ट्रंप के एक बयान से बढ़ी दूरियां, मेलोनी के साथ रिश्तों में आई कड़वाहट
वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के बीच रिश्तों में बढ़ती तल्खी अब खुलकर सामने आने लगी है। दोनों नेताओं के बीच मतभेद उस समय और गहरा गए, जब ट्रंप ने दावा किया कि जी-7 शिखर सम्मेलन के दौरान मेलोनी उनके साथ तस्वीर खिंचवाने के लिए आग्रह कर रही थीं। इस टिप्पणी के बाद इटली की प्रधानमंत्री ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि न तो वह और न ही इटली किसी के सामने गिड़गिड़ाता है।
विवाद इतना बढ़ गया कि इटली के विदेश मंत्री एंटोनियो तायानी ने अपना प्रस्तावित अमेरिका दौरा रद्द कर दिया। राजनीतिक पर्यवेक्षकों का मानना है कि पिछले डेढ़ वर्षों में दोनों नेताओं के संबंधों में बड़ा बदलाव आया है। गौरतलब है कि वर्ष 2025 में ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने वाली मेलोनी अकेली यूरोपीय नेता थीं और उन्हें ट्रंप की करीबी सहयोगी माना जाता था।
विश्लेषकों के...









