Friday, September 20"खबर जो असर करे"

Tag: yogi adityanath

संकल्प यात्रा में अव्वल उत्तर प्रदेश

संकल्प यात्रा में अव्वल उत्तर प्रदेश

अवर्गीकृत
- डॉ. दिलीप अग्निहोत्री पिछले छह वर्ष में देश- दुनिया में उत्तर प्रदेश की सकारात्मक छवि का निर्माण हुआ है। लोक कल्याण की 50 से अधिक योजनाओं के क्रियान्वयन में उत्तर प्रदेश नंबर वन है। विकसित भारत संकल्प यात्रा में भी उत्तर प्रदेश की बढ़त कायम है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 15 नवंबर को झारखंड के खूंटी से विकसित भारत संकल्प यात्रा की शुरुआत की थी। इस यात्रा के माध्यम से सरकार अपनी महत्वाकांक्षी पहल और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का काम कर रही है। इसका उद्देश्य सरकार और लोगों के बीच की दूरी को पाटना, समुदायों को सशक्त बनाना और एक समावेशी और विकासशील भारत की नींव रखना है। विकसित भारत संकल्प यात्रा में भागीदारी की दृष्टि से उत्तर प्रदेश पहले स्थान पर है। करीब एक करोड़ प्रतिभागियों के साथ उत्तर प्रदेश अग्रणी है। उसके बाद महाराष्ट्र है। गुजरात तीसरे स्थान पर है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यन...
सनातन धर्म न बाबर, न औरंगजेब के सामने झुका था और न अब झुकेगाः योगी आदित्यनाथ

सनातन धर्म न बाबर, न औरंगजेब के सामने झुका था और न अब झुकेगाः योगी आदित्यनाथ

देश, मध्य प्रदेश
इंदौर (Indore)। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) ने कहा कि कुछ लोग हैं जो भारत (India) के बारे में सवाल उठाते हैं। भारतीयता के बारे में सवाल उठाते हैं। सनातन धर्म को लेकर सवाल उठाते हैं। ये वही लोग हैं जो कभी राम के अस्तित्व पर सवाल उठाते थे, कभी कृष्ण के अस्तित्व को नकारते थे। ये वहीं हैं जिन्होंने भारत को हर काल खंड में अपमानित करने में कोई कसर नहीं छोडी, लेकिन मैं बताना चाहता हूं कि सनातन धर्म (Sanatan Dharma) न कभी डिगा है डीगेगा। जो सनातन न तो बाबर और न ही औरंगजेब के अत्याचारों के सामने झुका, वह कभी नहीं झुकेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार शाम को इंदौर प्रवास के दौरान यहां रविंद्र नाट्य गृह में देवी अहिल्याबाई की 228वीं पुण्यतिथि (228th death anniversary of Goddess Ahilyabai) के अवसर पर आयोजित गुणीजन सम्मान एवं पुरस्क...
उप्र निकाय चुनाव में भाजपा की बड़ी लकीर

उप्र निकाय चुनाव में भाजपा की बड़ी लकीर

अवर्गीकृत
- मृत्युंजय दीक्षित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश भगवा राजनीति का अजेय दुर्ग बन चुका है । 2014 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने अपने सहयोगी दलों के साथ पहली बार 73 सीटों पर विजय प्राप्त की थी। अब गोरक्षपीठ के महंत योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में जितने भी चुनाव हो रहे हैं, हर में भाजपा की लोकप्रियता का ग्राफ बढ़ रहा है। 2017 के नगर निगम चुनाव, 2019 के लोकसभा चुनाव, 2022 के विधानसभा चुनाव और अब 2023 के नगर निकाय चुनाव ने तो नया अध्याय लिख दिया है। निकाय चुनाव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा ने सभी 17 नगर निगम और उसके बाद नगर पंचायत और पालिका चुनाव में सीट व वोट प्रतिशत के हिसाब से अब तक की सबसे बड़ी जीत अर्जित कर बड़ी लकीर खींच दी है। इसी समय हुए उपचुनाव में भाजपा ने सपा के मजबूत नेता आजम खां के अंतिम गढ़ को भी ध्वस्त कर दिया है। ...
योगी आदित्यनाथ की अयोध्या यात्रा के निहितार्थ

योगी आदित्यनाथ की अयोध्या यात्रा के निहितार्थ

अवर्गीकृत
- डॉ. दिलीप अग्निहोत्री उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नगर निगम चुनाव की दृष्टि से अनेक क्षेत्रों में जनसभा कर रहे हैं। वह स्थानीय मुद्दों के साथ ही प्रदेश मे विकास और कानून व्यवस्था का उल्लेख करते हैं। इस क्रम में उनकी अयोध्या यात्रा का व्यापक महत्व है। छह वर्ष पहले तक अयोध्या उदास और उपेक्षित थी। विदेशी आक्रांताओं ने यहां विध्वंस किया। आजादी के बाद अपने को सेक्युलर बताने वाली सरकारों को काशी, मथुरा और अयोध्या का नाम लेने में झिझक होती थी। यहां पर्यटन के अनुरूप विकास करने में संकोच होता था। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और योगी आदित्यनाथ ने इस धारणा को बदल दिया। केवल अस्था ही नहीं तीर्थाटन और पर्यटन की दृष्टि से तीर्थ नगरों का विश्व स्तरीय विकास शुरू किया गया। योगी आदित्यनाथ द्वारा शुरू किए गए दीपोत्सव से अयोध्या की उदासी का अंधेरा छंटने लगा। सैकड़ों वर्षों की श्री रामलीला परम्...
तीर्थ नगरों का विश्वस्तरीय विकास

तीर्थ नगरों का विश्वस्तरीय विकास

अवर्गीकृत
- डॉ. दिलीप अग्निहोत्री नरेन्द्र मोदी सरकार ने तीर्थाटन व पर्यटन पर अत्यधिक जोर दिया। इस विषय को प्राथमिकता में शामिल किया। अनेक सर्किट का निर्माण चल रहा है। उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी इस दिशा में प्रभावी कदम उठा रहे हैं। नगर निकाय चुनाव के तीसरे दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगरा मंडल में तीन रैलियां कर भाजपा के पक्ष में वोट मांगा। मुख्यमंत्री ने मथुरा-वृंदावन, फिरोजाबाद व आगरा में भाजपा की शहर की सरकार बनाने का आह्वान किया। वर्तमान सरकार ने मथुरा-वृंदावन नगर निगम व ब्रज तीर्थ विकास परिषद के गठन से विकास को गति दी। छह वर्ष पहले सरकार ने मथुरा वृंदावन नगर निगम और फिर ब्रज तीर्थ विकास परिषद के गठन ने समग्र विकास की कार्ययोजना को बढ़ाने का कार्य किया। आज यहां बत्तीस हजार करोड़ रुपये की परियोजनाएं चल रही हैं, जिस दिन ये योजनाएं धरातल पर उतर जाएंगी, उस दिन यहां द्वापर य...
योगी सरकार के बेमिसाल छह साल

योगी सरकार के बेमिसाल छह साल

अवर्गीकृत
- डॉ. दिलीप अग्निहोत्री योगी सरकार ने अपने छह वर्ष पूरे किए। उत्तर प्रदेश में सर्वाधिक समय तक मुख्यमंत्री रहने का रिकार्ड योगी आदित्यनाथ के नाम हुआ। उनकी सरकार ने पिछले कार्यकाल में ही विकास के अनेक कीर्तिमान बना दिए थे। विकास के अनुकूल माहौल बनाने के कारण उत्तर प्रदेश प्रगति के मार्ग पर अग्रसर है। पचास से अधिक योजनाओं के क्रियान्वयन में यूपी नंबर वन हो गया था। पिछली कई सरकारों को योगी ने अपने एक ही कार्यकाल में बहुत पीछे छोड़ दिया था। दूसरे कार्यकाल की शुरुआत भी नए मंसूबों के साथ हुई थी। लोक कल्याण संकल्प पत्र के माध्यम से प्रदेश की जनता से किये गये पूरे किए जा रहे हैं। प्रदेश को देश की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाले राज्य के रूप में आगे बढ़ाने का रास्ता बना दिया है। यूपी देश की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। इसे आगे बढ़ाया जा रहा है। निवेश के लिए अनुकूल वातावरण तैयार किया गया है। छह वर्ष प...
राजधर्म निर्वाह की मिसाल

राजधर्म निर्वाह की मिसाल

अवर्गीकृत
- डॉ. दिलीप अग्निहोत्री भारतीय चिंतन में कर्मयोग और संन्यास का वृहत विश्लेषण है। इन पर अमल करने वालों की अनवरत परंपरा रही है। अनगिन शासकों और राजनेताओं ने समाज के लिए निजी हित और पारिवारिक जीवन का परित्याग किया। नरेन्द्र मोदी और योगी आदित्यनाथ जैसे राजनेता आज भी इस महान विरासत को चरितार्थ कर रहे हैं। योगी आदित्यनाथ ने विधिवत संन्यास ग्रहण किया है। वह संन्यास धर्म की मर्यादाओं में रहते हुए समाज सेवा के पथ पर चल रहे हैं। अपने पूर्व आश्रम पिता के निधन का समाचार सुनते हैं। लेकिन कोरोना आपदा प्रबंधन के कार्यों में लगे रहते हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आध्यात्मिक रूप से संन्यास आश्रम ग्रहण नहीं किया है। वह भारतीय चिन्तन के अनुरूप सामाजिक संन्यास पर अमल करते हैं। अपनी मां की अंतिम यात्रा में जाते हैं। इसके बाद उनका राजधर्म निर्वाह शुरू हो जाता है। पहले से तय कार्यक्रमों में कोई बदलाव नहीं ...
औद्योगीकरण और यूपी का ग्लोबल अध्याय

औद्योगीकरण और यूपी का ग्लोबल अध्याय

अवर्गीकृत
- डॉ. दिलीप अग्निहोत्री कृषि के लिए उपजाऊ जमीन के अलावा खाद और पानी की भी आवश्यकता होती है। इनमें से किसी भी तत्व का अभाव या कमी हो तो अच्छी फसल की उम्मीद नहीं की जा सकती। इसी प्रकार उत्तम निवेश और औद्योगीकरण के लिए भी आवश्यक तत्व होते हैं। यह हैं- कानून व्यवस्था, पर्याप्त बिली अपूर्ति, लैंड बैंक कनेक्टिविटी और व्यापार सुगमता की बेहतर स्थिति आदि। योगी आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री बनने के फौरन बाद ही इन सभी मोर्चों पर एक साथ कार्य शुरू किया। हालांकि यह सब उनको विरासत में नहीं मिला। बावजूद इसके उनके प्रयास सफल हुए। पिछला कार्यकाल स्वर्णिम रहा। इनवेस्टर्स समिट ने मजबूत इमारत तैयार की। हजारों करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों का शिलान्यास हुआ। दूसरा कार्यकाल भी इस दिशा में नई इबारत लिख रहा है। उनपर कार्य प्रगति पर है। योगी सरकार यूपी को देश की दूसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने की दिशा में बढ़ रही है। ग्...
नए भारत का नया उत्तर प्रदेश

नए भारत का नया उत्तर प्रदेश

अवर्गीकृत
- डॉ. सौरभ मालवीय उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार ने अपने दूसरे कार्यकाल के छह महीने पूर्ण कर लिए हैं। राज्य के राजनीतिक इतिहास में लगभग साढ़े तीन दशक के पश्चात किसी दल को दोबारा सत्ता में लाने का इतिहास रचने वाले योगी आदित्यनाथ ने अपने मुख्यमंत्रित्व कार्यकाल के दौरान बड़े धैर्य एवं साहस के साथ अनेक चुनौतियों का सामना किया। उन्हें जहां विरोधियों का प्रहार, आरोप-प्रत्यारोप एवं बुलडोजर से मकान तोड़ने जैसे प्रकरणों का सामना करना पड़ा, वहीं अपनी जनहितैषी नीतियों से उन्होंने जनता का समर्थन एवं आशीर्वाद भी प्राप्त किया। उन्होंने आजमगढ़ एवं रामपुर लोकसभा क्षेत्र से उपचुनाव में विजय प्राप्त कर यह सिद्ध कर दिया कि वह वर्ष 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए पूर्ण रूप से तैयार हैं तथा विजयश्री प्राप्त करने के लिए समर्थ भी हैं। वास्तव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भाजपा की रीति9नीति के अन...