Friday, September 20"खबर जो असर करे"

Tag: world civilization

गांधी विश्व सभ्यता के विरल नायक

गांधी विश्व सभ्यता के विरल नायक

अवर्गीकृत
- हृदयनारायण दीक्षित देश गांधी जयंती के उत्सवों में है। गांधी विश्व सभ्यता के विरल नायक थे। बहुआयामी व्यक्ति थे। वैसे भारत का प्रत्येक व्यक्ति बहुआयामी है। यूरोप में विशेषज्ञों की भरमार है लेकिन जीवन के सभी क्षेत्रों का ज्ञान रखने वाले जनसामान्य भारत में होते हैं। भारत का प्रत्येक व्यक्ति थोड़ा थोड़ा दार्शनिक है। कामचलाऊ नास्तिक है। यथार्थवादी आस्तिक है। वह धार्मिक है, वह तार्किक है, वह साहित्यिक है, वह घरेलू वैद्य या डाक्टर है। वह संगीत पारखी/प्रेमी है। वह परिवर्तनकामी है। लेकिन उसके व्यक्तित्व का सर्वोत्तम किसी एक या दो आयामों में ही प्रकट होता है। मनुष्य की सर्वोत्तम उर्जा प्रेम या युद्ध में चरम पर पहुंचती है। गांधी जी का सर्वोत्तम जीवन के सभी आयामों में प्रकट होता है। कदाचित इसका मूलकारण विश्व मानवता के प्रति उनका प्रेम है। संगीत भारतीय ज्ञान परम्परा का प्रतिष्ठित अनुशासन है। गांधी जी न...