Saturday, July 25खबर जो असर करे |
Shadow

अंतरराष्ट्रीय

चिंताजनक: 17 लाख उपग्रह और अंतरिक्ष दर्पण, तारों की दुनिया को बना देंगे इतिहास; वैज्ञानिकों की चेतावनी क्या?

चिंताजनक: 17 लाख उपग्रह और अंतरिक्ष दर्पण, तारों की दुनिया को बना देंगे इतिहास; वैज्ञानिकों की चेतावनी क्या?

अंतरराष्ट्रीय, विशेष समाचार
नई दिल्‍ली। सदियों से इंसान जिस तारों भरे आसमान को विस्मय और जिज्ञासा के साथ देखता आया है, वह आने वाले वर्षों में पूरी तरह बदल सकता है। पृथ्वी की निचली कक्षा में बड़ी संख्या में नए उपग्रहों और विशाल अंतरिक्ष दर्पणों को भेजने की प्रस्तावित योजनाओं ने वैज्ञानिकों की चिंता बढ़ा दी है। उनका कहना है कि यदि इन परियोजनाओं पर बिना किसी प्रभावी नियंत्रण के अमल हुआ तो रात का प्राकृतिक अंधकार धीरे-धीरे समाप्त होने लगेगा, दूरस्थ आकाशगंगाओं, पृथ्वी जैसे ग्रहों और ब्रह्मांड की खोज को बाधित कर सकती है।यूरोपियन सदर्न ऑब्जर्वेटरी (ईएसओ) के वैज्ञानिकों के नेतृत्व में किए गए इस अध्ययन के निष्कर्ष प्रतिष्ठित शोध पत्रिका एस्ट्रोनॉमी एंड एस्ट्रोफिजिक्स में प्रकाशित हुए हैं। अध्ययन के अनुसार पृथ्वी की कक्षा में किसी भी समय अधिकतम लगभग 1 लाख अपेक्षाकृत मंद उपग्रह ही होने चाहिए। इसके विपरीत विभिन्न कंपनियों और संस...
चार महीने बाद होगा अयातुल्ला खामेनेई का अंतिम संस्कार

चार महीने बाद होगा अयातुल्ला खामेनेई का अंतिम संस्कार

अंतरराष्ट्रीय
तेहरान। ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के निधन के करीब चार महीने बाद उनका राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जा रहा है। ईरानी अधिकारियों का कहना है कि यह देश के इतिहास के सबसे बड़े सार्वजनिक आयोजनों में से एक हो सकता है। सुरक्षा परिस्थितियों के कारण अंतिम संस्कार में हुई देरी के बीच सबसे अधिक चर्चा इस बात को लेकर हो रही है कि इतने लंबे समय तक उनके पार्थिव शरीर को किस प्रकार सुरक्षित रखा गया। युद्ध के कारण टलता रहा अंतिम संस्कार अधिकारियों के अनुसार, 86 वर्षीय खामेनेई का 28 फरवरी को तेहरान स्थित उनके आवास पर अमेरिका और इजरायल के मिसाइल हमलों के दौरान निधन हो गया था। शुरुआत में उनका अंतिम संस्कार मार्च में प्रस्तावित था, लेकिन क्षेत्रीय सुरक्षा हालात और जारी सैन्य तनाव के चलते कार्यक्रम कई बार स्थगित करना पड़ा। ईरानी प्रशासन का कहना है कि परिस्थितियों को देखते...
सिंधु जल संधि के बाद ‘नैरेटिव वॉर’ की तैयारी? लीक रिपोर्ट्स में पाकिस्तान की नई रणनीति का दावा

सिंधु जल संधि के बाद ‘नैरेटिव वॉर’ की तैयारी? लीक रिपोर्ट्स में पाकिस्तान की नई रणनीति का दावा

अंतरराष्ट्रीय
नई दिल्ली। ऑपरेशन सिंदूर और सिंधु जल संधि पर भारत के रुख के बाद पाकिस्तान कथित तौर पर भारत के खिलाफ एक नए "नैरेटिव वॉर" की रणनीति पर काम कर रहा है। सूत्रों और कथित तौर पर लीक हुई रिपोर्ट्स के हवाले से दावा किया जा रहा है कि पाकिस्तान की सैन्य प्रतिष्ठान सोशल मीडिया, डिजिटल प्लेटफॉर्म और अंतरराष्ट्रीय मंचों के जरिए भारत के खिलाफ माहौल बनाने की योजना तैयार कर रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार, पाकिस्तान की कोशिश पंजाब, जम्मू-कश्मीर और अल्पसंख्यकों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देकर वैश्विक स्तर पर भारत के खिलाफ वैकल्पिक नैरेटिव तैयार करने की है। इसके लिए आने वाले समय में देश और विदेश में विभिन्न कार्यक्रमों तथा मीडिया अभियानों की रूपरेखा भी बनाई जा रही है। ऑपरेशन सिंदूर के बाद बदली रणनीति सूत्रों के मुताबिक, ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान की सेना और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर घरेलू स्तर पर अप...
US में थम नहीं रही गोलीबारी की घटनाएं…. मिशिगन के मॉल में अंधाधुंध फायरिंग, 2 लोगों की मौत

US में थम नहीं रही गोलीबारी की घटनाएं…. मिशिगन के मॉल में अंधाधुंध फायरिंग, 2 लोगों की मौत

अंतरराष्ट्रीय
वॉशिंगटन। अमेरिका के मिशिगन राज्य के डियरबॉर्न शहर में शुक्रवार को एक शॉपिंग मॉल में गोलीबारी की घटना हुई। पुलिस ने बताया कि युवाओं के दो गुटों के बीच हुई इस हिंसक झड़प में दो लोगों की जान चली गई और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। यह घटना फेयरलेन टाउन सेंटर मॉल में हुई। मॉल में मची भगदड़मॉल में जब गोलियां चलीं, तो वहां मौजूद लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई। लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। डियरबॉर्न पुलिस प्रमुख ईसा शाहीन ने जानकारी दी कि भागने की कोशिश में एक व्यक्ति मॉल के बाहर एक वाहन की टक्कर लगने से घायल हो गया। पुलिस ने झगड़े से जुड़े कुछ संदिग्धों से थाने में पूछताछ की है, लेकिन फिलहाल किसी को हिरासत में नहीं लिया गया है। आपसी रंजिश का मामलापुलिस प्रमुख ने स्पष्ट किया कि यह कोई अचानक या रैंडम हमला नहीं था। दोनों गुट एक-दूसरे को पहले से जानते थे। मॉल में आमना-सामना होने प...
अल नीनो हो रहा मजबूत…! दुनिया के कई हिस्सों में भीषण लू, सूखा और भारी बारिश की खतरा बढ़ा

अल नीनो हो रहा मजबूत…! दुनिया के कई हिस्सों में भीषण लू, सूखा और भारी बारिश की खतरा बढ़ा

अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। दुनिया भर में मौसम (Weather) के मिजाज में खतरनाक बदलाव दिख सकता है। विश्व मौसम विज्ञान संगठन (डब्ल्यूएमओ) (World Meteorological Organization (WMO) ने शुक्रवार को चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि उष्णकटिबंधीय प्रशांत महासागर (Tropical Pacific Ocean) में अल नीनो (El Niño) की स्थितियां आने वाले महीनों में तेजी से मजबूत हो सकती हैं। इसके कारण दुनिया के कई हिस्सों में भीषण लू, सूखा, मूसलाधार बारिश और अन्य चरम मौसमी घटनाओं का खतरा काफी बढ़ गया है। डब्ल्यूएमओ की रिपोर्ट के अनुसार, इस साल जुलाई से सितंबर के दौरान अल नीनो के बेहद मजबूत रूप में विकसित होने की प्रबल आशंका है। डब्ल्यूएमओ की महानिदेशक सेलेस्ट साउलो ने कहा कि अल नीनो की शुरुआत हो चुकी है और हमारे अनुमान के मुताबिक यह तेजी से एक शक्तिशाली रूप अख्तियार करने जा रहा है। इससे दुनिया के कई हिस्सों में सूखे, भारी बारिश, जमीनी इलाक...
ऐतिहासिक विरासत ‘तक्षशिला’ खतरे में….. UNESCO ने पाकिस्तान को दी चेतावनी

ऐतिहासिक विरासत ‘तक्षशिला’ खतरे में….. UNESCO ने पाकिस्तान को दी चेतावनी

अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। पाकिस्तान (Pakistan) में ऐतिहासिक विरासत (Historical Heritage) और बड़ी ऑर्कियोलॉजिकल साइट तक्षशिला (Taxila Archaeological Site) (प्राचीन तक्षशिला/तक्षशिला विश्वविद्यालय) खतरे में पड़ गई है. यहां पाकिस्तान की ओर से कराए गए संरक्षण कार्य को लेकर यूनेस्को ने आपत्ति जताई है. संयुक्त राष्ट्र की सांस्कृतिक संस्था यूनेस्को (UNESCO) ने पाकिस्तान सरकार को चेतावनी दी है कि अगर तक्षशिला कॉम्प्लेक्स में किए गए हस्तक्षेपों को ठीक नहीं कराया गया तो तक्षशिला को 'विश्व धरोहर' स्थलों की लिस्ट से हटाकर 'वर्ल्ड हेरिटेज इन डेंजर' यानी संकटग्रस्त विश्व धरोहर सूची में शामिल किया जा सकता है। पाकिस्तान के अखबार डॉन की रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान के पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग (Department of Archaeology and Museums) ने संरक्षण कार्य के नाम पर प्राचीन संरचनाओं में सीमेंट और आधुनिक चिनाई (मॉडर्न मैसन...
Syria: दमिश्क के कैफे में भीषण बम धमाका….. नौ लोगों की मौत और 20 घायल

Syria: दमिश्क के कैफे में भीषण बम धमाका….. नौ लोगों की मौत और 20 घायल

अंतरराष्ट्रीय
दमिश्क। सीरिया (Syria) की राजधानी दमिश्क (Damascus) में गुरुवार को एक कैफे (cafe Blast) के अंदर विस्फोट हुआ। सीरिया के स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी दी है कि इस धमाके में नौ लोगों की जान चली गई है। यह विस्फोट शहर के मुख्य अदालत परिसर (Court area) के पास स्थित एक कैफे में हुआ। सीरिया के सरकारी नेटवर्क अल-इखबारिया की रिपोर्ट के अनुसार, इस घटना में 20 अन्य लोग घायल हुए हैं। जांच में जुटे सुरक्षा बलअभी तक किसी भी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। धमाके के तुरंत बाद सुरक्षा बल मौके पर पहुंचे और पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी। अधिकारी अब इस हमले की बारीकी से जांच कर रहे हैं। दमिश्क के गवर्नर माहेर इडलीबी (Governor Maher Idlibi) ने कहा कि आंतरिक मंत्रालय जल्द ही अपनी शुरुआती जांच के नतीजे सबके सामने रखेगा। गवर्नर ने बताया कि धमाके में इस्तेमाल किया गया उपकरण पुराने ढंग का लग रहा था। उन्...
रूस ने यूक्रेन पर किया बड़ा हमला…रातभर में दागे 74 मिसाइलें और 496 ड्रोन… 27 लोगों की मौत

रूस ने यूक्रेन पर किया बड़ा हमला…रातभर में दागे 74 मिसाइलें और 496 ड्रोन… 27 लोगों की मौत

अंतरराष्ट्रीय
कीव। पश्चिम एशिया (West Asia) में ईरान और अमेरिका (Iran and America) के बीच शुरू हुई जंग भले ही थम गई हो, लेकिन यूरेशिया में एक जंग बीते 4 सालों से जारी है। रूस और यूक्रेन (Russia and Ukraine) के बीच इस जंग में हजारों लोग मारे जा चुके हैं और लाखों का जीवन प्रभावित हुआ है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (American President Donald Trump) की कोशिशों के बाद भी दोनों देशों के बीच अब तक कोई समझौता नहीं हो पाया है। इस बीच अब रूस ने आग और भड़काते हुए यूक्रेन की राजधानी कीव पर बहुत बड़ा हमला कर दिया है। जानकारी के मुताबिक यह यूक्रेन पर इस साल का सबसे बड़ा अटैक है। इससे पूरे कीव में भारी तबाही मची है और कम से कम 27 लोग मारे गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक रूस ने कीव पर गुरुवार तड़के यह हमला किया। इस दौरान सैकड़ों ड्रोन और दर्जनों मिसाइलों का इस्तेमाल किया गया है। यूक्रेनी वायुसेना के अनुसार, रूस न...
प्रधानमंत्री मोदी ने जापान की PM ताकाची को कहा-‘छोटी बहन’, जानें इसके पीछे की इमोशनल कहानी?

प्रधानमंत्री मोदी ने जापान की PM ताकाची को कहा-‘छोटी बहन’, जानें इसके पीछे की इमोशनल कहानी?

अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। 16वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन (16th India-Japan Annual Summit) के बाद प्रेस वार्ता के दौरान उस समय हर कोई हैरान रह गया, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने जापान (Japan) की प्रधानमंत्री सानाए ताकाची (Prime Minister Sanae Takaichi) को अपनी 'छोटी बहन' कहकर संबोधित किया। अक्सर अपने जज्बातों को सार्वजनिक मंच पर काबू में रखने वाले पीएम मोदी के इस अंदाज ने सभी का ध्यान खींचा। हालांकि, इस खास संबोधन के पीछे का असली कारण दोनों नेताओं के बीच हैदराबाद हाउस में हुई एक विशेष बातचीत में छिपा है। हैदराबाद हाउस की बातचीत में आखिर क्या हुआ?हैदराबाद हाउस में पीएम मोदी और जापानी पीएम ताकाची के बीच हुई बातचीत के बारे में जानकारी रखने वाले अधिकारियों के मुताबिक पीएम ताकाची ने पीएम मोदी को बताया कि वह जापान के दिवंगत प्रधानमंत्री शिंजो आबे को अपने बड़े भाई की तर...
खामेनेई के अंतिम संस्कार में भारत के नेताओं को न्योता, कांग्रेस नेताओं समेत कई प्रमुख हस्तियों को मिला आमंत्रण

खामेनेई के अंतिम संस्कार में भारत के नेताओं को न्योता, कांग्रेस नेताओं समेत कई प्रमुख हस्तियों को मिला आमंत्रण

अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार और राजकीय श्रद्धांजलि समारोह में भारत के कई प्रमुख नेताओं को आमंत्रित किया गया है। सूत्रों के अनुसार, ईरान ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद तथा कांग्रेस के मीडिया एवं प्रचार विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा को भी समारोह में शामिल होने का निमंत्रण भेजा है। जानकारी के मुताबिक, अंतिम संस्कार से जुड़े धार्मिक और राजकीय कार्यक्रम 4 जुलाई से शुरू होंगे और कई दिनों तक विभिन्न स्थानों पर आयोजित किए जाएंगे। इन समारोहों में अनेक देशों के प्रतिनिधिमंडलों और वरिष्ठ नेताओं के शामिल होने की संभावना है। भारत की ओर से जाएगा आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल सूत्रों के अनुसार, ईरान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी औपचारिक निमंत्रण भेजा था। हालांकि भारत सरकार ने आधिकारिक प्रतिनिधित...