Wednesday, March 11खबर जो असर करे |
Shadow

राष्ट्रीय

मप्र विधानसभा का शीतकालीन सत्र 1 दिसंबर से, आसपास के क्षेत्रों में धारा 163 के अंतर्गत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी

मप्र विधानसभा का शीतकालीन सत्र 1 दिसंबर से, आसपास के क्षेत्रों में धारा 163 के अंतर्गत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र एक दिसंबर से शुरू होकर 5 दिसंबर तक चलेगा। इस पांच दिवसीय सत्र में चार बैठकें होंगी। मध्य प्रदेश की 16वीं विधानसभा का यह छठवां सत्र होगा। भोपाल पुलिस आयुक्त हरिनारायणचारी मिश्र ने बुधवार को विधानसभा सत्र के दौरान भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के तहत प्रदत्त शक्तियों को प्रयोग में लाते हुए विधानसभा भवन के आसपास के क्षेत्रों में प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश के अनुसार किसी भी सार्वजनिक स्थान पर पांच या इससे अधिक व्यक्ति एकत्रित नहीं होंगे। इस प्रकार एकत्रित भीड़ गैर कानूनी भीड़ समझी जाएगी। कोई व्यक्ति किसी जुलूस/प्रदर्शन का न तो निर्देशन करेगा और न उसमें भाग लेगा और न ही कोई सभा आयोजित करेगा। कोई व्यक्ति सार्वजनिक स्थान पर शस्त्र, लाठी, डण्डा, भाला, पत्थर, चाकू अन्य धारदार हथियार या आग्नेय शस्त्र साथ लेकर नहीं चलेगा।...
इस साल 4,000 से 6,000 नौकरियां कट करेगी HP इंक… AI अपनाने का किया ऐलान

इस साल 4,000 से 6,000 नौकरियां कट करेगी HP इंक… AI अपनाने का किया ऐलान

राष्ट्रीय
वाशिंगटन। कंपनी एचपी इंक (Company HP Inc.) ने मंगलवार को घोषणा की कि वह वित्तीय वर्ष 2025 तक दुनिया भर में 4,000 से 6,000 नौकरियां (Jobs cut) काटेगी। यह कदम कंपनी के ऑपरेशन्स को सुचारू बनाने और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (Artificial Intelligence-AI) को अपनाने की योजना का हिस्सा है। न्यूयॉर्क पोस्ट की खबर के मुताबिक इसका लक्ष्य उत्पाद विकास को तेज करना, ग्राहक संतुष्टि बढ़ाना और उत्पादकता में सुधार करना है। इस खबर के बाद, कंपनी के शेयरों में 5.5% की गिरावट दर्ज की गई। नौकरियों पर क्या असल पड़ेगा?कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एनरिक लॉरेस ने बताया कि यह कटौती मुख्य रूप से प्रोडक्ट डेवलपमेंट, इंटर्नल ऑपरेशन्स और कस्टमर केयर से जुड़ी टीमों को प्रभावित करेगी। उन्होंने यह भी कहा कि इस पहल से अगले तीन साल में कंपनी को लगभग 1 अरब डॉलर की बचत होने की उम्मीद है। इससे पहले फरवरी में भी एचपी ने एक पु...
Wedding सीजन में आसमान पर सोना-चांदी के दाम, Gold Loan लेने वालों की संख्या में भी भारी इजाफा

Wedding सीजन में आसमान पर सोना-चांदी के दाम, Gold Loan लेने वालों की संख्या में भी भारी इजाफा

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। देश में सोने की ज्वेलरी (Gold jewellery) को गिरवी रखकर लोन (Gold Loan) लेने वाली की संख्या लगातार बढ़ रही है। वहीं, शादियों के सीजन (Wedding Season) के बीच सोने-चांदी के भाव (Gold and silver prices) आसमान छूने लगे हैं। मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमतें 3,500 रुपये बढ़कर 1,28,900 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गईं। नवंबर की रिपोर्ट में आरबीआई ने सितंबर तक के आंकड़ों को जारी किया है, जिनसे पता चलता है कि बीते वर्ष की तुलना में सितंबर 2025 में सोने की ज्वेलरी को गिरवी रखकर कर्ज लेने में 114.88 प्रतिशत का उछाल आया है। सितंबर 2024 तक देश में ज्वेलरी को गिरवी रखकर 1,47,081 करोड़ का लोन जारी हुआ था, जो इस वर्ष सितंबर तक बढ़कर 3,16,042 करोड़ पर पहुंच गया है। वहीं पर्सनल लोन भी 11.7 प्रतिशत तक बढ़ गया है, जो 55,96,719 से बढ़कर 62,54,274 करोड़ पर पहुंच गय...
Bihar: राबड़ी देवी को 10 सर्कुलर रोड आवास करना पड़ेगा खाली, दूसरा बंगला आवंटित

Bihar: राबड़ी देवी को 10 सर्कुलर रोड आवास करना पड़ेगा खाली, दूसरा बंगला आवंटित

पॉलिटिक्स, राष्ट्रीय
पटना। बिहार (Bihar) की नई एनडीए सरकार (New NDA Government in ) में अब नई व्यवस्था बन रही है। इसके तहत पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी (Former Chief Minister Rabri Devi) को 10 सर्कुलर रोड का आधिकारिक आवास खाली करना होगा। राबड़ी देवी को विधान परिषद में नेता विपक्ष की हैसियत में नई सरकार ने नया आवास आवंटित किया है। भवन निर्माण विभाग ने उन्हें अब 39 हार्डिंग रोड का आवास आवंटित किया है। इसको लेकर भवन निर्माण विभाग ने आदेश जारी कर दिया है। यह बदलाव लालू परिवार के लिए एक झटका है क्योंकि लालू परिवार लंबे समय से इस आवास में रह रहा था। 2005 में राज्य में नीतीश कुमार की सरकार बनने के बाद 16 जनवरी 2006 को इस आवास में लालू परिवार की एंट्री हुई थी, जो आज तक नहीं बदल पाया था। लेकिन इस बार नई सरकार में लालू परिवार का यह ठिकाना अब बदलने जा रहा है। दरअसल, नई सरकार में भाजपा का दबदबा दिख रहा है और यह उसी का...
रायसेनः 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म के मामले में प्रदर्शन जारी, मुख्यमंत्री ने एसपी को हटाया

रायसेनः 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म के मामले में प्रदर्शन जारी, मुख्यमंत्री ने एसपी को हटाया

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
भोपाल। मध्य प्रदेश के रायसेन जिले के गौहरगंज थाना इलाके में तीन दिन पहले हुए 6 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के मामले में आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मंगलवार को तीसरे दिन भी पूरे जिले में प्रदर्शन जारी रहे। घटना के विरोध में बुधवार को मंडीदीप और औबैदुल्लागंज मंडी में नीलामी बंद रहेगी। कुछ स्कूलों ने स्वेच्छा से छुट्‌टी घोषित कर दी है। इसके लिए पेरेंट्स को मैसेज भेजे गए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पुलिस मुख्यालय पहुंचकर आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए रायसेन एसपी पंकज पांडेय को हटाकर मुख्यालय अटैच करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही मिसरोद थाना प्रभारी संदीप पवार और थाना टीला जमालपुरा के कार्यवाहक निरीक्षक दिनेश प्रताप सिंह को हटाने के निर्देश भी दिए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव मंगलवार रात करीब सवा आठ बजे पुलिस मुख्यालय प...
मध्य प्रदेश ने एसआईआर में हासिल की बड़ी उपलब्धि, राज्यों में तीसरे स्थान पर पहुंचा

मध्य प्रदेश ने एसआईआर में हासिल की बड़ी उपलब्धि, राज्यों में तीसरे स्थान पर पहुंचा

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
भोपाल। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशन में देशभर के 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 4 नवंबर से 4 दिसंबर 2025 तक चल रहे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्य में मध्य प्रदेश ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए उल्लेखनीय सफलता अर्जित की है। मध्य प्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (सीईओ) संजीव कुमार झा के नेतृत्व में प्रदेश ने 72.72 प्रतिशत कार्य पूरा कर अब तक के आंकड़ों में देश में 10 बड़े राज्यों में तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। सीईओ झा ने मंगलवार को बताया कि प्रदेश में कुल 5 करोड़ 74 लाख 6 हजार 143 गणना पत्रकों में से 4 करोड़ 18 लाख से अधिक पत्रकों का डिजिटाइजेशन सफलता पूर्वक पूरा किया गया है। यह उपलब्धि तकनीकी दक्षता, टीमवर्क और जिला स्तर तक सतत मॉनिटरिंग का परिणाम है। सीईओ संजीव कुमार झा ने इस प्रगति पर कहा कि प्रदेश में एस आई आर अभियान को समय सीमा में पूरा करने के लिए...
मप्रः आईएएस संतोष वर्मा के ब्राह्मण बेटियों वाले बयान पर मचा बवाल, कई संगठनों ने जताया आक्रोश

मप्रः आईएएस संतोष वर्मा के ब्राह्मण बेटियों वाले बयान पर मचा बवाल, कई संगठनों ने जताया आक्रोश

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
भोपाल। मध्य प्रदेश में ब्राह्मण बेटियों को लेकर आईएएस संतोष वर्मा के विवादित बयान ने बड़ा राजनीतिक और सामाजिक हंगामा खड़ा कर दिया है। अजाक्स नेता वर्मा ने बीते रविवार को कहा था कि “जब तक मेरे बेटे को कोई ब्राह्मण अपनी बेटी दान नहीं देता या संबंध नहीं बनाता, तब तक आरक्षण जारी रहना चाहिए।” उनके इस बयान के बाद कई संगठनों में आक्रोश है। आईएएस वर्मा को लेकर प्रतिक्रिया देते हुए हिंदू उत्सव समिति, भोपाल के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी भी आपा खो बैठे और उन्होंने कहा कि संतोष वर्मा को अपनी पत्नी को ब्राह्मणों के यहां भेज देना चाहिए। तिवारी का यह बयान भी महिला विरोधी बताकर सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया का कारण बना है। कई लोग सवाल उठा रहे हैं कि समाज का प्रतिनिधित्व करने वाले पद पर बैठे व्यक्ति को ऐसी टिप्पणी नहीं करनी चाहिए। चंद्रशेखर तिवारी ने यह जरूर कहा कि आईएएस संतोष वर्मा को अपने बयान पर स...
डेयरी विकास के साथ दुग्ध उत्पादन को बढ़ाएं, पशु चिकित्सा सेवाओं का करें विस्तार: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

डेयरी विकास के साथ दुग्ध उत्पादन को बढ़ाएं, पशु चिकित्सा सेवाओं का करें विस्तार: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश में गोपालन को बढ़ावा देने के कार्य निरंतर संचालित किए जाएं। दुग्ध सहकारी समितियों की संख्या में निरंतर वृद्धि होना चाहिए। प्रदेश में दुग्ध उत्पादन दोगुना करने के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए पशुपालन और डेयरी विभाग सभी कार्य सुनिश्चित करें। गत दो वर्ष में डेयरी विकास के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धियां भी अर्जित हुई हैं। इन्हें निरंतर कायम रखा जाए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने यह निर्देश मंगलवार को मंत्रालय में पशुपालन एवं डेयरी विभाग की समीक्षा बैठक में दिए। बैठक में पशुपालन एवं डेयरी राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) लखन पटेल, मुख्य सचिव अनुराग जैन, मुख्यमंत्री कार्यालय में अपर मुख्य सचिव नीरज मंडलोई, प्रमुख सचिव उमाकांत उमराव सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में जानकारी दी गई कि प्रदेश में एक वर्ष में करीब 1000 नई दुग्ध सहक...
MP: खेल मंत्री सारंग से मिले जर्मन फुटबॉल कोच बीयर्सडॉर्फ, बोले- भारत में फुटबॉल का भविष्य उज्ज्वल

MP: खेल मंत्री सारंग से मिले जर्मन फुटबॉल कोच बीयर्सडॉर्फ, बोले- भारत में फुटबॉल का भविष्य उज्ज्वल

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
भोपाल। जर्मनी के प्रतिष्ठित फुटबॉल क्लब FC Ingolstadt 04 के सीइओ एवं प्रसिद्ध कोच डाइटमार बीयर्सडॉर्फ ने मध्य प्रदेश के प्रवास के दौरान मंगलवार को भोपाल में मंत्रालय पहुंचकर खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग से भेंट की। इस अवसर पर कोच डाइटमार बीयर्सडॉर्फ ने मिनी ब्राजील के नाम से मशहूर शहडोल जिले के ग्राम विचार के भ्रमण के दौरान प्राप्त अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि भारत में फुटबॉल का भविष्य उज्ज्वल है। फुटबॉल खेल के प्रति उनका नि:स्वार्थ प्रेम वास्तव में प्रेरणादायक है। आगे उन्होंने कहा कि विचारपुर के खिलाड़ी कठिन परिस्थितियों के बावजूद जिस जुनून, अनुशासन और सीखने की उत्सुकता के साथ खेलते हैं, वह अंतरराष्ट्रीय मानकों को छूता है जो भविष्य में बड़े स्तर तक ले जा सकता है। कोच बीयर्सडॉर्फ स्वयं विचारपुर (मिनी ब्राजील) के मैदान पर पहुंचे और खिलाड़ियों को प्रत्यक्ष प्र...
पंचायत प्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी से ही सफल होते हैं विकास मिशन : उप मुख्यमंत्री शुक्ल

पंचायत प्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी से ही सफल होते हैं विकास मिशन : उप मुख्यमंत्री शुक्ल

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
भोपाल। पंचायतों को आत्मनिर्भर, सशक्त एवं समृद्ध बनाने के लिए पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा आत्मनिर्भर पंचायत-समृद्ध मध्य प्रदेश थीम पर भोपाल के कुशभाऊ ठाकरे अंतरराष्ट्रीय सभागार में पंचायत प्रतिनिधियों एवं राज्य स्तरीय पदाधिकारियों की तीन दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। कार्यशाला के दूसरे दिन मंगलवार को उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल शामिल हुए। उन्होंने कहा कि किसी भी शासकीय अभियान की सफलता में पंचायत प्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने पंचायत प्रतिनिधियों से विकास अभियानों में धुरी बनकर सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में जल जीवन मिशन, सिंचाई विस्तार, स्वास्थ्य सेवाओं का सुदृढ़ीकरण तथा ग्रामीण जीवन की गुणवत्ता सुधारने के लिए अभूतपूर्व कार्य हो रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मार्...