Monday, July 27खबर जो असर करे |
Shadow

मनोरंजन

फर्स्ट लुक पोस्टर में दिखा सूर्या का दमदार अवतार

फर्स्ट लुक पोस्टर में दिखा सूर्या का दमदार अवतार

मनोरंजन
साउथ भारतीय सिनेमा के सुपरस्टार सूर्या एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म, जिसे अब तक 'सूर्या 46' के नाम से जाना जा रहा था, का आधिकारिक टाइटल 'विश्वनाथ एंड संस' घोषित कर दिया गया है। निर्माताओं ने फिल्म का पहला पोस्टर भी जारी किया है, जिसने दर्शकों के बीच उत्सुकता और बढ़ा दी है। जारी किए गए पोस्टर में सूर्या एक ऊंची इमारत के भीतर खड़े नजर आ रहे हैं और उनकी गोद में एक छोटा बच्चा है। दोनों के चेहरों पर हल्की मुस्कान फिल्म की भावनात्मक कहानी की ओर इशारा करती है। यह फिल्म एक पारिवारिक और इमोशनल ड्रामा बताई जा रही है, जिसमें रिश्तों की गहराई और भावनाओं को प्रमुखता से दिखाया जाएगा। फिल्म का निर्देशन वेंकी एटलुरी कर रहे हैं। फिल्म में सूर्या के साथ रवीना टंडन और ममिता बैजू भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगी। 'विश्वनाथ एंड संस' जुलाई 2026 में सिनेमा...
तापसी ने तोड़ी चुप्पी, बताया इंडस्ट्री का अनदेखा सच

तापसी ने तोड़ी चुप्पी, बताया इंडस्ट्री का अनदेखा सच

अंतरराष्ट्रीय, मनोरंजन
बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू अपनी बेबाकी के लिए जानी जाती हैं और हाल ही में उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री की अंदरूनी सच्चाई पर खुलकर बात की। एक इंटरव्यू में तापसी ने खुलासा किया कि उन्हें कई बार सिर्फ इसलिए फिल्मों से बाहर कर दिया गया क्योंकि फिल्म के मुख्य अभिनेता उनके साथ काम नहीं करना चाहते थे। तापसी ने कहा कि इंडस्ट्री में आज भी कई जगह कास्टिंग पर हीरो का प्रभाव हावी रहता है। उन्होंने बताया, मुझे सीधे तौर पर कभी नहीं बताया गया, लेकिन कई बार ऐसा महसूस हुआ कि मुझे इसलिए हटाया गया क्योंकि हीरो मुझे कास्ट नहीं करना चाहता था। उन्होंने आगे कहा कि अगर फिल्म का निर्देशक मजबूत और प्रभावशाली न हो, तो सेट पर हीरो की ही चलती है। उनका मानना है, जहां निर्देशक बड़ा नाम नहीं होता, वहां कास्टिंग और अन्य फैसलों में हीरो का दबदबा ज्यादा होता है। वर्कफ्रंट की बात करें तो तापसी इन दिनों फिल्म अस्सी को...
शादी के बीच ‘राणाबाली’ का नया गाना ‘ओ मेरे साजन’ रिलीज

शादी के बीच ‘राणाबाली’ का नया गाना ‘ओ मेरे साजन’ रिलीज

मनोरंजन
मुंबई। साउथ सिनेमा के लोकप्रिय सितारे विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। इसी बीच उनके प्रशंसकों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। दोनों की बहुप्रतीक्षित फिल्म राणाबाली का नया रोमांटिक गाना ‘ओ मेरे साजन’ रिलीज कर दिया गया है, जिसे दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है।फिल्म के निर्माताओं ने खास अंदाज में इस गाने को रिलीज करते हुए इसे नवविवाहित जोड़े के लिए एक भावनात्मक तोहफा बताया है। गाने में विजय और रश्मिका के किरदारों की शादी और उसके बाद के प्रेमपूर्ण पलों को खूबसूरती से फिल्माया गया है। पारंपरिक परिधानों में सजे दोनों सितारों की शाही एंट्री और शानदार केमिस्ट्री दर्शकों को खासा आकर्षित कर रही है। गाने की शुरुआत शादी की तैयारियों से होती है, जहां रश्मिका का किरदार जायम्मा और विजय का किरदार राणाबाली भावनात्मक और रोमांटिक अं...
तमिलनाडु में यश का जलवा, ‘टॉक्सिक’ की रिकॉर्ड डील

तमिलनाडु में यश का जलवा, ‘टॉक्सिक’ की रिकॉर्ड डील

मनोरंजन
तमिलनाडु बॉक्स ऑफिस में बड़ा खेल हो गया है। रॉकिंग स्टार यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ की तमिलनाडु डिस्ट्रीब्यूशन डील 63 करोड़ रुपये एडवांस पर कमीशन बेसिस में लॉक हो गई है। हाल के वर्षों में यह राज्य की सबसे बड़ी डील्स में से एक मानी जा रही है। ट्रेड सर्किल में इसे आने वाली सबसे बड़ी रिलीज में शुमार किया जा रहा है। मल्टी-डिस्ट्रीब्यूटर रणनीति से होगी रिलीज पूरे तमिलनाडु में फिल्म को मल्टी-डिस्ट्रीब्यूटर मॉडल के साथ रिलीज किया जाएगा। चेन्नई सिटी की जिम्मेदारी थिंक स्टूडियोज के स्वरूप रेड्डी संभालेंगे, जबकि चेंगलपट्टू एरिया व्हाइट नाइट्स के ट्राइडेंट रवि के पास रहेगा। कोयंबटूर, नॉर्थ और साउथ आर्कोट, तिरुनेलवेली और कन्याकुमारी सर्किट एस पिक्चर श्रीनिवासन देखेंगे। वहीं मदुरै-रामनाड, त्रिची-तंजावुर और सलेम सर्किट 5 स्टार सेंथिल के जिम्मे होंगे। यह सुनियोजित टेरिटोरियल मॉडल सिंगल स्क्रीन से ले...
‘दोस्ताना-2’ में पूर्व मिस इंडिया सिनी शेट्टी निभाएंगी ‘देसी गर्ल’ की विरासत

‘दोस्ताना-2’ में पूर्व मिस इंडिया सिनी शेट्टी निभाएंगी ‘देसी गर्ल’ की विरासत

मनोरंजन
करण जौहर की सुपरहिट फिल्म 'दोस्ताना' में प्रियंका चोपड़ा ने 'देसी गर्ल' के रूप में यादगार छाप छोड़ी थी। अब वर्षों बाद 'दोस्ताना-2' नई स्टारकास्ट के साथ फिर से शुरू हो रही है। इस बार 'देसी गर्ल' की विरासत को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी पूर्व मिस इंडिया सिनी शेट्टी निभाएंगी। नई स्टारकास्ट के साथ वापसी धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले बन रही इस फिल्म की शूटिंग पहले लक्ष्य लालवानी, कार्तिक आर्यन और जाह्नवी कपूर के साथ शुरू हुई थी। बाद में निर्माताओं और कार्तिक के बीच मतभेद की खबरों के चलते अभिनेता प्रोजेक्ट से अलग हो गए और फिल्म को रोक दिया गया। अब वर्षों बाद यह फिल्म नए कलाकारों के साथ दोबारा पटरी पर लौटी है। ताजा जानकारी के अनुसार, लक्ष्य लालवानी के साथ विक्रांत मैसी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। यह विक्रांत की धर्मा प्रोडक्शंस के साथ पहली फिल्म होगी। सिनी शेट्टी का बॉलीवुड डेब्यू सिनी शे...
रश्मिका–विजय की शादी की तस्वीरें आईं सामने, जोड़े में दिखे खूबसूरत

रश्मिका–विजय की शादी की तस्वीरें आईं सामने, जोड़े में दिखे खूबसूरत

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
दक्षिण भारतीय सिनेमा के चर्चित सितारे रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा अब आधिकारिक तौर पर शादी के बंधन में बंध चुके हैं। इस खास मौके की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आते ही वायरल हो गईं, जिन पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं। दुल्हन के जोड़े में रश्मिका बेहद खूबसूरत नजर आईं, वहीं विजय भी पारंपरिक अंदाज में शानदार दिखे। दोनों ने सुबह तेलुगु रीति-रिवाजों से शादी की, जबकि शाम को कोडवा परंपराओं के साथ विवाह की रस्में पूरी कीं। शादी के बाद रश्मिका ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर तस्वीरें शेयर करते हुए एक भावुक नोट भी लिखा। उन्होंने विजय को अपना 'पति' बताते हुए लिखा कि वह वही इंसान हैं जिन्होंने उन्हें सच्चे प्यार का मतलब समझाया और जिंदगी में सुकून का एहसास कराया। उन्होंने साथ में एक खूबसूरत जीवन जीने की कामना भी जताई और अपने प्यार का इजहार किया। तस्वीरों में दोनों की केमिस्ट्री और पारंपरिक रस...
‘टॉक्सिक’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, 19 मार्च को सिनेमाघरों में देगी दस्तक

‘टॉक्सिक’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, 19 मार्च को सिनेमाघरों में देगी दस्तक

मनोरंजन
साल 2026 की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में शामिल 'टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स' का दमदार टीजर जारी कर दिया गया है। 'केजीएफ 2' की ऐतिहासिक सफलता के बाद यश की इस फिल्म को लेकर पहले से ही जबरदस्त उत्साह था, जिसे टीजर ने और बढ़ा दिया है। केवीएन प्रोडक्शन के बैनर तले बनी इस फिल्म का निर्देशन गीतु मोहनदास ने किया है। करीब 1 मिनट 55 सेकंड लंबे इस टीजर की शुरुआत यश के इंटेंस लुक से होती है। बैकग्राउंड में सुनाई देता डायलॉग, इस बार जंग अलग है, उनकी मक्कारी भी अलग है फिल्म के टोन को साफ तौर पर स्थापित करता है। पूरे टीजर में यश अपने दुश्मनों पर भारी पड़ते नजर आते हैं। टीजर में जबरदस्त एक्शन, मारधाड़ और खून-खराबे के दृश्य देखने को मिलते हैं, जो फिल्म को एक डार्क और रॉ अंदाज देते हैं। कई सीन इतने तीव्र हैं कि दर्शकों को झकझोर देने की क्षमता रखते हैं। यश का यह दलेर और खतरनाक अवतार उनके फैंस के लि...
फिल्म परियोजना की रकम को लेकर अभिनेता सोहम को नोटिस

फिल्म परियोजना की रकम को लेकर अभिनेता सोहम को नोटिस

मनोरंजन
कोलकाता। बांग्ला फिल्मों के अभिनेता- और तृणमूल कांग्रेस के विधायक सोहम चक्रवर्ती को एक फिल्म परियोजना के लिए ली गई राशि नहीं लौटाने को लेकर कानूनी नोटिस भेजा गया है। सूत्रों के मुताबिक, नोटिस इसलिए जारी किया गया क्योंकि चक्रवर्ती पर आरोप है कि उन्होंने एक व्यक्ति से बांग्ला फिल्म बनाने के लिए ली गई रकम पूरी तरह वापस नहीं की। तृणमूल कांग्रेस के अंदरूनी सूत्रों का कहना है कि विधानसभा चुनाव नजदीक होने के बीच इस घटनाक्रम से पार्टी को असहज स्थिति का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी है कि चक्रवर्ती ने फिल्म निर्माण के प्रस्तावित प्रोजेक्ट के लिए शाहिद इमाम से 68 लाख रुपये लिए थे। हालांकि आश्वासन के बावजूद पूरी रकम वापस नहीं की गई, ऐसा दावा किया गया है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए अभिनेता ने कहा कि वह पैसे लौटा देंगे और नोटिस के समय को राजनीतिक रूप से प्रेरित बताया। उन्होंने पत्रकारों से कह...
‘भूत बंगला’ के मोशन पोस्टर से अक्षय कुमार का फर्स्ट लुक आया सामने

‘भूत बंगला’ के मोशन पोस्टर से अक्षय कुमार का फर्स्ट लुक आया सामने

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार अपनी आगामी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर सुर्खियों में हैं। हॉरर-कॉमेडी जॉनर में वापसी करते हुए अक्षय एक बार फिर दर्शकों को डर और हंसी का अनोखा मिश्रण देने के लिए तैयार हैं। फिल्म का पहला मोशन पोस्टर जारी कर दिया गया है, जिसने रिलीज से पहले ही उत्सुकता बढ़ा दी है। इस मोशन पोस्टर को निर्देशक प्रियदर्शन ने शेयर किया है, जिसमें अक्षय कुमार का बेहद अलग और रहस्यमयी अंदाज देखने को मिल रहा है। पोस्टर में अक्षय एक डरावने सिंहासन पर बैठे नजर आ रहे हैं। उन्होंने काला चश्मा पहना हुआ है और गले व हाथों में कई रुद्राक्ष की मालाएं धारण की हुई हैं। शर्टलेस अवतार में उनका लुक किसी तांत्रिक जैसा प्रतीत होता है, जो फिल्म के रहस्य और रोमांच को और बढ़ाता है। गौरतलब है कि अक्षय इससे पहले भूल भुलैया में अपने कॉमिक-हॉरर अंदाज से दर्शकों का दिल जीत चुके हैं, और अब 'भूत बंगला' से एक बा...
फिल्म ‘राजा शिवाजी’ का पहला पोस्टर रिलीज, शिवाजी महाराज के अवतार में रितेश देशमुख

फिल्म ‘राजा शिवाजी’ का पहला पोस्टर रिलीज, शिवाजी महाराज के अवतार में रितेश देशमुख

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
छत्रपति शिवाजी महाराज की 396वीं जयंती के अवसर पर गुरुवार को अभिनेता रितेश देशमुख ने अपने प्रशंसकों को खास तोहफा देते हुए अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'राजा शिवाजी' का पहला पोस्टर जारी किया। इस ऐतिहासिक फिल्म का निर्माण जियो स्टूडियो और मुंबई फिल्म कंपनी ने संयुक्त रूप से किया है, जबकि निर्देशन की कमान स्वयं रितेश देशमुख ने संभाली है। पोस्टर के साथ फिल्म की रिलीज तारीख का भी ऐलान किया गया है। पोस्टर में रितेश देशमुख मराठा राजा के रूप में बेहद प्रभावशाली और दमदार अंदाज में नजर आ रहे हैं। पोस्टर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, हमारे राजा, हमारा गौरव, हमारी विरासत। फिल्म एक मई 2026 को महाराष्ट्र दिवस (मजदूर दिवस) के अवसर पर सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी। यह फिल्म मराठी और हिंदी, दोनों भाषाओं में बनाई जा रही है। फिल्म में संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, जेनेलिया डिसूजा, विद्या बालन, फरदीन खान और महेश म...