Sunday, September 6खबर जो असर करे |
Shadow

आर्थिक

अफगानिस्तान के बाजार से बाहर हुईं पाकिस्तानी दवाएं… भारतीय दवाओं की मांग बढ़ी

अफगानिस्तान के बाजार से बाहर हुईं पाकिस्तानी दवाएं… भारतीय दवाओं की मांग बढ़ी

अंतरराष्ट्रीय, आर्थिक, राष्ट्रीय
काबूल। अफगानिस्तान (Afghanistan) में इन दिनों एक दिलचस्प बदलाव देखने को मिल रहा है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (Social media platform X) पर फजल अफगान नाम के एक अफगान ब्लॉगर (Afghan blogger) की कहानी इस बदलाव की गवाह है। फजल को सिरदर्द के लिए 'पारोल' (तुर्की का ब्रांड) खरीदना था जिसकी कीमत 40 अफगानी थी। लेकिन फार्मासिस्ट ने उन्हें भारत में बनी वही दवा महज 10 अफगानी में दे दी। फजल का कहना है कि भारतीय दवा न केवल चार गुना सस्ती थी, बल्कि उसका असर भी बहुत तेज रहा। यह केवल एक व्यक्ति का अनुभव नहीं है, बल्कि पूरे अफगानिस्तान में भारतीय दवाएं अब पाकिस्तानी दवाओं की जगह ले रही हैं। क्यों टूटा पाकिस्तान का वर्चस्व?दशकों से अफगानिस्तान अपनी बुनियादी चिकित्सा जरूरतों के लिए पाकिस्तान पर निर्भर था। वहां की लगभग 70-80% दवाएं पाकिस्तान से आती थीं। लेकिन अक्टूबर-नवंबर 2025 में दोनों देशों के बीच हुई ...
कहीं आपके आधार का Misuse तो नहीं हो रहा…. ऐसे करें चेक, वरना हो सकता है बड़ा नुकसान

कहीं आपके आधार का Misuse तो नहीं हो रहा…. ऐसे करें चेक, वरना हो सकता है बड़ा नुकसान

आर्थिक, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। आज डिजिटल पहचान दस्तावेज़ों (Digital Identity Documents) में आधार कार्ड (Aadhar card) सबसे प्रमुख से स्वीकार किया जाने वाला प्रमाण है। बैंक खाते खोलने से लेकर मोबाइल सिम लेने, सरकारी सेवाओं से जुड़ने तक हर जगह आधार का इस्तेमाल अनिवार्य हो गया है। हालांकि यह सुविधा सरलता प्रदान करती है, वहीं इसका गलत इस्तेमाल (misuse) भी एक गंभीर खतरा बन चुका है। जानें कैसे हो रहा यह नया फ्रॉड और कैसे आप इससे बचें। ऐसे किया जा रहा ये बड़ा फ्रॉडहाल ही में सामने आई रिपोर्ट के अनुसार कई लोगों ने अनुभव किया है कि उनके नाम पर बिना उनकी जानकारी के लोन या क्रेडिट स्कोर से जुड़ी गतिविधियां हो रही हैं, जिसके पीछे धोखेबाज़ों द्वारा आधार कार्ड डिटेल्स का उपयोग करने के मामले मिल रहे हैं। ऐसे मामलों में अक्सर पीड़ितों को तब पता चलता है जब बैंक या क्रेडिट एजेंसियों से नोटिस प्राप्त होता है या उनके क्रेडिट र...
टेक्नो ने लॉन्च किया स्पार्क गो 3 स्मार्टफोन

टेक्नो ने लॉन्च किया स्पार्क गो 3 स्मार्टफोन

आर्थिक, लाइफस्टाइल
भोपाल। हर दिन एक जैसा नहीं होता। इसी सच्चाई को ध्यान में रखते हुए टेक्नो ने आज स्पार्क गो 3 स्मार्टफोन लॉन्च किया है। यह फोन भारत के उन छात्रों, युवाओं और कामकाजी लोगों के लिए बनाया गया है जो हमेशा चलते-फिरते रहते हैं और एक भरोसेमंद, मजबूत और अच्छी कनेक्टिविटी वाला स्मार्टफोन चाहते हैं। देश जैसा दमदार सोच पर आधारित टेक्नो स्पार्क गो 3 उन लोगों के लिए है जो एक ऐसा फोन चाहते हैं जो देखने में आकर्षक हो और रोज़मर्रा की अनिश्चित परिस्थितियों को आसानी से संभाल सके। लॉन्च के मौके पर टेक्नो मोबाइल इंडिया के सीईओ, अरिजीत तलपतरा ने कहा भारत के युवा उपभोक्ताओं को ऐसे स्मार्टफोन की ज़रूरत है जो उनकी रोज़मर्रा की रफ्तार के साथ चल सके। टेक्नो स्पार्क गो 3 में हमने मजबूती, समझदारी और भरोसेमंद कनेक्टिविटी को एक ऐसे डिज़ाइन में पेश किया है जो उनके लाइफस्टाइल से मेल खाता है। देश जैसा दमदार विजन के तहत यह फो...
केन्द्रीय कर्मचारियों को खुलेगा नया बैंक अकाउंट, मिलेंगी तीन तरह की नई सुविधाएं

केन्द्रीय कर्मचारियों को खुलेगा नया बैंक अकाउंट, मिलेंगी तीन तरह की नई सुविधाएं

आर्थिक, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। केंद्रीय कर्मचारियों (Central Government Employees) के लिए जो नया सैलरी बैंक खाता (New Salary Bank Account) होगा, उसके तीन मुख्य खंड हैं - बैंकिंग, बीमा और कार्ड। बैंकिंग सुविधा में उन्नत सुविधाओं के साथ जीरो बैलेंस सैलरी अकाउंट, मुफ्त आरटीजीएस/एनईएफटी/यूपीआई के साथ चेक सुविधा; आवास, शिक्षा, वाहन और व्यक्तिगत आवश्यकता के लिए रियायती ऋण; ऋण के प्रसंस्करण शुल्क में छूट; और लॉकर किराये पर छूट शामिल हैं। सैलरी अकाउंट में ही 20 लाख रुपये तक की अंतर्निहित सावधि जीवन बीमा सुरक्षा और किफायती प्रीमियम पर बीमा कवरेज को बढ़ाने के लिए अतिरक्ति टॉप-अप सुविधा दी जाएगी। कर्मचारी और परिवार के लिए व्यापक स्वास्थ्य बीमा कवरेज के तहत एक बेस प्लान और अतिरक्ति टॉप-अप सुविधा शामिल है। साथ ही डेबिट और क्रेडिट कार्ड पर एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस, रिवॉर्ड प्रोग्राम और कैशबैक ऑफर जैसे बेहतर लाभ दिए जाएंगे।...
वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं के बीच भारत के निर्यात में 1.87 फीसदी का इजाफा

वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं के बीच भारत के निर्यात में 1.87 फीसदी का इजाफा

आर्थिक, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं (Global Economic Uncertainties) के बीच बीते महीने (दिसंबर 2025) में भारत (India) से होने वाले वस्तु निर्यात (Commodity Export) में 1.87 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इस दौरान भारत ने 38.51 अरब डॉलर का निर्यात किया है। जबकि, उससे पहले वर्ष की की समान अवधि (दिसंबर 2024) में 37.80 अरब डॉलर का निर्यात किया था। वहीं, बीते महीने वस्तुओं का आयात 8.7 प्रतिशत बढ़कर 63.55 अरब डॉलर रहा, जो दिसंबर 2024 में 58.43 अरब डॉलर का रहा है। इस तरह से बीते महीने वस्तुओं के आयात में वृद्धि के चलते व्यापार घाटा बढ़कर 25.04 अरब डॉलर हो गया। गुरुवार को वाणिज्य मंत्रालय की तरफ से जारी आयात-निर्यात के आंकड़ों से पता चलता है कि वस्तु एवं सेवाओं को मिलाकर भारत ने बीते महीने 74.01 अरब डॉलर का निर्यात किया है, जबकि दिसंबर 2024 में 74.77 अरब डॉलर का निर्यात किया था। सेवा...
ट्रंप टैरिफ का हल… पूरी को सामान बेचने वाला देश अब भारत से कर रहा खरीदारी

ट्रंप टैरिफ का हल… पूरी को सामान बेचने वाला देश अब भारत से कर रहा खरीदारी

आर्थिक, राष्ट्रीय
नई दिल्‍ली। अमेरिका (America) ने भारत (India) पर 50 फीसदी टैरिफ (50 Percent Tariff) लगाकर निर्यात (Exports) को नुकसान पहुंचाने की कोशिश तो की, लेकिन मोदी सरकार ने जल्‍द ही इसका हल भी निकाल लिया और अपना सामान ऐसे देश को बेचना शुरू कर दिया जो खुद पूरी दुनिया को सामान बेच रहा है. वाणिज्‍य मंत्रालय की ओर से जारी ट्रेड आंकड़ों को देखकर साफ पता चलता है कि भारत ने अमेरिका को हुए निर्यात के नुकसान की भरपाई चीन से कर ली है. आईये इस पूरे गणित को आसान शब्‍दों में समझते हैं। सबसे पहले बात करते हैं चीन के साथ कारोबार की. वाणिज्‍य मंत्रालय ने बताया कि इलेक्ट्रॉनिक्स और समुद्री उत्पादों जैसी विभिन्न वस्तुओं के निर्यात में उछाल से पिछले साल दिसंबर में चीन को होने वाला भारतीय निर्यात 67.35 फीसदी बढ़कर 2.04 अरब डॉलर पर पहुंच गया है. निर्यात में यह तेजी मुख्य रूप से तेल खली, समुद्री उत्पाद, दूरसंचार उपकरण...
विश्व बैंक ने 2025-26 के लिए जीडीपी वृद्धि का अनुमान बढ़ाकर 7.2 फीसदी किया

विश्व बैंक ने 2025-26 के लिए जीडीपी वृद्धि का अनुमान बढ़ाकर 7.2 फीसदी किया

आर्थिक
नई दिल्ली, 15 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। आर्थिक मोर्चे पर भारत के लिए अच्‍छी खबर है। विश्व बैंक ने मजबूत घरेलू मांग और कर सुधारों के दम पर चालू वित्त वर्ष 2025-26 के लिए देश की सकल घरेलू उत्‍पाद (जीडीपी) वृद्धि दर का अनुमान बढ़ाकर 7.2 फीसदी कर दिया है। यह उसके जून के अनुमान से 0.9 फीसदी ज्‍यादा है। विश्व बैंक ने जारी अपनी प्रमुख रिपोर्ट ‘वैश्विक आर्थिक संभावनाएं’ में कहा है कि चालू वित्त वर्ष 2025-26 में भारत की जीडीपी वृद्धि दर 7.2 फीसदी रहने का अनुमान है। इस रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि अगामी वित्‍त वर्ष 2026-27 में भारत की आर्थिक वृद्धि दर धीमी होकर 6.5 फीसदी रह सकती है। विश्‍व बैंक जीडीपी का ये अनुमान इस धारणा पर आधारित है कि अमेरिका का 50 फीसदी आयात शुल्क इस दौरान लागू रहेगा। रिपोर्ट में कहा गया है, ”इसके बावजूद उम्मीद है कि भारत दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में सबसे तेज वृद्धि...
महाराष्ट्र के नगर निगम चुनाव के कारण आज स्टॉक मार्केट में छुट्टी, नहीं होगा कामकाज

महाराष्ट्र के नगर निगम चुनाव के कारण आज स्टॉक मार्केट में छुट्टी, नहीं होगा कामकाज

आर्थिक
नई दिल्ली, 15 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। घरेलू शेयर बाजार में आज छुट्टी होने की वजह से कोई कामकाज नहीं होगा। शेयर बाजार की ये छुट्टी **महाराष्ट्र** में नगर निगम चुनाव के कारण हुई है। इस मौके पर **बीएसई** और **एनएसई** दोनों एक्सचेंज में ट्रेडिंग हॉलिडे रहने वाला है। स्टॉक एक्सचेंज की हॉलिडे लिस्ट में भी आज के दिन को छुट्टी के रूप में जोड़ दिया गया है। शेयर बाजार में पारंपरिक तौर पर साप्ताहिक अवकाश के रूप में **शनिवार** और **रविवार** को छुट्टी होती है। इसके अलावा सार्वजनिक अवकाशों और कुछ अन्य खास मौकों पर भी शेयर बाजार में छुट्टी रहती है। इन छुट्टियों की घोषणा स्टॉक एक्सचेंज की ओर से पहले से ही कर दी जाती है। इस साल भी स्टॉक एक्सचेंज में सर्कुलर जारी करके छुट्टियों का पहले ही ऐलान कर दिया था। इस सर्कुलर के अनुसार **15 जनवरी** को स्टॉक एक्सचेंज में सामान्य दिनों की तरह कारोबार होने वाला था। इस ...
विदेशियों को आकर्षित नहीं कर पा रहा भारत…. राजस्थान से भी छोटे देश वियतनाम पहुंचे 3 गुना से भी ज्यादा टूरिस्ट

विदेशियों को आकर्षित नहीं कर पा रहा भारत…. राजस्थान से भी छोटे देश वियतनाम पहुंचे 3 गुना से भी ज्यादा टूरिस्ट

आर्थिक, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। साल 2025 के पहले नौ महीनों में भारत (India) सिर्फ 6.18 मिलियन विदेशी पर्यटकों (6.18 Million Foreign Tourists) को ही आकर्षित कर पाया. यह आंकड़ा चौंकाने वाला है, क्योंकि अकेला पेरिस शहर (Paris city) एक साल में करीब 18 मिलियन अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों का स्वागत कर चुका है. भारत के बेहद करीब वियतनाम (Vietnam), जो क्षेत्रफल में राजस्थान से भी छोटा है, उसने 2025 में 20 मिलियन विदेशी पर्यटकों का रिकॉर्ड बनाया. क्या भारत अब बजट डेस्टिनेशन नहीं रहा?आज भारत न तो विदेशी टूरिस्ट के लिए सस्ता है और न ही अपने ही नागरिकों के लिए. घरेलू छुट्टी का खर्च कई बार श्रीलंका या थाईलैंड जैसे देशों की इंटरनेशनल ट्रिप से ज्यादा हो जाता है. घरेलू फ्लाइट्स महंगी हैं, होटल ओवरप्राइस्ड हैं और सर्विस क्वालिटी में लगातार गिरावट देखी जा रही है. वियतनाम में एक हफ्ते की अच्छी ट्रिप 50 से 60 हजार रुपये प्रति व्यक्त...
पाकिस्तान में शुरू हुआ स्टेबलकॉइन का नया दौर… ट्रंप फैमिली की क्रिप्टो कंपनी ने की है बड़ी डील

पाकिस्तान में शुरू हुआ स्टेबलकॉइन का नया दौर… ट्रंप फैमिली की क्रिप्टो कंपनी ने की है बड़ी डील

अंतरराष्ट्रीय, आर्थिक
वाशिंगटन। अमेरिका (America) और पाकिस्तान (Pakistan) के बीच संबंध कैसा है, यह बताने की जरूरत नहीं। खासकर ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) के बाद। अब तक अमेरिकी प्रशासन और पाकिस्तानी सरकार के बीच बात होती थी, लेकिन अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (American President Donald Trump) का परिवार भी पाकिस्तान से जुड़ रहा है। असल में ट्रंप परिवार से जुड़ी क्रिप्टोकरेंसी कंपनी वर्ल्ड लिबर्टी फाइनेंशियल ने पाकिस्तान के साथ एक समझौता किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह वर्ल्ड लिबर्टी का किसी राष्ट्रीय सरकार के साथ सार्वजनिक रूप से घोषित पहला बड़ा समझौता है। बता दें कि कंपनी की शुरुआत सितंबर 2024 में हुई थी। इस समझौते के तहत वर्ल्ड लिबर्टी की सहयोगी कंपनी एससी फाइनेंशियल टेक्नोलॉजीज पाकिस्तान के केंद्रीय बैंक के साथ मिलकर काम करेगी। यह MoU (समझौता) पिछले साल पाकिस्तानी अधिकारियों और अमेरिकी पक्ष क...