शिक्षा को अपनाकर विकास की राह में समाज को आगे बढ़ना होगा – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
कोरबा, 9 अक्टूबर । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज कटघोरा में भूमिपूजन कार्यों तथा समारोह में शामिल हुए । इन कार्यों में सातगढ़ कँवर समाज के सामाजिक सम्मेलन-1857 के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वीर बलिदानी सीताराम कँवर के पुण्य तिथि समारोह सहित रामपुर चौक में शहीद सीताराम कँवर के प्रतिमा अनावरण तथा ग्राम कसनिया मोड़ में भगवान सहस्त्रबाहु के नाम पर चौक का नामकरण, मूर्ति स्थापना और प्रवेश द्वार सह उद्यान निर्माण के भूमिपूजन कार्यक्रम शामिल हैं । इस दौरान उन्होंने कटघोरा में हाईटेक बस स्टैंड और कँवर समाज के लिए भवन हेतु एक करोड़, भगवान सहस्त्रबाहु के मूर्ति स्थापना एवं प्रवेश द्वार निर्माण के लिए 25 लाख, शहीद सीताराम कँवर के प्रतिमा के लिए 10 लाख की घोषणा की।
कँवर समाज के सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि किसी भी समाज के लोगों का आगे बढने का शिक्षा ही एकमात्र रास्ता है...









