मप्रः पीडब्ल्यूडी के पूर्व चीफ इंजीनियर के ठिकानों पर लोकायुक्त का छापा, बुलानी पड़ी नोट गिनने की मशीनें
भोपाल, 09 अक्टूबर । मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में लोकायुक्त पुलिस की टीम ने गुरुवार सुबह लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के पूर्व चीफ इंजीनियर गोविंद प्रसाद मेहरा के आवास समेत चार ठिकानों पर छापा मार कार्रवाई की। देर शाम तक चली इस कार्रवाई के दौरान टीम को लाखों रुपये की नगदी, करोड़ों रुपये कीमती सोना-चांदी के गहने और अन्य कीमती सामान के दस्तावेज मिले हैं। भारी मात्रा में नकदी मिलने के कारण नोट गिनने की मशीनें बुलानी पड़ीं।
जानकारी के मुताबिक, लोकायुक्त की टीम गुरुवार सुबह 6 बजे पीडब्ल्यूडी के पूर्व चीफ इंजीनियर जीपी मेहरा के मणिपुरम स्थित आवास पर पहुंची और जांच शुरू की। इसके अलावा तीन अलग-अलग टीमों ने बावड़िया कला स्थित बंगला, गोविंदपुरा स्थित के.टी. इंडस्ट्रीज फैक्ट्री और नर्मदापुरम जिले के सोहागपुर तहसील के ग्राम सैनी में फार्महाउस पर दबिश दी। जेपी मेहरा पर अपने कार्यकाल के दौरान व...









