कोलकाता एयरपोर्ट पर लैंडिंग के वक्त तेज लेजर लाइट से चौंधिया गई पायलट की आंखें… टला बड़ा हादसा
कोलकाता। कोलकाता (Kolkata) में शनिवार रात 159 यात्रियों से भरे एक प्लेन (Plane) के साथ बड़ा हादसा टल गया. मलेशिया से आ रही फ्लाइट जैसे ही नीचे उतरने वाली थी, कॉकपिट की तरफ आई एक तेज लेजर लाइट (Intense laser light) की वजह से पायलट की आंखें चौंधिया गईं. गनीमत रही कि पायलट ने सूझबूझ दिखाई और तुरंत लैंडिंग (Landing) रोककर प्लेन को वापस हवा में मोड़ लिया. बाद में दोबारा चक्कर लगाकर विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराई गई।
कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस एयरपोर्ट पर शनिवार रात एक बड़ा हादसा टल गया. मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर से आई मलेशिया एयरलाइंस की फ्लाइट जैसे ही नीचे उतरने वाली थी, किसी ने जमीन से कॉकपिट पर तेज लेजर लाइट मार दी. इस रोशनी की वजह से कुछ सेकंड के लिए पायलट की आंखें चौंधिया गईं. गनीमत रही कि पायलट ने सूझबूझ दिखाई और तुरंत लैंडिंग रोककर प्लेन को वापस हवा में मोड़ लिया. बाद में द...









