फूटने से खेतों में भरा पानी, फसलें हुई बर्बाद…. सर्वे के निर्देश

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
जबलपुर। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के जबलपुर जिले (Jabalpur district) में रविवार को बरगी बांध से जुड़ी नहर (Canal Connected Bargi Dam) में दरार आने से सगड़ा-झपनी गांव के आसपास के खेतों में पानी भर गया। अचानक हुई इस घटना से इलाके के ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि राहत की बात यह रही कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन ने तत्काल नहर के गेट बंद कर दिए और पानी का बहाव रोक दिया गया। कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने फसलों को हुए नुकसान का सर्वे कर रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही नहर की मरम्मत का कार्य तेजी से किया जा रहा है। प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, बरगी बांध की दाहिनी ओर स्थित नहर में दरार आने के कारण आसपास के कृषि क्षेत्र जलमग्न हो गए। सगड़ा-झपनी गांव के पास तटबंध को नुकसान पहुंचा है, जिससे ग्रामीणों में डर का माहौल बन गया। यह घटना ...
MP: जबलपुर में सेक्स रैकेट के अड्डे पर पुलिस की रेड…. उज्बेकिस्तान की महिला सहित दो गिरफ्तार

MP: जबलपुर में सेक्स रैकेट के अड्डे पर पुलिस की रेड…. उज्बेकिस्तान की महिला सहित दो गिरफ्तार

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
जबलपुर। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के जबलपुर (Jabalpur) में विदेशी महिलाओं (Foreign Women) को बुलाकर देह व्यापार कराए जाने के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक उज्बेकिस्तान की महिला (Uzbekistan Women) समेत एक अन्य महिला को हिरासत में लिया है। जांच में सामने आया है कि बाहर से लाई गई युवतियों से देह व्यापार के बदले 5 से 10 हजार रुपये दिलाने की बात कही जाती थी, लेकिन उन्हें महज 2 से 3 हजार रुपये ही दिए जाते थे। पुलिस पूछताछ में उज्बेकिस्तान से आई महिला ने बताया कि वह एक दिन पहले ही जबलपुर पहुंची थी। जांच में यह भी सामने आया है कि इस रैकेट का मुख्य आरोपी एक आदतन अपराधी है, जो अपने परिवार के साथ रहकर अलग-अलग किराए के मकानों में यह अवैध धंधा चलाता था। छापेमारी के बाद से आरोपी फरार है और उसकी तलाश जारी है। पुलिस को यह भी जानकारी मिली है कि इस नेटवर्क से जुड़ी कर...
विराट हिंदू सम्मेलन में साध्वी प्राची की बेटियों की नसीहत… बोलीं- बुर्के वाली नहीं, दुर्गा-काली बनो

विराट हिंदू सम्मेलन में साध्वी प्राची की बेटियों की नसीहत… बोलीं- बुर्के वाली नहीं, दुर्गा-काली बनो

राज्य, राष्ट्रीय
मेरठ। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मेरठ (Meerut) में आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन (Virat Hindu Conference) के दौरान विश्व हिंदू परिषद से जुड़ी साध्वी प्राची (Sadhvi Prachi) ने अपने संबोधन में धर्म रक्षा और समाज की भूमिका को लेकर तीखे बयान दिए। उन्होंने कहा कि यदि किसी को पत्थर के बीच रहना है तो उसे पत्थर जैसा बनना पड़ेगा और धर्म की रक्षा के लिए कठोर रुख अपनाना जरूरी है। उन्होंने हिंदू समाज से इस सोच को दृढ़ता से अपनाने की अपील की। साध्वी प्राची ने युवाओं और बच्चों को लेकर कहा कि उन्हें शिवाजी और भगत सिंह जैसे आदर्शों से प्रेरणा लेनी चाहिए। वहीं, बेटियों के संदर्भ में उन्होंने कहा कि उन्हें काली और दुर्गा जैसे स्वरूप अपनाने चाहिए और बुर्का पहनने की प्रवृत्ति से दूर रहना चाहिए। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर मेरठ प्रांत में आयोजित किए जा रहे पांच दिवसी...