MP: इंदौर में बोरवेल खुदाई के दौरान PNG पाइपलाइन में हुआ ब्लास्ट, आग लगने से 4 झुलसे
इंदौर। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के इंदौर (Indore) में मंगलवार को बोरवेल की खुदाई (Borewell drilling) के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, दरअसल खुदाई के दौरान ड्रिलिंग मशीन जमीन के नीचे से गुजर रही PNG (पाइप्ड नेचुरल गैस) (PNG -Piped Natural Gas) लाइन से टकरा गई, जिसके बाद वहां लाइन फट गई और विस्फोट के साथ आग लग गई। इस घटना के दौरान आग की चपेट में आकर वहां मौजूद एक महिला समेत चार लोग झुलस गए, जबकि दो वाहन जल गए। हालांकि इस दुर्घटना में किसी जनहानि की कोई खबर नहीं है, जबकि एक घायल की हालत गंभीर बताई जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार यह हादसा विजय नगर थाना क्षेत्र स्थित सुमन नगर जैन मंदिर के पास हुआ। इस दौरान वहां से गुजर रही अवंतिका गैस पाइपलाइन (Avantika Gas Pipeline) में ब्लास्ट हो गया। इस हादसे में 1 महिला और 3 पुरुष घायल हो गए। घायलों में विजय पटेल नाम का युवक गंभीर रूप से झुलस गया।...









