ओबीसी छात्रों की दिल्ली में पढ़ाई हुई आसान; दिल्ली छात्रगृह योजना का बढ़ा दायरा, सहायता राशि में 6.5 गुना की हुई बढ़ोत्तरी
मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में सशक्त हो रहा ओबीसी वर्ग : राज्यमंत्री श्रीमती गौर2026-27 में 150 नए और पुराने विद्यार्थियों पर खर्च होंगे 1.80 करोड़, तीसरे वर्ष 300 विद्यार्थियों पर खर्च होंगे 3.60 करोड़
भोपाल : शुक्रवार, मई 1, 2026, 17:39 IST
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश में ओबीसी वर्ग के कल्याण और उनके शैक्षणिक सशक्तिकरण के लिए राज्य सरकार निरंतर ऐतिहासिक कदम उठा रही है। इसी कड़ी में, कैबिनेट ने 2005 से संचालित 'दिल्ली छात्रगृह योजना' में महत्वपूर्ण बदलावों को मंज़ूरी दी है। इसके तहत छात्रों को मिलने वाली सरकारी सहायता राशि को 1,550 रुपए प्रतिमाह से बढ़ाकर 10,000 रुपए प्रतिमाह कर दिया गया है। अब इन विद्यार्थियों को आवासीय और भोजन व्यवस्था के लिए सालाना 1 लाख 20 हजार रुपए की राशि दी जाएगी।
सहायता राशि के साथ-साथ योजना का दायरा बढ़ाते हुए लाभार्थियों की संख्...









