दो हजार समलैंगिकों को लेकर समुद्र में भटक रहा क्रूज शिप…तुर्किए के बाद मिस्र ने भी नहीं दी एन्ट्री
न्यूयार्क। एथेंस (Athens) से लेकर वेनिस (इटली) (Venice, Italy) तक की यात्रा के लिए निकला क्रूज शिप (स्कारलेट लेडी) (Cruise ship- Scarlet Lady) परेशानी में आ गया है। करीब 2000 समलैंगिक लोगों (2,000 Gay people) को लेकर यात्रा कर रहे इस जहाज को लंगर डालने से दो मुस्लिम देशों ने इनकार कर दिया है। इन दो हजार लोगों में 'वर्जिन वॉयजेज' और 'अटलांटिस' की टीमें शामिल हैं। इस जहाज को सबसे पहले तुर्किए ने परिवारिक मूल्यों का हवाला देते हुए पनाह देने से इनकार किया। अब मिस्त्र ने भी इन लोगों को अपने बंदरगाह पर उतरने देने से मना कर दिया है। सूत्रों के मुताबिक, यह जहाज अब किसी दूसरे बंदरगाह की तलाश कर रहा है।
एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस क्रूज शिप पर ब्रॉडवे की मशहूर कलाकार पैटी लुपोन भी शामिल हैं, जिन्होंने तुर्किए और मिस्त्र द्वारा लंगर डालने की इजाजत न मिलने पर अपनी नाराजगी जाहिर की है। पैटी ने इस पूरे...









