पीकेएल-12 : दबंग दिल्ली को मिली सीजन की दूसरी हार, बंगाल ने 1 अंक से हराया
Uncategorized
चेन्नई, 9 अक्टूबर । जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में गुरुवार खेले गए प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के 12वें सीजन के 73वें मैच में बंगाल वारियर्स ने दबंग दिल्ली केसी को 37-36 से हरा दिया। मैच का फैसला अंतिम सेकेंड में हुआ। यह 13 मैचों में दिल्ली की दूसरी हार है जबकि बंगाल को 11 मैचों में चौथी जीत मिली है।
बंगाल की जीत में देवांक दलाल (12) ने एक बार फिर अहम भूमिका निभाई। इसके अलावा हिमांशु (6) ने उनका अच्छा साथ दिया। डिफेंस में आशीष ने हाई-5 लगाया जबकि मंजीत ने चार अंक लिए। आशू मलिक के बगैर खेल रही दिल्ली के लिए दिल्ली के लिए नीरज ने छह जबकि अजिंक्य ने पांच अंक लिए।
बंगाल ने 2-0 की लीड के साथ अच्छी शुरुआत की लेकिन नवीन ने दो अंक लेकर स्कोर बराबर कर दिया। इसके बाद पांच मिनट के खेल में बंगाल ने फिर से 4-3 की लीड ले ली औऱ फिर देवांक ने फजल और सुरजीत को बाहर कर लीड दोगुनी कर दी। दिल्ली ने हालांकि वा...









