Friday, September 20"खबर जो असर करे"

WPL का कार्यक्रम घोषित, चार मार्च को गुजरात-मुंबई के बीच होगा पहला मैच

मुम्बई (Mumbai)। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (Board of Control for Cricket in India- BCCI) ने विमेंस प्रीमियर लीग (Women’s Premier League- WPL) के पहले संस्करण के लिए कार्यक्रम की घोषणा मंगलवार को कर दी है। लीग की शुरुआत 4 मार्च को डीवाई पाटिल स्टेडियम में गुजरात जायंट्स (Gujarat Giants) और मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के बीच मुकाबले के साथ होगी। मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम और ब्रेबोर्न स्टेडियम में 11-11 मैच खेले जाने तय हुए हैं।

5 मार्च 2023 को, WPL का पहला डबल-हेडर खेला जाएगा। दिन के मैच भारतीय समयानुसार 3:30 बजे से और शाम के मैच 7:30 बजे से शुरू होंगे। लीग चरण का अंतिम मैच यूपी वारियर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच 21 मार्च को ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जाएगा। एलिमिनेटर 24 मार्च को डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा। WPL 2023 का फाइनल मुकाबला 26 मार्च को ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जाएगा।

WPL के पहले संस्करण में प्रत्येक टीम आठ-आठ मैच खेलेगी और अंक तालिका की शीर्ष तीन टीमें नॉकआउट के लिए क्वालीफाई कर जाएंगी। इसके अलावा तालिका में शीर्ष में रहने वाली टीम सीधे फाइनल में अपना स्थान सुनिश्चित कर लेगी जबकि दूसरी और तीसरी टीमों के बीच एलिमिनेटर मुकाबला खेला जाएगा। आखिर में एलिमिनेटर को जीतने वाली टीम खिताबी मुकाबले का टिकट हासिल करने वाली दूसरी टीम बन जाएगी।

4 मार्च से शुरू होगी लीग (1)
4 मार्च: GT vs MI
5 मार्च: RCB vs DC (दिन में 3:30 बजे से)
5 मार्च: UPW vs GG
6 मार्च: MI vs RCB
7 मार्च: DC vs UPW
8 मार्च: GG vs RCB
9 मार्च: DC vs MI
10 मार्च: RCB vs UPW
11 मार्च: GG vs DC
12 मार्च: UPW vs MI
13 मार्च: DC vs RCB
21 मार्च को खेला जाएगा आखिरी लीग मैच (2)
14 मार्च: MI vs GG
15 मार्च: UPW vs RCB
16 मार्च: DC vs GG
18 मार्च: MI vs UPW (दिन में 3:30 बजे से)
18 मार्च: RCB vs GG
20 मार्च: GG vs UPW (दिन में 3:30 बजे से)
20 मार्च: MI vs DC
21 मार्च: RCB vs MI (दिन में 3:30 बजे से)
21 मार्च: UPW vs DC
24 मार्च: एलिमिनेटर
26 मार्च: फाइनल