Friday, September 20"खबर जो असर करे"

Tag: write revolution

आदिवासियों के लिए इंकलाब लिखेंगे विष्णुदेव

आदिवासियों के लिए इंकलाब लिखेंगे विष्णुदेव

अवर्गीकृत
- डॉ. रमेश ठाकुर आदिवासी बाहुल्य प्रदेश छत्तीसगढ़ की कमान आदिवासी नेता विष्णुदेव साय को जबसे सौंपे जाने का ऐलान सार्वजनिक हुआ है, छत्तीसगढ़िया फूले नहीं समा रहे। खुश होना वैसे बनता भी है। आखिर इतने वर्षों बाद उनकी ख्वाहिशें पूरी जो हुई हैं। स्थानीय लोग शुरू से चाहते थे कि कोई आदिवासी समाज ही व्यक्ति प्रदेश का मुख्यमंत्री बने। ऐसा व्यक्ति जो 33 फीसदी आदिवासी समाज का चहेता हो और सामाजिक समूह को लेकर साथ चले। लंबे राजनीतिक अनुभव के अलावा पहचान जमीनी स्तर की हो। ऐसा राजनेता जो उनके बीच सदैव रहा हो। फिलहाल, ये सभी च्वाइस विष्णुदेव साय में आकर सिमट जाती हैं। विष्णुदेव साय प्रदेश के सर्वमान्य नेताओं में गिने जाते हैं। यही कारण है कि आदिवासी समुदाय चाहे कांगेस से ताल्लुक रखता हो, या अन्य किसी और सियासी दल से, सभी विष्णुदेव साय की नियुक्ति से खुश हैं। छत्तीसगढ़ नक्सलवाद से जकड़ा हुआ है। सभी चाहते है...